Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
    खेल

    केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वेलिंगटन
     न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में केएल राहुल ने तीसरे दिन 136 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही वह SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में शतक लगाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज बने। राहुल ने इस उपलब्धि के पीछे किसी खास जज्बात की बात को साफतौर पर खारिज किया है। राहुल ने कहा कि वह कभी भी बहुत ज्यादा जोश में नहीं आते, और उनका बस यही लक्ष्य था कि न्यूजीलैंड में मिले अपने पहले टेस्ट के मौके को वह हाथ से न जाने दें।

    न्यूजीलैंड में केएल राहुल का पहला ही टेस्ट मैच
    वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व पर टीम इंडिया के पास तीसरे दिन 118 रनों की बढ़त हो चुकी है। स्टंप के बाद राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं बहुत ज्यादा जोश में था। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी ऐसा होता हूं, लेकिन यह एक ऐसा मौका था जिसे मैं गंवाना नहीं चाहता था। जाहिर है कि जब आप लंबे समय तक टेस्ट खेलते हैं और अपने करियर के अंत की ओर होते हैं, तो आप चाहते हैं कि आपको अलग-अलग देशों में खुद को चुनौती देने और बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमणों का सामना करने का मौका मिले। न्यूजीलैंड एक ऐसा देश रहा है जहां मुश्किल परिस्थितियों में कई बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। इसी कारण मैं यहां एक टेस्ट मैच खेलना चाहता था। मैं और भी ज्यादा मैच खेलना चाहता था, लेकिन बदकिस्मती से इससे पहले मुझे यहां खेलने का मौका नहीं मिला था। इसी कारण जब मुझे यह मौका मिला, तो मैं इसका पूरा फायदा उठाना चाहता था।'

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए केएल राहुल की खास तैयारी
    टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला था। लिंकन में इंडिया ए के ​​लिए खेले गए पहले मैच में वह केवल 0 और 4 रन ही बना पाए थे, जिसके बाद वह तीन वनडे मैच खेलने चले गए थे। उन्होंने आगे कहा, 'इसीलिए मैंने जल्दी आने का फैसला किया, ताकि यहां के हालात के हिसाब से खुद को ढाल सकूं। मुझे न्यूजीलैंड आकर रेड बॉल क्रिकेट खेलने का पहले कोई अनुभव नहीं था, इसलिए ये सब बातें मेरे दिमाग में थीं। मैं पिछले छह-सात महीनों से न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट के बारे में सोच रहा था। मैंने अपनी तैयारी की, उन खिलाड़ियों के बारे में जाना जिन्होंने यहां रन बनाए हैं और यह समझने की कोशिश की कि उन्होंने ऐसा कैसे किया। इसमें काफी तैयारी, लगन और होमवर्क शामिल था।'

    दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल ने बताया कि सीरीज से पहले इंडिया ए मैच में खराब प्रदर्शन की भरपाई उन्होंने नेट्स में लंबे समय तक अभ्यास करके की। राहुल ने कहा- सच कहूं तो, ऐसा कुछ हासिल करना बहुत शानदार लगता है। ऐसा लगता है जैसे मैं यहां तीन-चार महीनों से हूं, काफी लंबा समय बिता चुका हूं। यहां आने के बाद मैंने नेट्स में बहुत समय बिताया। बदकिस्मती से इंडिया ए मैच में मैं ज्यादा रन नहीं बना पाया था, इसलिए मैं यहां कुछ समय बिताना चाहता था ताकि मैच की लय मिल सके।

    नेट्स पर राहुल ने काफी समय बिताया
    भारतीय सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा, 'मैंने नेट्स में मिले समय का पूरा इस्तेमाल किया और यह समझने की कोशिश की कि इन हालात में सफल होने के लिए मैं खुद को सबसे अच्छा मौका कैसे दे सकता हूं। अब तक मैंने काफी टेस्ट क्रिकेट खेला है। मेरे पास टेस्ट क्रिकेट का काफी अनुभव है- कुछ अच्छे तो कुछ बुरे अनुभव भी रहे हैं। यहां आने से पहले ही मेरे पास बिल्कुल साफ योजना थी कि मुझे कैसे खेलना है। मुझे खुशी है कि मैं मैदान पर जाकर अपनी योजना के अनुसार खेल सका और पहली पारी में अच्छे नतीजे हासिल किए। जब ​​आपकी मेहनत अच्छे प्रदर्शन और रनों में बदलती है, तो इससे बहुत मदद मिलती है। इसलिए मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं।'

    News Desk

    Related Posts

    PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका

    November 21, 2026

    सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, BCCI के सेलेक्शन प्लान से फिलहाल बाहर

    November 21, 2026

    बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला

    November 21, 2026

    Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला

    November 21, 2026

    महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम

    November 21, 2026

    काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम

    November 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट

    November 21, 2026

    अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट

    November 21, 2026

    PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका

    November 21, 2026

    पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप

    November 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.