Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विष्णु भैया की पाती से सुनीता के सपनों को मिली नई उड़ान, महतारी वंदन योजना की राशि से बच्चों का भविष्य संवार रहीं मुंगेली की सुनीता बहन…..
    छत्तीसगढ़

    विष्णु भैया की पाती से सुनीता के सपनों को मिली नई उड़ान, महतारी वंदन योजना की राशि से बच्चों का भविष्य संवार रहीं मुंगेली की सुनीता बहन…..

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह आम महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं, इसकी एक और सुंदर मिसाल सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम लिम्हा की निवासी श्रीमती सुनीता को एक स्नेहिल पाती लिखकर उन्हें और उनके पूरे परिवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की आत्मीय शुभकामनाएं दी हैं।

    *बच्चों की शिक्षा को समर्पित सुनीता के प्रयासों की सराहना*

    मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में सुनीता की पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच बच्चों की पढ़ाई और उनके बेहतर भविष्य के प्रति समर्पण की जमकर प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि घर-गृहस्थी की तमाम जरूरतों को संभालते हुए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना बेहद प्रशंसनीय है।

    मुख्यमंत्री को जब यह जानकारी मिली कि शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ से हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग सुनीता अपने बच्चों के स्कूल वैन का किराया और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों को पूरा करने में कर रही हैं, तो उन्होंने इस बात पर विशेष प्रसन्नता जताई।

    *महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है ‘महतारी वंदन योजना’*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और मंशा के अनुरूप प्रदेश की माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए ही ‘महतारी वंदन योजना’ संचालित की जा रही है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार अपने परिवार के हित में आर्थिक निर्णय ले सकें।

    मुख्यमंत्री ने सुनीता के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खूब पढ़ने, अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार बच्चों के लिए बेहतर अवसर तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    *मुख्यमंत्री की पाती पाकर छलकी खुशी*

    शासन की योजनाओं और सीधे मुख्यमंत्री से मिले इस आत्मीय पत्र से श्रीमती सुनीता और उनका पूरा परिवार अत्यंत हर्षित है। सुनीता ने कहा कि एक मां के लिए उसके बच्चों की बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य से बड़ा कोई सपना नहीं होता। इस सपने को पूरा करने में महतारी वंदन योजना और मुख्यमंत्री का यह स्नेहिल आशीर्वाद हमारे लिए बहुत बड़ा संबल बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

    News Desk

    Related Posts

    ’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू….

    November 6, 2026

    तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    November 6, 2026

    महतारी वंदन से विमला बाई के हुनर को मिला सहारा, मिट्टी के दीयों से रोशन होंगी दीपावली की खुशियां….

    November 6, 2026

    केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा….

    November 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार…

    November 6, 2026

    लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार….

    November 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू….

    November 6, 2026

    तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    November 6, 2026

    महतारी वंदन से विमला बाई के हुनर को मिला सहारा, मिट्टी के दीयों से रोशन होंगी दीपावली की खुशियां….

    November 6, 2026

    केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा….

    November 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.