Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»चुनाव से पहले कच्चाथीवू पर गर्मायी सियासत, PM मोदी के आरोपों के बाद सामने आई कांग्रेस की ‘क्रोनोलॉजी’…
    देश

    चुनाव से पहले कच्चाथीवू पर गर्मायी सियासत, PM मोदी के आरोपों के बाद सामने आई कांग्रेस की ‘क्रोनोलॉजी’…

    By April 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चुनाव से पहले कच्चाथीवू पर गर्मायी सियासत, PM मोदी के आरोपों के बाद सामने आई कांग्रेस की ‘क्रोनोलॉजी’…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव के लिए जब कुछ ही हफ्तों का वक्त बचा है।

    रामेश्वरम के पास एक वीरान द्वीप कच्चाथीवू राजनीतिक मुद्दा बन गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि 1974 में इंदिरा गांधी सरकार ने श्रीलंका को द्वीप सौंपकर देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाया।

    पीएम मोदी के आरोपों के जवाब में कांग्रेस ने 2015 में बांग्लादेश से समझौता और गलवान घाटी का मुद्दा उठाकर काउंटर अटैक किया है।

    कांग्रेस ने दावा किया कि चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी इस मुद्दे को उठा रहे हैं, जो उनकी हताशा दर्शाता है।

    इससे पहले रविवार को पीएम मोदी ने रैली के दौरान आरोप लगाया कि कच्चाथीवू द्वीप को सौंपने के कांग्रेस के फैसले ने देश की अखंडता और हितों को “कमजोर” किया है।

    पीएम मोदी के ये आरोप तमिलनाडु बीजेपी चीफ अन्नामलाई द्वारा सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई उस रिपोर्ट के आधार पर हैं, जिसमें खुलासा हुआ है कि कैसे इंदिरा गांधी की तत्कालीन सरकार ने 1974 में कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका को सौंप दिया था। 

    आरटीआई रिपोर्ट में हुए इस खुलासे को “चौंकाने वाला” बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तत्कालीन सरकार के इस कदम से लोग इस कदर “नाराज” हैं कि “कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता”।

    उधर, तमिलनाडु बीजेपी चीफ अन्नामलाई ने कांग्रेस और एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके पर कच्चाथीवू को श्रीलंका को सौंपने के लिए “मिलीभगत” का आरोप लगाया। अन्नामलाई ने कहा, “जब भी कांग्रेस सत्ता में रही, उसे हमारे देश की सीमा, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को सुरक्षित रखने में सबसे कम दिलचस्पी दिखाई।”

    कांग्रेस का काउंटर अटैक
    बीजेपी के हमलों के जवाब में कांग्रेस ने 2015 में बांग्लादेश के साथ भूमि सीमा समझौते के साथ-साथ गलवान घाटी का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “अपने 10वें साल के कुशासन में आप अचानक क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों के प्रति जाग गए हैं। शायद, चुनाव ही इसका कारण है। आपकी हताशा स्पष्ट है।” 

    जयराम रमेश ने कहा कि 2015 में मोदी सरकार ने बांग्लादेश के साथ भूमि सीमा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें 17,161 एकड़ भारतीय क्षेत्र में छोड़ा गया, जबकि सिर्फ 7,110 एकड़ ही मिल पाया।

    इसका मतलब यह है कि भारत को 10,051 एकड़ कम भूमि क्षेत्र मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बचकाने आरोप लगाने के बजाय संसद के दोनों सदनों पर समर्थन हासिल किया था।

    Aap chronology samajhiye:

    1. The President of BJP’s Tamil Nadu unit files a RTI query to create a diversionary issue in Tamil Nadu. While lakhs of RTI queries on pressing public issues are ignored or rejected, this one gets VVIP treatment and gets answered rapidly

    2. The… https://t.co/i1UXgNuL1d

    — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) March 31, 2024

    जयराम रमेश ने समझाए क्रोनोलॉजी
    जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लंबी पोस्ट डाली। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी का कच्चाथीवु के मुद्दे को सामने लाना भाजपा की चुनावी रणनीति है।

    जयराम रमेश ने क्रोनोलॉजी समझाते हुए कहा कि भाजपा तमिलनाडु में जीरो सीटें ला रही है, इसलिए करारी हार को देखते हुए पीएम हताश हो गए हैं।

    उधर, अन्नमलाई ने तमिलनाडु में लोगों का ध्यान भटकाने के लिए आरटीआई के जरिए इस तरह की जानकारी जुटाई।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि आरटीआई में कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक मुद्दों को नरअंदाज कर दिया जाता है। जबकि इन्हें वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिलता है और तेजी से जवाब भी दिया जाता है।

    जयराम रमेश ने प्रधान मंत्री के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि 1974 में जिस वर्ष कच्चाथीवू को श्रीलंका को सौंपा था- सिरिमा भंडारनायके-इंदिरा गांधी के बीच समझौते ने श्रीलंका से 6,00,000 तमिल लोगों को भारत वापस लाने की अनुमति दी थी।

    कांग्रेस नेता ने कहा, “एक ही कदम में, प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने राज्यविहीन छह लाख लोगों के लिए मानवाधिकार और सम्मान सुरक्षित किया।”

    गलवान घाटी मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा
    जयराम रमेश ने गलवान घाटी पर हुए संघर्ष का मुद्दा उठाया। कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत-चीन झड़पों को लेकर मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए है।

    देश की अखंडता के लिए वास्तविक खतरा पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्षेत्र पर चीनी सेना का बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है। जयराम रमेश ने प्रधान मंत्री मोदी पर 2020 के गलवान संघर्ष के बाद चीन को “क्लीन चिट देने” का आरोप लगाया। 

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    September 20, 2026

    भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

    September 20, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान, विकसित भारत का संकल्प….

    September 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.