Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम
    देश

    10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    गर आपके घर की रसोई में भी एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. दरअसल, बीते एक दशक में पहली बार देश में घरेलू गैस ग्राहकों की संख्या में स्पष्ट कमी देखने को मिली है. चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक लगभग 75 लाख एलपीजी कनेक्शन घट चुके हैं, जिससे ऊर्जा क्षेत्र और उपभोक्ताओं के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है. अक्सर यह सवाल उठता है कि इतनी बड़ी संख्या में कनेक्शन अचानक कैसे कम हो गए. जमीनी हकीकत और प्रक्रियाओं पर नजर डालें, तो इसके पीछे सख्त केवाईसी नियम, बदलती डिलीवरी व्यवस्था, एलएनजी पाइपलाइन  और अंतरराष्ट्रीय हालात का मिलाजुला असर दिखाई देता है। 

    ई-केवाईसी और ओटीपी डिलीवरी का असर
    ग्राहकों की संख्या घटने के पीछे सबसे बड़ा कारण ई-केवाईसी को अनिवार्य किया जाना माना जा रहा है. कई उपभोक्ताओं ने तय समय पर अपने कनेक्शन का ई-केवाईसी पूरा नहीं किया. वहीं, कई लोगों के को एक ही पते पर दो-दो कनेक्शन चल रहे थे, जो ई-केवाईसी शुरू होने के बाद लोगों को ऐसे कनेक्शन को बंद करना पड़ा. इसके अलावा, कई उपभोक्ता किराए का मकान या शहर बदलने पर बिना सिलेंडर जमा कराए नए जगह पर फिर से नया कनेक्शन ले लेते हैं. यानी उनका पुराना कनेक्शन भी चालू रहता है. ऐसे में अब ई-केवाईसी से जुड़े नए नियम आने के बाद सब्सिडी से जुड़ी अड़चनों और बुकिंग में संभावित दिक्कतों के बीच निष्क्रिय या अधूरे कनेक्शन छंटते चले गए. इसकी दूसरी बड़ी वजह ओटीपी आधारित सिलेंडर डिलीवरी है. पहले कई घरों में एक ही नाम या पते पर अतिरिक्त या बिना सक्रिय उपयोग वाले सिलेंडर मौजूद रहते थे, लेकिन डिलीवरी के समय ओटीपी की अनिवार्यता ने फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान आसान कर दी. इसी सख्ती ने सिस्टम को साफ करने का काम किया है। 

    उज्जवला लाभार्थी और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई की चुनौती
    इस गिरावट का दायरा केवल सामान्य उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, कम हुए करीब 75 लाख ग्राहकों में लगभग 60 हजार लाभार्थी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से भी जुड़े बताए जा रहे हैं, जिससे योजनाओं के जमीनी आंकड़ों की समीक्षा का महत्व और बढ़ गया है. इसके अलावा मध्य पूर्व में बने तनावपूर्ण हालात ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है. भारत अपनी एलपीजी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है, ऐसे में सप्लाई चेन पर दबाव पड़ने से इस साल सिलेंडर की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी देखी गई. इसी वजह से सरकार अब पाइपलाइन के जरिए मिलने वाले पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा दे रही है, ताकि रसोई की एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता धीरे-धीरे कम हो सके। 

    दोबारा जुड़ सकता है गैस नकेक्शन
    अगर आपका भी गैस कनेक्शन किसी वजह से बंद या निष्क्रिय हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. स्थिति के मुताबिक आप कुछ आसान चरणों में इसे फिर से शुरू करवा सकते हैं. दरअसल, कई बार महीनों तक सिलेंडर न लेने पर कनेक्शन इनएक्टिव कर दिया जाता है. इसे दोबारा चालू करने के लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा। 

        अपने नजदीकी गैस डिट्रिबूटर जैसे Indane, HP या Bharat Gas,जिसका भी कनेक्शन है, उसके दफ्तर जाएं.
        वहां से रिएक्टिवेशन और KYC फॉर्म लें और सही जानकारी भरें.
        फॉर्म के साथ पहचान और पते का प्रमाण जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या बिजली का बिल और पुरानी गैस पासबुक या सब्सक्रिप्शन वाउचर की कॉपी लगाएं.
        एजेंसी आपके कागजों की पुष्टि करेगी और कुछ ही दिनों में आपका कनेक्शन फिर से चालू हो जाएगा. 
        इस दौरान इस बात का ख्याल रखे कि अगर एक ही कनेक्शन बार-बार बंद होता है, तो कंपनी इसे हमेशा के लिए बंद करने का फैसला भी ले सकती है.

    eKYC न होने के कारण सप्लाई रुकने पर
    अगर आधार या बायोमेट्रिक सत्यापन यानी eKYC अधूरा होने से कनेक्शन रुका है, तो उपभोक्ता इसे दो तरह से पूरा कर सकते हैं. 
    अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप जैसे Indian Oil ONE, HP Pay या Hello BPCL पर जाकर OTP और आधार फेस स्कैन के जरिए आसानी से eKYC पूरा करें.
    आप सीधे गैस एजेंसी जा सकते हैं,या घर पर सिलेंडर देने आने वाले कर्मचारी की मदद से बायोमेट्रिक सत्यापन यानी ekyc करवा सकते हैं.

    जरूरी दस्तावेजों की सूची
         पहचान और पते के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड 
         पुरानी गैस पासबुक या सब्सक्रिप्शन वाउचर 
        मोबाइल नंबर, जो कनेक्शन से जुड़ा हो.
         पासपोर्ट साइज फोटो 

    News Desk

    Related Posts

    सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना

    November 24, 2026

    दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम

    November 24, 2026

    एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे

    November 24, 2026

    एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

    November 23, 2026

    रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

    November 23, 2026

    पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची

    November 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम

    November 24, 2026

    Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव

    November 24, 2026

    सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना

    November 24, 2026

    दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम

    November 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.