Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा
    देश

    EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. अब नौकरीपेशा लोगों को जरूरत पड़ने पर अपना PF का पैसा निकालने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ विड्राल के नियम आसान कर दिए हैं. अब नए नियमों के तहत 55 साल से कम उम्र में रिटायर होने वाले पीएफ मेंबर्स भी अपने EPF खाते में जमा रकम का 90% तक निकाल सकेंगे. इतना ही नहीं, आंशिक निकासी (partial withdrawal) के लिए जरूरी मिनिमम मेंबरशिप पीरियड को भी 12 महीने से घटाकर सिर्फ 2 महीने कर दिया गया है। 

    वहीं, दूसरी तरफ EPFO अपने निवेश का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है. इसके तहत वह सालाना मिलने वाले नए कंट्रीब्यूशन का 3% तक हिस्सा अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) में लगा सकता है. इन कदमों का मकसद सदस्यों को आर्थिक जरूरतों में राहत देना और लंबी अवधि में फंड पर बेहतर रिटर्न हासिल करना है। 

    पहले कितनी थी लीमिट
    EPFO के नए नियमों के तहत 55 साल से कम उम्र के मेंबर अपने पात्र पीएफ बैलेंस का 90% तक हिस्सा निकाल सकेंगे. पहले यह लीमिट 75% थी. यानी अब जरूरत पड़ने पर कर्मचारी अपनी बचत का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल कर पाएंगे. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर मेंबर बिना किसी शर्त के पूरी रकम निकाल सकता है. निकासी की सुविधा तय फोकस, पात्रता और संबंधित नियमों के आधार पर ही मिलेगी। 

    नए प्रावधानों में बेरोजगारी की स्थिति में पैसा निकालने के लिए लंबे समय के पीरियड भी कम किया गया है. पहले इसके लिए EPF सदस्यता के 12 महीने पूरे होने की शर्त थी, जिसे अब घटाकर दो महीने कर दिया गया है. इससे नौकरी छूटने या आय का जरिया बंद होने पर लोगों को आर्थिक जरूरतें पूरी करने में मदद मिल सकती है। 

    कब निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा?
    EPF खाते से आंशिक निकासी की सुविधा केवल बेरोजगारी तक सीमित नहीं है. सदस्य अपनी और परिवार की जरूरतों के लिए भी तय शर्तों के तहत पैसा निकाल सकते हैं. इसमें इलाज का खर्च, बच्चों या परिवार के सदस्यों की पढ़ाई और शादी जैसे जरूरी काम शामिल हैं. इसके अलावा घर खरीदने, प्लॉट लेकर मकान बनाने, होम लोन चुकाने और मौजूदा घर की मरम्मत या सुधार के लिए भी पीएफ से रकम निकाली जा सकती है। 

    EPF Scheme, 2026 के तहत पार्शियल विड्रॉल के अलग-अलग प्रावधानों को तीन बड़ी कैटेगरी में रखा गया है. इनमें जरूरी जरूरतें, आवास से जुड़ी जरूरतें और खास कंडिशन शामिल हैं. हालांकि, हर कैटेगरी के लिए निकासी की सीमा, पात्रता और कितनी बार पैसा निकाला जा सकता है, इसके नियम लागू रहेंगे। 

    EPFO AIF में लगा सकता है सालाना योगदान का 3% तक पैसा
    मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, पीएफ निकासी के नियमों में राहत के साथ EPFO अपने निवेश को लेकर भी बड़ा कदम उठा सकता है. संगठन नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) और SIDBI के स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 के जरिए अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) में पैसा लगाने पर विचार कर रहा है. इस प्रपोजल पर 19 नवंबर को होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में चर्चा हो सकती है। 

    सूत्रों के मुताबिक, हर वित्त वर्ष में AIF में निवेश की लीमिट नए योगदान का अधिकतम 3% रखी जा सकती है. EPFO का कुल निवेश योग्य फंड करीब 30 लाख करोड़ रुपये है. वित्त वर्ष 2024-25 में संगठन को करीब 3.36 लाख करोड़ रुपये का योगदान मिला था. इस निवेश का फोकस पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन लाना और लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न की संभावना तलाशना है। 

    NIIF और SIDBI करेंगे फंड की निगरानी
    अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड यानी AIF ऐसे निवेश फंड होते हैं, जो अलग-अलग निवेशकों से पैसा जुटाकर तय स्ट्रैटजी के अनुसार निवेश करते हैं. EPFO इस पैसे को सीधे किसी एक स्टार्टअप या परियोजना में लगाने के बजाय NIIF और SIDBI जैसे संस्थानों के माध्यम से निवेश कर सकता है। 

    SIDBI फंड चुनने से पहले उसकी पिछली परफॉर्मेंस, निवेश की स्ट्रैटजी, रिस्क, फीस और पैसा निकालने की शर्तों का एनालिसिस करेगा. वहीं, NIIF इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरे फंडों में निवेश से जुड़ा काम संभालता है. दोनों संस्थानों को निवेश, फंड के इस्तेमाल, वैल्यूएशन और नियमों के पालन से जुड़ी नियमित रिपोर्ट देनी होगी. EPFO की निवेश समिति तय करेगी कि कितना पैसा लगाया जाए और समय-समय पर इन निवेशों की समीक्षा भी करेगी। 

    News Desk

    Related Posts

    EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस

    November 20, 2026

    सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन

    November 20, 2026

    2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा

    November 20, 2026

    टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार

    November 19, 2026

    BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट

    November 19, 2026

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस

    November 20, 2026

    सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन

    November 20, 2026

    EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा

    November 20, 2026

    2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा

    November 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.