Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित
    देश

    बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
    देश के खाद्य नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बोतलबंद पानी बनाने वाली कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. FSSAI ने रविवार को जानकारी दी कि उसने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। 

    कंपनी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का सैंपल जांच में 'असुरक्षित' पाए जाने के बाद ये कदम उठाया गया है. FSSAI ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस कार्रवाई की पुष्टि की। 

    FSSAI के मुताबिक, जांच के लिए बिसलेरी इंटरनेशनल के परिसर से 'पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर' (मिनरल वाटर के अलावा) का एक रेगुलेटरी सैंपल लिया गया था. FSSAI ने बताया, 'ये सैंपल तय ब्रोमेट सीमा के मुताबिक नहीं पाया गया और इसे खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम (FSS Act), 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया। 

    FSSAI ने साफ किया कि उसने बिसलेरी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के लिए लिए गए सैंपल पर एक्शन लिया है, मिनरल वॉटर पर नहीं. FSSAI ने कहा कि बिसलेरी के कई वॉटर प्रोडक्ट हैं. सैंपल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर मिला, न कि उन बोतलों पर जिन्हें मिनरल वॉटर के तौर पर ब्रांड किया गया है। 

    चार और कंपनी पर भी की गई कार्रवाई
    बिस्लेरी के साथ ही वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, क्योंकि उनके मिर्च पाउडर में डिफेनोकोनाजोल की मात्रा तय सीमा से ज्यादा पाई गई थी।

    टिट-बिट फूड्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भी मुकदमा चलाया जा रहा है, क्योंकि उनके मिर्च पाउडर में कीटनाशक के अवशेष और हल्दी पाउडर में 'टिन' की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई।

    मीमांसा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, क्योंकि उनके अखरोट की गिरी घटिया और असुरक्षित पाई गई।

    आशा कन्फेक्शनरी के खिलाफ भी मुकदमा चलाया जा रहा है, क्योंकि उनकी चॉकलेट-भरी कुकीज़ 'मिसब्रांडेड', घटिया और असुरक्षित पाई गईं; इनमें बताई गई चीनी की मात्रा और असल मात्रा में अंतर था।

    इसके अलावा, FSSAI ने खराब स्वच्छता और रीपैकिंग (सामान को फिर से पैक करने) से जुड़ी समस्याओं के कारण 'उर्मी लाइफसाइंसेज LLP' और 'गौर आयुर्वेदिक स्टोर' के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए हैं।

    लेबल के इस्तेमाल पर आपत्ति
    न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक जून में FSSAI ने एनर्जी ड्रिंक के लेबल के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। नियामक का तर्क है कि कुछ पेय पदार्थों में बहुत ज्यादा मात्रा में चीनी मिलाई जाती है, और इस तरह के वर्गीकरण से उपभोक्ता गुमराह हो सकते हैं, जिससे वे इनका ज्यादा सेवन कर सकते हैं।

    रेड बुल, पेप्सिको, मॉन्स्टर बेवरेज और रिलायंस कंज्यूमर ने नियामक के इस आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उनका तर्क है कि ये प्रतिबंध बिना किसी पूर्व सूचना के लगाए गए थे।

    रेड बुल को कोर्ट से मिला स्टे
    रेड बुल को अदालत से एक स्टे मिल गया है, जिससे उसे एनर्जी ड्रिंक लेबल का इस्तेमाल जारी रखने की अनुमति मिल गई है। वहीं, अन्य कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना मौजूदा स्टॉक खत्म होने के बाद इस वर्गीकरण का इस्तेमाल बंद कर दें।

    एफएसएसएआई ने रेड बुल को मिली इस राहत को चुनौती दी है। नियामक का तर्क है कि इससे कंपनी को अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले अनुचित व्यावसायिक लाभ मिलता है। इस मामले की सुनवाई जनवरी में होनी है।

    जांच के दौरान सैंपल में मिला खतरनाक केमिकल PAHs
    इसके बाद कंपनी की अपील पर सैंपल को रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया. वहां भी जांच के दौरान सैंपल में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) पाए जाने के कारण इसे 'असुरक्षित' करार दिया गया। 

    लैब की रिपोर्ट में असुरक्षित खाद्य पदार्थ से जुड़े कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन साबित होने के बाद, FSSAI ने FSS एक्ट, 2006 के तहत बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी है। 

    बिसलेरी ने दी सफाई
    वहीं, इस मामले पर बिसलेरी की सफाई भी सामने आई है. कंपनी ने कहा, 'पीने ​​के पानी की सेफ्टी बिसलेरी के लिए प्रायोरिटी है. हम कड़े क्वालिटी कंट्रोल रखते हैं और सही रेगुलेटरी प्रोसेस के जरिए इस मामले को सुलझाने के लिए FSSAI (रेगुलेटर) के साथ कोऑपरेट करते रहेंगे। 

    कई दूसरी कंपनियों पर भी गिरी गाज, लाइसेंस सस्पेंड
    बिसलेरी के अलावा FSSAI ने कुछ दूसरी कंपनियों के खिलाफ भी मुकदमा चलाने को मंजूरी दी है. इनमें वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड, टिट-बिट फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मीमांसा इंडस्ट्रीज और आशा कन्फेक्शनरी शामिल हैं। 

    वहीं, नियमों का पालन न करने पर FSSAI ने उर्मि लाइफसाइंसेज LLP और गौर आयुर्वेदिक स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. इसके साथ ही आशा कन्फेक्शनरी के खिलाफ प्रोडक्ट्स वापस मंगाने का आदेश भी जारी किया गया है. कंपनी से प्री-पैक चॉकलेट फिल्ड कुकीज को बाजार से वापस लेने को कहा गया है, क्योंकि जांच में ये असुरक्षित पाई गई थीं। 

    बता दें कि इस कैलेंडर ईयर (2026) के दौरान FSSAI ने फूड इंडस्ट्रलिस्ट्स और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है. FSSAI ने एनर्जी ड्रिंक और अल्कोहलिक ड्रिंक बनाने वाली कंपनियों पर भी सख्ती बढ़ाई है। 

    News Desk

    Related Posts

    नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद

    November 23, 2026

    त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान

    November 23, 2026

    नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम

    November 23, 2026

    तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल

    November 23, 2026

    चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार

    November 23, 2026

    मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय….

    November 23, 2026

    किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान…

    November 23, 2026

    घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए – राज्यपाल रमेन डेका….

    November 23, 2026

    पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री…..

    November 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.