Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»मनोरंजन»53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला
    मनोरंजन

    53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    साल 2022 में इम्तियाज अली निर्मित एक वेब सीरीज डॉक्टर अरोड़ा सोनी लिव पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज में 53 साल की एक्ट्रेस विद्या मालवडे भी नजर आई थीं। सीरीज में विद्या और एक्टर कुमुद मिश्रा का एक इंटीमेट सीन था। इस सीन के बारे में बात करते हुए विद्या ने बताया कि वो काफी घबराई हुई थीं, लेकिन इम्तियाज अली ने उन्हें फिर शांत कराया। विद्या ने बताया कि उन्हें शांत कराने के लिए इम्तियाज अली ने उनका पैर पकड़ा था। विद्या कहती हैं कि इम्तियाज अली के ऐसा करने के कुछ देर बाद ही वो नॉर्मल हो गई थीं।

    इंटीमेट सीन को लेकर परेशान थीं एक्ट्रेस
    बॉलीवुड बबल ने यूट्यूब पर विद्या मालवडे का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विद्या बताती हैं कि सीरीज में एक इंटीमेट सीन था जिसे लेकर वो (कुमुद मिश्रा) भी काफी परेशान थे और मैं भी क्योंकि वो सिर्फ एक फिजिकल सीन नहीं था। वो एक इमोशनल सीन भी था। विद्या ने बताया कि वो सोच रही थीं कि वो ये सीन कैसे कर पाएंगी।

    फिजिकल के साथ-साथ इमोशनल भी था वो सीन
    विद्या कहती हैं, “उसमें पूरा एक सीन था…इंटीमेट सीन…उसे लेकर वो भी काफी परेशान थे और मैं भी। क्योंकि वो सिर्फ एक फिजिकल सीन नहीं था। वो सीन एक महिला की इमोशनल लड़ाई को दिखाने वाला सीन था। तो मैं बहुत चिंतित थी कि फिजिकल सीन आएगा, फिर इमोशनल भी उसके साथ होगा या नहीं? वो दोनों इमोशन्स के बीच बैलेंस बनाना था। वो भी पहली बार इंटीमेट सीन कर रहे थे। तो वो बहुत कठिन था।”

    क्यों घबराई हुई थीं विद्या
    विद्या ने कहा कि वो दोनों ही उस सीन को
    लेकर इतने परेशान थे कि दोनों ने सोचा कि ये सीन पहले करके खत्म करते हैं। विद्या बताती हैं, "वो मेरे शूट का आखिरी दिन था, लेकिन वो फिजिकल एक्ट के दौरान इमोशन लाना…मुझे नहीं पता, जैसा कि मैंने कहा कि उस वक्त एनर्जी ही कुछ अलग थी।"

    विद्या बोलीं- इस सीन के लिए बेस्ट थे कुमुद मिश्रा
    विद्या से जब पूछा गया कि क्या ये सीन करना उनके लिए थोड़ा अजीब नहीं था? इस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि थोड़ा अजीब जरूर था, लेकिन ऐसे सीन्स में कुछ चीजें जरूर मायने रखती हैं, जैसे कि आप किसके साथ ये सीन कर रहे हैं? जैसा मैंने कहा इस सीन के लिए कुमुद जी बेस्ट एक्टर थे। मेरे और उनके बीच जो सहजता थी, वो बहुत अच्छी थी।

    इम्तियाज अली ने ऐसे कराया एक्ट्रेस को शांत
    विद्या ने फिर कहा कि ऐसे सीन्स इस चीज पर भी निर्भर करते हैं कि उस प्रोजेक्ट के मेकर्स कौन हैं। शाहरुख खान की को-स्टार ने कहा, "हमने जब ये सीन किया उससे पहले हमारे इंटीमेसी कोच इम्तियाज सर थे। मुझे ये अभी भी याद है क्योंकि जब हम प्लान कर रहे थे, सीन ब्लॉक कर रहे थे, हम इम्तियाज सर के घर पर थे। और मैं शुरुआत में थोड़ा घबराई हुई थी। मैं बेड के कोने में बैठी थी। इम्तियाज सर मेरे सामने बैठे और उन्होंने मेरा पैर पकड़ लिया। पहले तो मुझे लगा कि ये क्या कर रहे हैं, ये क्या चल रहा है? लेकिन 20 सेकेंड में ही मैं शांत थी। वो हम लोगों से बात कर रहे थे, लेकिन उस दौरान वो मेरा पैर पकड़े हुए थे। पहले 10 सेकेंड मेरे दिमाग ने जो किया वो किया, लेकिन उसके बाद मैं शांत थी और हमने पूरी ब्लॉकिंग की।"

    डॉक्टर अरोड़ा सीरीज के बारे में
    डॉक्टर अरोड़ा सीरीज की बात करें तो इस सीरीज को साजिद अली और अर्चित कुमार ने डायरेक्ट किया था। सीरीज में कुल 8 एपिसोड्स थे। सीरीज की कहानी साल 1999 के छोटे शहरों के परिवेश की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। इस सीरीज की कहानी 'गुप्त रोग' विशेषज्ञ डॉ. विशेष अरोड़ा के इर्द-गिर्द घूमती है।

    News Desk

    Related Posts

    रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार

    November 20, 2026

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार

    November 20, 2026

    सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड?

    November 20, 2026

    53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला

    November 20, 2026

    न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी

    November 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.