Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»’कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया काशीसोत व्यपवर्तन योजना नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन’….
    छत्तीसगढ़

    ’कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया काशीसोत व्यपवर्तन योजना नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन’….

    News DeskBy News DeskMay 30, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ’कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया काशीसोत व्यपवर्तन योजना नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन’….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: बलरामपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम ने विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पिपरोल में काशीसोत व्यपवर्तन योजना के नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव, जनपद अध्यक्ष बलरामपुर सुश्री सुमित्रा चेरवा, जनपद अध्यक्ष रामचंद्रपुर श्री मुंद्रिका सिंह, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बेंकर, जिला पंचायत सदस्य सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी श्री  आनंद राम नेताम, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन अधिकारी श्री एन पी डहरिया, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

    इस महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना के लिए शासन द्वारा 1314.53 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।नहर विस्तार कार्य के अंतर्गत मुख्य नहर का निर्माण एवं विस्तार 5920 मीटर तथा माईनर नहर का विस्तार 9910 मीटर लंबाई में किया जाएगा। परियोजना पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

    इस योजना से खरीफ मौसम में 500 हेक्टेयर तथा रबी मौसम में 150 हेक्टेयर सहित कुल 650 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। साथ ही क्षेत्र के लगभग 150 किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से सेंदुर और पिपरौल के किसानों को वर्षभर खेती करने का अवसर मिलेगा तथा कृषि उत्पादन को नई गति मिलेगी।

    ’किसानों की समृद्धि एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार - श्री नेताम’

    उन्होंने कहा कि आज का दिन क्षेत्रवासियों के लिए खुशी और विकास का अवसर लेकर आया है। शासन एवं प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से आम जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 10 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण एवं विस्तार से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों को धान के अलावा अन्य दलहनी, तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने की बात कही उन्होंने कहा कि मिश्रित खेती से बेहतर लाभ मिलेगा। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के बदले जैविक खाद एवं जैविक खेती करने प्रेरित किया।उन्होंने किसानों को गोबर खाद का उपयोग कर जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे भूमि की उर्वरता बनी रहेगी और उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार होगा।

    उन्होंने बताया कि नहर से केवल सिंचाई की सुविधा ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि पशुपालन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में क्षेत्र में मत्स्य पालन गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने क्षेत्र की समृद्धि के लिए विभिन्न आजीविका गतिविधियों के विस्तार पर जोर देते हुए ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने की अपील की। उन्होंने विद्युत विस्तार कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे विकास गतिविधियों को और गति मिलेगी।

    इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया 

    कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि कृषि मंत्री की पहल से क्षेत्र में नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया गया है, जिससे किसानों को विशेषकर रबी फसलों की सिंचाई में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से आने वाले समय में किसान दोहरी फसल लेकर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने किसानों से धान खरीदी सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सुशासन शिविर में भी एग्रीस्टैक पंजीयन का कार्य किया जा रहा है, इसलिए सभी पात्र किसान इसका लाभ लेते हुए अपना पंजीयन अवश्य कराएं। कलेक्टर ने उपस्थित महिलाओं से महतारी वंदन योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करने के लिए समय पर ई-केवाईसी कराने का भी आग्रह किया।

    News Desk

    Related Posts

    “नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर 2 अगस्त को रायपुर में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    August 1, 2026

    कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 1, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई,केरावाहारा में तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा गया,स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होगी आगे की प्रक्रिया

    August 1, 2026

    समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ: राज्यपाल रमेन डेका….

    August 1, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह….

    August 1, 2026

    गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….

    July 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    “नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर 2 अगस्त को रायपुर में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    August 1, 2026

    कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 1, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई,केरावाहारा में तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा गया,स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होगी आगे की प्रक्रिया

    August 1, 2026

    समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ: राज्यपाल रमेन डेका….

    August 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.