Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा….
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा….

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ ही आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग जनकल्याण और राज्य के विकास में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में प्रस्तावित साइंस सिटी की स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित साइंस सिटी में 7-डी थिएटर, टाइम मशीन सिम्युलेटर, प्लेनेटेरियम, स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी गैलेरी, ऑन एयर विज्ञान पार्क, द ग्रीन गार्डियन, स्पेस ओडिसी, साइंस ऑन स्फीयर, डिजिटल पैनोरमा, प्लेनेटोरियम, ऑडिटोरियम, रिन्यूएबल एनर्जी पार्क विकसित किए जाएंगे। इससे बच्चों, युवाओं एवं आम नागरिकों को विज्ञान के जटिल सिद्धांतों और आधुनिक तकनीकों को सरल, रोचक एवं अनुभवात्मक तरीके से समझने का अवसर मिलेगा।

    उप मुख्यमंत्री एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री श्री विजय शर्मा ने विज्ञान के नवाचारों और विभाग के नवाचारी कार्यों का लाभ राज्य के लोगों तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में प्रस्तावित साइंस सिटी से प्रदेश के विज्ञान में अभिरुचि लेने वाले लोगों को लाभ होगा और यह राज्य में पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

    विश्वविद्यालयों से जोड़ी जाएं सिकॉस्ट की प्रयोगशालाएं

    मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सिकॉस्ट) में स्थापित विभिन्न केन्द्रीय प्रयोगशालाओं को प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से जोड़कर विद्यार्थियों को इनका लाभ दिलाने के निर्देश दिए। जिससे प्रदेश के युवा वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। उन्होंने समर साइंस कैम्प के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की। बैठक में विज्ञान केंद्र में स्थापित की जा रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) गैलरी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही सूरजपुर जिले के मायापुर में कर्क रेखा गुजरने वाले क्षेत्र में प्रस्तावित एस्ट्रो साइंस पार्क के निर्माण के संबंध में भी चर्चा हुई।

    वैज्ञानिक अनुसंधान एवं आधुनिक तकनीक का लाभ मिले शासन के विभिन्न विभागों को मिले

    मुख्यमंत्री श्री साय ने विभाग की स्ववित्तपोषण की संभावनाओं को बढ़ाने तथा वैज्ञानिक अनुसंधान, खोजों और तकनीकी परियोजनाओं का व्यावहारिक लाभ राज्य को दिलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कृषि, ग्रामीण विकास, पर्यावरण, राजस्व सहित शासन के विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं के अनुरूप परियोजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन, निर्माण कार्यों की प्रगति की निगरानी, राजस्व निरीक्षण, भू-अभिलेखों के प्रबंधन तथा भूमि उपयोग के आकलन जैसे कार्यों में आधुनिक वैज्ञानिक एवं तकनीकी संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय विभागों के साथ-साथ निजी संस्थाओं और फर्मों को भी आवश्यक वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करने को कहा।

    युवाओं के नवाचार और बौद्धिक संपदा के संरक्षण को मिलेगा प्रोत्साहन

    बैठक में बौद्धिक संपदा अधिकारों के संबंध में सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं, शोधकर्ताओं एवं नवाचार करने वाले लोगों को पेटेंट सहित विभिन्न बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने की प्रक्रियाओं में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उनकी वैज्ञानिक खोजों और मौलिक विचारों को संरक्षण एवं उचित पहचान मिल सके।

    चलित विज्ञान बस से गांव-गांव तक पहुंचेगी विज्ञान की जानकारी

    बैठक में प्रदेश के ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलित विज्ञान जागरूकता बस के संचालन पर भी चर्चा हुई। इसके माध्यम से बच्चों एवं आम नागरिकों तक वैज्ञानिक प्रयोगों, आधुनिक तकनीकों और विज्ञान से जुड़ी रोचक जानकारियां पहुंचाने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया गया।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री प्रशांत कविश्वर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 27, 2026

    बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, दुर्गम पहाड़ियों और कठिन चुनौतियों को पार कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव….

    November 27, 2026

    निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा…

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा राज्य स्तरीय समारोह…..

    November 27, 2026

    मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    November 27, 2026

    सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सर्दियों में चेहरे का रूखापन होगा दूर, घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी और ओट्स का फेस पैक

    November 27, 2026

    गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 27, 2026

    बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, दुर्गम पहाड़ियों और कठिन चुनौतियों को पार कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव….

    November 27, 2026

    नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़

    November 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.