Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात
    देश

    चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    सेना में चीनी घुसपैठ को रोकने के लिए उद्योग संगठन ने एक चेतावनी जारी की है। उद्योग संगठन ड्रोन फेडरेशन इंडिया (DFI) ने सरकार को चीनी पुर्जों वाले ड्रोन न खरीदने को लेकर ये चेतावनी जारी की है। इस चीनी घुसपैठ को रोकने में मदद मिलेगी।

    डीएफआई ने वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों को बताया है कि पिछले लगभग छह वर्षों में भारतीय सेना और सरकारी निकायों की ओर से 'गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस' (GeM) पर जारी किए गए 689 टेंडरों में चीनी ड्रोन और उनके पुर्जों की मांग की गई थी।

    जेम पर जारी किए गए टेंडर
    डीएफआई (DFI) ने शुक्रवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन.एस. सुब्रमणि को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया है कि सेना, सुरक्षा बलों और सरकारी एजेंसियों की ओर से GeM पर जारी किए गए टेंडरों में "चीनी मूल के ड्रोन या उनके पुर्जों" का जिक्र था। बता दें कि डीएफआई के 1,000 से ज्यादा सदस्य हैं। इसके साथ ही डीएफआी भारत के ड्रोन और काउंटर-ड्रोन इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व भी करता है।

    84 प्रतिशत मांग भारत सेना की
    DFI ने 10 मार्च, 2021 से 19 नवंबर, 2026 के बीच के जेम (GeM) टेंडरों की समीक्षा की और पाया कि "इन 689 टेंडरों में से 84% भारतीय सेना की ओर से आए हैं"। DFI ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कई पोस्ट करते हुए बताया, "इनमें से 580 टेंडर भारतीय सेना की इकाइयों द्वारा जारी किए गए थे, जिनमें चीनी ड्रोन या उनके पुर्जों की मांग की है। जनवरी से 19 नवंबर, 2026 के बीच ऐसे 355 टेंडर जारी किए गए, जो पूरे 2025 में जारी किए गए 190 टेंडरों की तुलना में लगभग दोगुने हैं।"

    खरीदार को विक्रेता चुनने की आजादी
    डीएफआई की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा अधिकारियों ने टीओआई को बताया कि 'जेम' एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म है, जो खरीदार और विक्रेता को जोड़ता है। हालांकि, खरीदार (जैसे कि सेना की इकाइयां) के पास विक्रेता चुनने की आजादी नहीं होती है। खरीदार केवल अपनी जरूरत के विवरण को तय या बता सकता है। इनके आधार पर विक्रेता अपने उत्पाद सबसे कम कीमत पर पेश करते हैं।

    इसे सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए डीएफआई ने कहा कि जैसे ही किसी टेंडर में चीनी पुर्जे का जिक्र आता है, तो समझ लीजिए कि खतरा हमारे सिस्टम के अंदर आ चुका है। उनकी यह भी मांग है कि हर बोली (बिड) में यह बताया जाए कि वह सामान किस देश में बना है।

    News Desk

    Related Posts

    महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत

    November 22, 2026

    राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक

    November 22, 2026

    सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए

    November 22, 2026

    भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी

    November 22, 2026

    हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया

    November 22, 2026

    नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं

    November 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले, गांव में ही बिका 3850 क्विंटल मक्का, मंडी से भी ऊंचे मिले दाम…

    November 22, 2026

    केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र, 40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का प्रशिक्षण….

    November 22, 2026

    महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत

    November 22, 2026

    चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात

    November 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.