Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»एलपीजी सिलेंडर 32 रुपये और हुआ सस्ता, चुनाव के बीच मिली राहत…
    देश

    एलपीजी सिलेंडर 32 रुपये और हुआ सस्ता, चुनाव के बीच मिली राहत…

    By April 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एलपीजी सिलेंडर 32 रुपये और हुआ सस्ता, चुनाव के बीच मिली राहत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

    दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के रेट 30.50 रुपये आज से कम हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर कोलकाता में 32 रुपये सस्ता हुआ है तो मुंबई में 31.50 रुपये और चेन्नई में यह कटौती 30.50 रुपये की हुई है।

    एलपीजी के रेट में कटौती केवल कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है। घरेलू सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    आईओसी के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से अब 1764.50 रुपये का मिलेगा। पहले यह 1795 रुपये का मकल रहा था।

    कोलकाता में यह अब 1911 रुपये की जगह 1879.00 रुपये में मिलेगा। मुंबई में अब यह 1717.50 रुपये का हो गया है, पहले 1749 रुपये का था। चेन्नई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1930.00 रुपये में मिलेगा।

    लखनऊ, जयपुर, आगरा के रेट

    उत्तर प्रदेश के आगरा में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम आज 815.5 रुपये ही हैं, लेकिन अब कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट घटकर 1811.5 रुपये रह गए हैं।

    लखनऊ में आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर 840.5 रुपये में मिलेगा तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1877.5 रुपये में। राजस्थान के जयपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 806.50 रुपये है।

    दूसरी ओर यहां 19 किलो वाला सिलेंडर अब सस्ता होकर 1786.50 रुपये का हो गया है।

    पटना से लुधियाना तक सिलेंडर हुआ सस्ता

    गुरुग्राम में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होकर 1770 रुपये पर आ गए हैं। जबकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत 811.50 रुपये पर स्थिर है।

    पंजाब के लुधियाना में 19 किलो वाला नीला सिलेंडर 1835.50 रुपये पर आ गया है। यहां घरेलू सिलेंडर के रेट 829 रुपये है। बिहार के पटना में भी सिलेंडर सस्ता हुआ है।

    पटना में कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 2039 रुपये में मिलेगा तो घरेलू सिलेंडर अपने पुराने रेट 901 रुपये में मिलेगा।

    लोकसभा चुनावों के बीच कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में कटौती से थोड़ी राहत मिलेगी। मार्च में महिला दिवस के दिन सरकार ने घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा मिला था।

    8 मार्च महीने में छह महीने में दूसरी बार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई थी।

    रक्षाबंधन के मौके पर एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कमी के बाद सरकार ने 9 मार्च को घरेलू सिलेंडर के रेट 100 रुपये और कम कर दिए। 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में 803 रुपये का हो गया।

    आज भी यह इसी रेट पर मिल रहा है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….

    June 23, 2026

    साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….

    June 23, 2026

    राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..

    June 23, 2026

    सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….

    June 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.