Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»महामहिम राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित, 101 मरीजों की हुई जांच
    छत्तीसगढ़

    महामहिम राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित, 101 मरीजों की हुई जांच

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महामहिम राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित, 101 मरीजों की हुई जांच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महामहिम राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित, 101 मरीजों की हुई जांच

    बेमेतरा / नवागढ़, 30 जुलाई 2026

     

    कलेक्टर बेमेतरा सुश्री प्रतिष्ठा ममगई के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में विकासखण्ड नवागढ़ के महामहिम राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया।

    राष्ट्रीय गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NCD) के अंतर्गत जिला एवं ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग तथा बालको मेडिकल सेंटर, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य कैंसर की समय पर पहचान और उपचार को बढ़ावा देना था। शिविर सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ।

    शिविर में बालको मेडिकल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जिला एवं ब्लॉक टीम के सहयोग से मुख कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा (Cervical) कैंसर की निःशुल्क जांच की गई।

     

    महिलाओं के लिए विशेष जांच की व्यवस्था

    महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की जांच हेतु मेमोग्राफी मशीन एवं थर्मल स्कैनर तथा गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही मुख एवं मुखगुहा कैंसर, बी.पी., शुगर एवं बी.एम.आई. की भी निःशुल्क जांच की गई।

     

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर ने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में पहचान होने पर कैंसर का सफल इलाज संभव है। ऐसे शिविर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जोखिम वाले मरीजों की पहचान सुनिश्चित करते हैं।

    खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एम. रजा ने बताया कि यदि स्तन में गांठ, मुंह में लंबे समय तक रहने वाला घाव, निगलने में कठिनाई, आवाज में बदलाव, लगातार खांसी, बिना कारण वजन घटना जैसे संदिग्ध लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सक से जांच कराएं।

     

    शिविर की उपलब्धि:

    शिविर में कुल *101 संभावित मरीजों* की जांच की गई, जिनमें *67 महिलाएं एवं 34 पुरुष* शामिल रहे। विशेषज्ञ जांच में *11 मेमोग्राफी* एवं *50 सर्विचेक (Cervical Check)* जांच की गई।

     

    शिविर के साथ ही ग्रामीण चिकित्सा सहायकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO), ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों (RHO), मितानिन, सुपरवाइजर एवं प्रशिक्षकों के लिए कैंसर से बचाव संबंधी विस्तृत कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर जिला कार्यालय से नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. राज, सलाहकार हिना सिन्हा, मिथलेश, संपत्ति बंजारे,यशवंत भारद्वाज, बालको मेडिकल हॉस्पिटल से डॉ. हेमलता सिंग, डॉ. कल्पना गवेल, डॉ. अभिनव इंग्ले एवं उनकी टीम, बीएमओ डॉ. एम.एम. रजा, बीपीएम सी.के. देवांगन, यू.आर. ध्रुव, मितानिन समन्वयक कल्याणी साहू, तहसीलदार नांदघाट सुमित देवांगन, पीएचसी टेमरी से प्रकाश निर्मम, विनोद कुर्रे, सुपरवाइजर अनिता वर्मा, समस्त पीएचसी स्टाफ, विकासखंड नवागढ़ के समस्त सीएचओ, आरएचओ, मितानिन प्रशिक्षक, ग्राम टेमरी के सरपंच, कोटवार एवं समस्त मितानिन उपस्थित रहे।

     

    कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएचसी टेमरी के समस्त स्टाफ, मितानिनों, विकासखंड समन्वयक एवं सरपंच-कोटवार की विशेष भूमिका रही।

    News Desk

    Related Posts

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण, पीपल-वट उद्यान को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर….

    September 22, 2026

    सेवा की कहानी : हर बच्चे के विकास पर नजर, समय पर मिल रही सही सलाह और विशेषज्ञ सेवाएं, पोषण माह 2026 में बच्चों के विकास की निगरानी और देखभाल पर विशेष जोर…..

    September 22, 2026

    ‘सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 22, 2026

    डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय…..

    September 22, 2026

    जंगल से बाजार तक पहुंचा महुआ, CM विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में बदली तस्वीर; जनजातीय परिवारों और महिला समूहों को मिल रही नई आजीविका…..

    September 22, 2026

    छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण, पीपल-वट उद्यान को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर….

    September 22, 2026

    सेवा की कहानी : हर बच्चे के विकास पर नजर, समय पर मिल रही सही सलाह और विशेषज्ञ सेवाएं, पोषण माह 2026 में बच्चों के विकास की निगरानी और देखभाल पर विशेष जोर…..

    September 22, 2026

    ‘सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 22, 2026

    डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय…..

    September 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.