Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»Uttarakhand News: उत्तराखंड की नदियों को प्रदूषण और AMR से बचाने की पहल, सोंग नदी पर तैयार होगा एक्शन प्लान….
    राज्य

    Uttarakhand News: उत्तराखंड की नदियों को प्रदूषण और AMR से बचाने की पहल, सोंग नदी पर तैयार होगा एक्शन प्लान….

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News: उत्तराखंड की नदियों को प्रदूषण और AMR से बचाने की पहल, सोंग नदी पर तैयार होगा एक्शन प्लान….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तराखण्ड में जल प्रदूषण और जलजनित रोगाणुरोधी प्रतिरोध की चुनौतियों से निपटने के लिए अब केवल समस्याओं की पहचान से आगे बढ़कर ठोस कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है. इंटरनेशनल वाटर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (IWMI) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (IITR) के संयुक्त तत्वावधान में 23 और 24 नवंबर 2026 को “Co-designing One Health Interventions for Water Pollution and Waterborne Antimicrobial Resistance (AMR) at River Basin Scale in Uttarakhand” विषय पर यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है. CGIAR के सस्टेनेबल एनिमल एंड एक्वेटिक फूड्स (SAAF) कार्यक्रम और इसके ‘वन हेल्थ’ (One Health) दृष्टिकोण के अंतर्गत संचालित इस पहल के प्रमुख बिंदु हैं:

    हॉटस्पॉट और जल-प्रणाली की पहचान: जल गुणवत्ता निगरानी और जलविज्ञान मॉडलिंग (SWAT + BFTM, डिजिटल ट्विन और एआई-आधारित पूर्वानुमान ढांचे) के माध्यम से सोंग नदी बेसिन में प्रदूषण व AMR के हॉटस्पॉट और मार्गों को समझना.

    मार्गदर्शक ढांचा और समाधान सूची: सोंग नदी के पुनर्जीवन के लिए एक साझा वन हेल्थ मार्गदर्शक ढांचा तैयार करना और भूमि, जल तथा खाद्य प्रणालियों (स्रोत से लेकर संपर्क तक) में जलजनित AMR घटाने के लिए बहु-क्षेत्रीय ‘कैटलॉग ऑफ सॉल्यूशंस’ विकसित करना.

    बहु-विभागीय समन्वय: सिंचाई, प्रदूषण नियंत्रण, पशुपालन, जनस्वास्थ्य, नदी कायाकल्प, ICAR, BAIF, WHO और अन्य शोध व सरकारी संस्थानों के विशेषज्ञों के बीच संयुक्त कार्ययोजना पर चर्चा करना.

    मुख्य अतिथि दिलीप जावलकर (सचिव जलागम/मुख्य परियोजना निदेशक, WMD) ने कहा कि सोंग नदी के स्वास्थ्य को सुरक्षित और बेहतर बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसके लिए जल प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण और विभिन्न विभागों के बीच ठोस समन्वय के साथ नदी कायाकल्प को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि नदी की पारिस्थितिकी और जनस्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रह सकें.

    प्रो. सुमित सेन (IITR) ने सोंग नदी बेसिन में जल प्रदूषण और रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) से निपटने के लिए एकीकृत मॉडलिंग और विभिन्न हस्तक्षेपों के संभावित प्रभावों का आकलन करने पर जोर दिया. उन्होंने कार्यशाला के सत्र में SWAT + BFTM मॉडलिंग के माध्यम से सोंग नदी बेसिन की स्थिति और विभिन्न हस्तक्षेप परिदृश्यों को प्रस्तुत किया, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर नदी कायाकल्प की प्रभावी योजनाएं बनाई जा सकें.

    News Desk

    Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात….

    November 24, 2026

    गांवों का विकास और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    November 24, 2026

    अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त…

    November 24, 2026

    माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 नवम्बर को बिलासपुर और मुंगेली जिले के प्रवास पर, लोरमी में नागरिक अभिनंदन, जन्मदिन पर रतनपुर में मां महामाया के करेंगे दर्शन….

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल….

    November 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात….

    November 24, 2026

    गांवों का विकास और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    November 24, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड की नदियों को प्रदूषण और AMR से बचाने की पहल, सोंग नदी पर तैयार होगा एक्शन प्लान….

    November 24, 2026

    पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की

    November 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.