Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल
    देश

    भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक SCO की बैठक में शामिल होने के लिए भारत आए हैं. लेकिन उनका यह दौरा सिर्फ बैठक तक ही सीमित रहेगा. सूत्रों के मुताबिक, मुसादिक मलिक को भारत आने का वीजा बहुपक्षीय बैठक में शामिल होने के लिए दिया गया है. यानी उनके भारत आने का मकसद SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लेना है।  

    दरअसल, खबरें थी कि वे ताजमहल और हजरत निजामुद्दीन जाने चाहते थे. लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली है. सूत्रों के मुताबिक उनका वीजा सिर्फ SCO बैठक के लिए है। 

    पाकिस्तान के संघीय मंत्री मुसादिक मलिक नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. वह SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे. दिल्ली पहुंचने पर पाकिस्तान के चीफ ऑफ प्रोटोकॉल ने उनका स्वागत किया. इस बैठक में SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. हालांकि कोई भारतीय पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए नहीं पहुंचा। 

    सीमा पार आतंकवाद पर सवाल के जवाब में क्या बोले पाक मंत्री?
    दिल्ली में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक से जब सीमा पार आतंकवाद को लेकर भारत की चिंता पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कल जब मैं अपना बयान दे दूंगा, तो इस पर काफी बातचीत होगी। 

    वहीं, भारत और पाकिस्तान के सभ्यतागत रिश्तों पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बातचीत अलग-अलग पक्षों के बीच होती है. जब सब एक हों तो बातचीत की जरूरत नहीं होती, वहां सिर्फ एकतरफा बात होती है. बातचीत का मतलब विविधता है. उन्होंने भारत, पाकिस्तान, रूस, चीन और मध्य एशियाई देशों के पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि खुदाई में भी इन देशों के बीच संवाद के सबूत सामने आएंगे. उन्होंने इस बातचीत को एक स्वागत योग्य कदम बताया। 

    पाक मंत्री के भारत आने पर विपक्ष भी विफरा
    पाकिस्तानी मंत्री के भारत आने पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि SCO एक बहुपक्षीय मंच है. इसमें सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं. इसलिए पाकिस्तान के प्रतिनिधि का बैठक में शामिल होना कोई असामान्य बात नहीं है। 

    हालांकि, मनीष तिवारी ने पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि बैसरन घाटी में हुए हमले को एक साल छह महीने से ज्यादा हो चुके हैं. लेकिन सवाल यह है कि इस दौरान क्या बदला है? क्या पाकिस्तान ने हमले पर अफसोस जताया है? क्या वहां मौजूद आतंकी ढांचे के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है?

    मनीष तिवारी ने कहा कि भारत की पुरानी मांग आज भी वही है. पाकिस्तान को भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करना होगा. उन्होंने कहा कि पहलगाम में लोगों को धर्म के नाम पर निशाना बनाकर मार दिया गया था. ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि नवंबर 2026 तक पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ क्या कदम उठाए हैं। 

    गौरतलब है कि मुसादिक मलिक का भारत दौरा SCO बैठक के लिए है. इस दौरान उनका मुख्य कार्यक्रम इसी मंच में हिस्सा लेना है। 

    News Desk

    Related Posts

    SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता

    November 20, 2026

    भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू

    November 20, 2026

    PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी?

    November 20, 2026

    UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार

    November 20, 2026

    EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस

    November 20, 2026

    सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन

    November 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता

    November 20, 2026

    29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम

    November 20, 2026

    भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल

    November 20, 2026

    Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल

    November 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.