Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….
    छत्तीसगढ़

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    News DeskBy News DeskJune 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कोरिया जिला मुख्यालय के मानस भवन में जिला स्तरीय भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह कार्यक्रम श्योगा फॉर हेल्दी एजिंगश् (स्वस्थ आयु के लिए योग) की थीम पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया और सभी को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।

    योग केवल व्यायाम नहीं, जीवनशैली है: मंत्री रामविचार नेताम

    मुख्य अतिथि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम भारत की प्राचीन संस्कृति तथा ऋषि-मुनियों की अमूल्य देन हैं, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय की जीवनशैली है। उन्होंने आगे कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते मानसिक तनाव के इस दौर में योग की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। मंत्री श्री नेताम ने पालकों से अपील की कि वे बच्चों में बचपन से ही योग की आदत डालें ताकि उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर हो सके। उन्होंने हर व्यक्ति से अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा समय निकालने का आग्रह किया।

    विधायक ने की दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील इस अवसर पर बैकुंठपुर विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि योग हजारों वर्ष पुरानी भारतीय परंपरा है जो मानव कल्याण के लिए बनी है। रोजाना कुछ समय का योगाभ्यास भी व्यक्ति को निरोग रख सकता है, इसलिए इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाएं।

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास

    सामूहिक योगाभ्यास में उमड़ा जनसैलाब

    सामूहिक योगाभ्यास के दौरान योगाचार्य के निर्देशन में उपस्थित जनसमुदाय ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रमुख योगासन के ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, मंडूकासन, दण्डासन, पद्मासन, अर्धहलासन, उत्तानपादासन, भुजंगासन, शलभासन और शशांकासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके लाभों की जानकारी दी गई।

    वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

    इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े और कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव विशेष रूप से उपस्थित थीं। इनके साथ ही आयुष विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने एक साथ मिलकर स्वस्थ, निरोग और तनावमुक्त जीवन के निर्माण के लिए नियमित योग करने का सामूहिक संकल्प लिया।

    News Desk

    Related Posts

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026

    सुहेला क्षेत्र गढ़ रहा प्रगति के नए आयाम, हर समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान: मंत्री टंक राम वर्मा…..

    June 21, 2026

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026

    अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज करें योग – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    June 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा, कोटा बना नगर पालिका, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन….

    June 21, 2026

    ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण, दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा नया बढ़ावा…..

    June 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026

    सुहेला क्षेत्र गढ़ रहा प्रगति के नए आयाम, हर समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान: मंत्री टंक राम वर्मा…..

    June 21, 2026

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.