Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें
    देश

    भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्‍ली
    अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पिछले साल जुलाई में भारतीय इकोनॉमी की आलोचना करते हुए इसे ‘डेड इकोनॉमी’ कहा था. लेकिन, सालभर में ही अमेरिकी राष्‍ट्रपति के सुर बदल गए हैं. अब वे भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की तारीफ कर रहे हैं और अमेरिका के केंद्रीय बैंक को इंडियन इकोनॉमी का सहारा लेकर आईना दिखा रहे हैं. व्‍हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7 फीसदी है. ब्‍याज दरें भी अमेरिका की तुलना में बहुत कम है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका में ब्याज दरें कम हों तो आर्थिक विकास दर 15 से 20 फीसदी तक पहुंच सकती है। 

    डोनाल्‍ड ट्रंप ने जिस वक्‍त भारतीय इकोनॉमी को ‘डेड’ की संज्ञा दी थी, उस वक्‍त भी उनके बयान को भले ही कुछ भारतीय नेताओं ने महत्‍व दिया हो, लेकिन अर्थशास्त्रियों ने इसे नकारा था. अब खुद डोनाल्‍ड ट्रप का भी ‘सच्‍चाई से सामना’ हो गया है और उन्‍हें मानना ही पड़ा है कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था मजबूत है और इससे प्रेरणा ली जा सकती है. वैसे अमेरिकी राष्‍ट्रपति को यह ज्ञान कराने में भारतीय जीडीपी की वृद्धि दर के साथ ही कुछ और कारण भी हैं. मजबूत आर्थिक नींव के चलते ही भारत रूस-यूक्रेन युद्ध से लेकर ईरान जंग के संकट भरे दौर में भी लगातार आगे बढ़ता रहा है। 

    सबसे तेज जीडीपी वृद्धि दर
    भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत इसकी लगातार बनी हुई तेज विकास दर है. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2026) में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 फीसदी रही. वास्तविक सकल मूल्य वृद्धि (Real GVA) 8.2 फीसदी दर्ज किया गया. इससे पहले वित्त वर्ष 2025-26 में भी भारत की अर्थव्‍यवस्‍था 7.7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी थी. ब 30 नवंबर 2026 को आने वाले दूसरी तिमाही के आधिकारिक आंकड़ों से पहले अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि इस तिमाही में भी वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7% से 7.7% के बीच रह सकती है। 

    रिकॉर्डतोड़ घरेलू खपत
    दुनिया के कई देश जहां मंदी और निर्यात घटने की मार झेल रहे हैं, वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था बाहरी देशों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी विशाल घरेलू मांग के दम पर आगे बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में देश के भीतर निवेश (Gross Fixed Capital Formation) में 11.9 फीसदी और घरेलू निजी खपत में 7.1 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी हुई है. अर्थशास्त्रियों का मानना है कि दूसरी तिमाही में भी घरेलू खपत ऐसे ही बरकरार रहेगी. यात्री वाहनों की शानदार बिक्री और बैंक लोन में जो इजाफा हुआ है, उससे खपत बढ़ने की संभावना है. हालांकि, महंगाई और कुछ हिस्सों में कमजोर मानसून के चलते ग्रामीण खपत में थोड़ा अंतर और आगे शहरी खपत में हल्की नरमी की आशंका जरूर जताई गई है. लेकिन कुल मिलाकर घरेलू मांग भारतीय इकोनॉमी का सबसे मजबूत इंजन बनी हुई है। 

    सर्विस और मैन्‍युफैक्चिरिंग सेक्‍टर का लगातार विस्‍तार
    भारत की आर्थिक मजबूती केवल कागजों पर नहीं, बल्कि फैक्ट्रियों और दफ्तरों के कामकाज में भी साफ दिखाई दे रही है. अक्टूबर 2026 में एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बढ़कर 55.8 के स्तर पर पहुंच गया. यह बीते चार महीनों में सर्विस सेक्‍टर का सबसे तेज विस्तार रहा. दूसरी ओर मैन्युफैक्चरिंग PMI भी 54.7 के मजबूत स्तर पर कायम है. पीएमआई का 50 से ऊपर बना रहता बताता है कि सेक्‍टर विस्तार कर रहा है. सबसे खास बात यह है कि भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में विदेशी निर्यात के ऑर्डर पहली तिमाही में छह महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. यह दिखाता है कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भारतीय प्रोडक्‍ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। 

     विदेशी मुद्रा भंडार
    वैश्विक संकटों और युद्ध के माहौल में कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं डगमगा गईं, लेकिन भारत के पास बाहरी आर्थिक झटकों से निपटने के लिए एक अभेद्य सुरक्षा कवच मौजूद है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवंबर 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) 705.34 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर बना हुआ है. इससे पहले सितंबर 2026 में यह भंडार 785.71 अरब डॉलर के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर (All time High) को भी छू चुका था। 

     

    News Desk

    Related Posts

    भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद

    November 22, 2026

    भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड

    November 22, 2026

    2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान

    November 22, 2026

    Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा

    November 22, 2026

    EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना

    November 22, 2026

    8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें

    November 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद

    November 22, 2026

    सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल

    November 22, 2026

    भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें

    November 22, 2026

    भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड

    November 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.