Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मनेंद्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 8.68 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शिलान्यास….
    छत्तीसगढ़

    मनेंद्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 8.68 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शिलान्यास….

    News DeskBy News DeskNovember 10, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। मनेंद्रगढ़ बस स्टैंड के सामने स्थित भूपेन्द्र क्लब परिसर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तत्वावधान में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज भवन का विधिवत शिलान्यास किया गया। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

    मनेंद्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 8.68 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शिलान्यास

    इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 868.35 लाख रुपये यानी लगभग 8 करोड़ 68 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज का भवन जी+2 अर्थात भूतल सहित तीन मंजिला होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माण कार्य को एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

    *स्थानीय युवाओं को मिलेगा उच्च स्तरीय नर्सिंग शिक्षा का अवसर*

    नर्सिंग कॉलेज की स्थापना जिले के विद्यार्थियों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। अब मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों और राज्यों का रुख करने की मजबूरी कम होगी। उन्हें अपने ही जिले में व्यावसायिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

    इस संस्थान के शुरू होने से न केवल युवाओं के लिए शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे, बल्कि भविष्य में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की उपलब्धता बढ़ने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं भी विकसित होंगी।

    *मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज से बदलेगी जिले की तस्वीर : मंत्री जायसवाल*

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मनेंद्रगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। इस बड़ी सौगात का श्रेय उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेज जिले के बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    मंत्री ने दीपावली, गौरी-गौरा, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि नर्सिंग कॉलेज का निर्माण मेडिकल कॉलेज के समीप किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे एक बार मेडिकल कॉलेज परिसर जाकर वहां हो रहे भव्य निर्माण कार्य को अवश्य देखें। उन्होंने कहा कि यह संस्थान केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों के भविष्य को संवारने वाला केंद्र बनेगा। जिले के युवा यहीं शिक्षा प्राप्त कर अपने क्षेत्र की सेवा कर सकेंगे।

    मनेंद्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 8.68 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शिलान्यास

    *एक वर्ष में पूरा होगा नर्सिंग कॉलेज का निर्माण*

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीएमसी ने अपने संबोधन में बताया कि 868.35 लाख रुपये की लागत से बनने वाला नर्सिंग कॉलेज जी+2 संरचना वाला तीन मंजिला भवन होगा। उन्होंने बताया कि नर्सिंग कॉलेज में चार वर्षीय पाठ्यक्रम की पढ़ाई का प्रावधान है। इस महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का विशेष योगदान रहा है।

    *मनेंद्रगढ़ में विकास कार्यों की सौगातों का सिलसिला जारी*

    स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में जिले में प्रस्तावित और प्रगतिरत विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिलने वाली है। इनमें चैनपुर से साजा पहाड़ तक सड़क निर्माण, नागपुर-चिरमिरी रेलवे लाइन, मेडिकल कॉलेज से चिरमिरी सड़क निर्माण, मेडिकल कॉलेज से पाराडोल रेलवे स्टेशन तक सड़क, सिद्ध बाबा मंदिर पहुंच मार्ग का भूमिपूजन तथा नालंदा लाइब्रेरी का भूमिपूजन शामिल हैं।
    उन्होंने खड़गवां में कृषि महाविद्यालय, चिरमिरी में हॉर्टिकल्चर कॉलेज तथा महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन और रोजगार के क्षेत्र में लगातार विकास हो।

    *किसानों को धान के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं, कृषक उन्नति योजना से मिलेगी अंतर की राशि*

    कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने धान खरीदी और कृषक उन्नति योजना को लेकर भी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी वास्तविक उपज के अनुसार ही धान बेचें और निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा को पूरा करने के लिए बाहर से धान जुटाने की परेशानी न उठाएं।
    उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि किसी किसान के पास 10 एकड़ जमीन है और उसके पास 210 क्विंटल धान की उपज नहीं हुई है, तो उसे शेष धान की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। किसान के पास जितना धान है, वह उतना ही सोसायटी में बेचे। शेष राशि की सहायता सरकार कृषक उन्नति योजना के माध्यम से प्रदान करेगी।

    मंत्री ने बताया कि धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल और 3100 रुपये के अंतर की राशि 659 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत सहायता दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अनावश्यक रूप से दूसरे लोगों से धान खरीदकर लक्ष्य पूरा करने की कोशिश नहीं करने की अपील की।

    *जनप्रतिनिधियों ने बताया जिले के लिए ऐतिहासिक दिन*

    नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने कहा कि आज मनेंद्रगढ़ के लिए बेहद खुशी और गौरव का दिन है। स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से क्षेत्र को नर्सिंग कॉलेज की बड़ी सौगात मिली है। इससे जिले के बच्चों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए दूसरे जिले या राज्य में जाने की आवश्यकता कम होगी।
    नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सरजू यादव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मनेंद्रगढ़ को नर्सिंग कॉलेज की सौगात मिली है। इसके साथ ही 220 बिस्तरों वाले अस्पताल की सुविधा भी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि मनेंद्रगढ़ लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

    पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चंपादेवी पावले ने इस अवसर को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निरंतर प्रयासों से यह संभव हो पाया है। नर्सिंग कॉलेज खुलने से जिले के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने ही क्षेत्र में सेवा कर सकेंगे। उन्होंने कहा, “तन स्वस्थ रहेगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा।”

    News Desk

    Related Posts

    कवर्धा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सपरिवार मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व, गौ माता को खिलाया प्रसाद….

    November 10, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा….

    November 10, 2026

    हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’, लर्निंग लाइसेंस मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भेजा शुभकामना पत्र….

    November 10, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर….

    November 10, 2026

    बच्चों की मुस्कान के बीच मना मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जन्मदिन, आंगनबाड़ी में साझा किया न्योता भोज….

    November 10, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    November 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मनेंद्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 8.68 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शिलान्यास….

    November 10, 2026

    कवर्धा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सपरिवार मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व, गौ माता को खिलाया प्रसाद….

    November 10, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा….

    November 10, 2026

    हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’, लर्निंग लाइसेंस मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भेजा शुभकामना पत्र….

    November 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.