Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में छह दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर….
    छत्तीसगढ़

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में छह दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर….

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों तक पहुंचाने की दिशा में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की पहल पर 24 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक छह दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा आयोजित इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच, नेत्र जांच तथा जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की हृदय जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिले के अलग-अलग सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर आयोजित कर लोगों को उनके नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल और निर्देश पर आयोजित इस स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान करना और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर उपचार से जोड़ना है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और बच्चों को इन सुविधाओं के लिए जिला मुख्यालय अथवा बड़े अस्पतालों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

    *छह दिनों तक अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर*

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 नवंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी जांच एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित होगा। 25 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी और नेत्र जांच की जाएगी। 26 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में भी दोनों जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसी क्रम में 27 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर में सोनोग्राफी, नेत्र जांच और हृदय जांच शिविर लगाया जाएगा। 28 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरेगांव में भी तीनों प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। वहीं 29 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेंगाखार में सोनोग्राफी, नेत्र एवं हृदय जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में छह दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

    *चिरायु कार्यक्रम के तहत बच्चों की हृदय जांच*

    इस अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के अंतर्गत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की पहचान और उपचार की व्यवस्था है। जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की निःशुल्क हृदय जांच की जाएगी। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की जांच, आवश्यकतानुसार ईको जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरतमंद बच्चों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने की व्यवस्था भी रहेगी। इस कार्यक्रम में सत्य साईं अस्पताल का सहयोग लिया जा रहा है।

    बच्चों में जन्म से हृदय में छेद, शरीर में नीलापन, सांस फूलना, बार-बार निमोनिया होना, कमजोरी, दूध पीते समय जल्दी थक जाना तथा वजन और शारीरिक विकास में कमी जैसे लक्षण जन्मजात हृदय रोग के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय जांच कराना जरूरी है। शिविर के माध्यम से ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें उपचार की सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

    *ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी सुविधा*

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर आयोजित यह अभियान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। एक ओर गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी जैसी आवश्यक जांच की सुविधा निःशुल्क मिलेगी, वहीं दूसरी ओर नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान और बच्चों के हृदय रोगों की जांच का अवसर भी मिलेगा। अलग-अलग विकासखंडों में शिविर लगाने से अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

    स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं, बच्चों के अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर उपलब्ध निःशुल्क जांच सुविधाओं का लाभ उठाएं। समय पर जांच, बीमारी की पहचान और उचित उपचार से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव की दिशा में यह अभियान उपयोगी साबित हो सकता है।

    News Desk

    Related Posts

    राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन….

    November 14, 2026

    सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    November 14, 2026

    बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी, विशेष पिछड़ी जनजातियों के गांवों तक पहुँच रही है विकास की रोशनी….

    November 14, 2026

    अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    November 14, 2026

    शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल रमेन डेका….

    November 14, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष लेख : जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला…..

    November 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में छह दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर….

    November 14, 2026

    राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन….

    November 14, 2026

    सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    November 14, 2026

    बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी, विशेष पिछड़ी जनजातियों के गांवों तक पहुँच रही है विकास की रोशनी….

    November 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.