Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कृषि में नवाचार की असीमित संभावनाएं, स्टार्टअप्स के लिए आगे आएं युवा: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….
    छत्तीसगढ़

    कृषि में नवाचार की असीमित संभावनाएं, स्टार्टअप्स के लिए आगे आएं युवा: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

    News DeskBy News DeskSeptember 30, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा है कि भारत में कृषि के क्षेत्र में नवाचार एवं स्टार्टअप स्थापित करने की सर्वाधिक संभावनाएं हैं। देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है जिनके मन में कुछ नया करने का जूनून है। इन युवाओं को कृषि के क्षेत्र में उपलब्ध असीमित संभावनाओं को तलाश कर अपने नवाचारी विचारों के साथ स्टार्टअप स्थापित करने के लिए आगे आना चाहिए और एक नई सोच के साथ देश के विकास को नई गति प्रदान करना चाहिए।

    श्री नेताम ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार स्टार्टअप इंडिया एवं स्किल इंडिया जैसी अभिनव योजनाओं के माध्यम से नवाचार एवं स्टार्टअप्स को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी निपुण जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्टार्टअप एवं लघु मध्यम उद्योग स्थापित करने हेतु प्रेरित कर रही है। कृषि मंत्री श्री नेताम आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि मंडपम में 28 से 30 सितम्बर तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसायटी तथा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सहयोग से आयोजित “छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026” के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    कृषि में नवाचार की असीमित संभावनाएं, स्टार्टअप्स के लिए आगे आएं युवा: श्री नेताम

    श्री नेताम ने यूथ कॉन्क्लेव 2026 के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए इंदिरा गांधी  कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समापन समारोह में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी एवं संचालक कृषि श्री राहुल देव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। कृषि मंत्री श्री नेताम ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसायटी द्वारा नवनिर्मित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का अवलोकन भी किया तथा वहां उपलब्ध अधोसंरचनाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर यूथ कॉन्क्लेव में सर्वश्रेष्ठ नवाचारी विचार प्रस्तुत करने वाले तीन स्टार्टअप्स को क्रमशः एक लाख रूपये, पचहत्तर हजार रूपये एवं पचास हजार रूपये के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

    समारोह को संबोधित करते हुए सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा युवाओं को नवाचारी व्यवसाय तथा स्टार्टअप्स शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नवचारी विचारों के साथ आगे आने वाले युवाओं को स्टार्टअप्स स्थापित करने के लिए कई तरह सुविधाएं एवं अनुदान उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में निहित व्यापक संभावनाओं को देखते हुए युवाओं को नौकरी के पीछे न भागते हुए नवीन प्रौद्योगिकी एवं नवाचारी विचारों के साथ नए कृषि आधारित स्टार्टअप्स स्थापित करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे  कृषि के साथ – साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

    कृषि में नवाचार की असीमित संभावनाएं, स्टार्टअप्स के लिए आगे आएं युवा: श्री नेताम

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुपति डॉ. गिरीश चंदेल ने बताया कि इस तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में 1,200 से अधिक नवोन्मेषी युवा विद्यार्थी एवं नवाचारी उद्यमी शामिल हुए। इस मंच पर विद्यार्थी, युवा उद्यमी, स्टार्टअप्स, नवोन्मेषक, निवेशक, उद्योग प्रतिनिधि तथा विभिन्न संस्थाओ को एक साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। कॉन्क्लेव में 24 स्टार्टअप्स अपने नवाचार, तकनीक और समाधानों का प्रदर्शन किया तथा उन्हें अपने विचारों और व्यावसायिक मॉडलों की पिचिंग का अवसर भी प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप पिचिंग सत्र में सर्वश्रेष्ठ नवाचारी विचार प्रस्तुत करने वाले तीन उद्यमियों को क्रमशः एक लाख पचहत्तर हजार पचास हजार रूपये राशि के पुरस्कार दिये जा रहे हैं।

    डॉ. चंदेल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला उद्यमी बनाने के लिए आवश्यक मेंटरशिप, निवेश, तकनीकी सहयोग, बौद्धिक संपदा संरक्षण, वित्तीय एवं बाजार संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक समग्र मंच तैयार करना है। समारोह को कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, संचालक कृषि श्री राहुल देव, भारत सरकार की संस्था बाइरेक नई दिल्ली की डिप्टी मैनेजर डॉ. दीक्षा राठौर एवं सीजीकॉस्ट रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमित दुबे ने भी संबोधित किया। कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर यूथ कॉन्क्लेव 2026 के मुख्य आयोजन सचिव डॉ. वी.के. त्रिपाठी, आयोजन सचिव डॉ. हुलास पाठक, कुलसचिव डॉ. कपिलदेव दीपक सहित विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठातागण, निदेशकगण, वैज्ञानिक एवं प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

    September 30, 2026

    डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

    September 30, 2026

    नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 30, 2026

    पीएम स्वनिधि के लक्ष्य दो साल पहले पूरे करेगा छत्तीसगढ़, निकायों को एक्शन-प्लान बनाने के निर्देश…..

    September 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

    September 30, 2026

    डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

    September 30, 2026

    नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.