Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राजनीती»परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK
    राजनीती

    परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
    परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बुधवार को हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के दौरान उनकी DMK के कुछ सांसदों से बातचीत हुई थी. मनोज कुमार के मुताबिक, जब उन्होंने परिसीमन बिल पर पार्टी का रुख पूछा तो सांसदों ने कहा कि कुछ शर्तों के साथ वे सरकार का समर्थन कर सकते हैं। 

    हालांकि, मनोज कुमार ने कहा कि उन्हें उन शर्तों की सटीक जानकारी याद नहीं है. उन्होंने इसे अपने लिए हैरान करने वाला बताया, क्योंकि उन्हें लगता था कि DMK कभी इस बिल का समर्थन नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक इंतजार करना होगा और पार्टी का अंतिम फैसला उसके शीर्ष नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा। 

    वहीं, DMK प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि पार्टी ने पहले वाले परिसीमन बिल का विरोध किया था, लेकिन नए बिल को देखने के बाद ही फैसला करेगी. उन्होंने कहा कि पहले यह देखना होगा कि सरकार ने नए बिल में क्या बदलाव किए हैं और क्या इससे राज्यों के हित प्रभावित होंगे. अगर नए बिल में राज्यों की चिंताओं और उनके सुझावों को जगह दी गई होगी, तो पार्टी उस पर विचार कर सकती है। 

    30 नवंबर से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
    दरअसल, संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक समीकरण चर्चा में हैं. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार ने लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को बुलाने को कहा है. जरूरी सरकारी कामकाज के बाद सत्र 3 दिसंबर तक खत्म हो सकता है. हालांकि, विशेष सत्र का एजेंडा अभी घोषित नहीं किया गया है। 

    इस बीच अटकलें हैं कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर अपना विधायी प्रयास फिर शुरू कर सकती है. अप्रैल में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो पाया था. 17 अप्रैल को इस पर हुई वोटिंग में 298 सांसदों ने समर्थन और 230 ने विरोध किया था. कुल 528 वोट पड़े थे, जबकि बिल पारित कराने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी. सरकार 54 वोट से पीछे रह गई थी। 

    लोकसभा में वोटों का गणित कितना अहम?
    लोकसभा में 543 सीटें हैं, जिनमें से तीन खाली हैं. स्पीकर को छोड़कर सभी 539 सांसद वोट करें तो संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत के तहत 360 वोट चाहिए होंगे. NDA के पास सहयोगियों समेत 298 सांसद हैं. शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल को जोड़ने पर यह संख्या 299 होती है. तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों का समर्थन मिलने पर आंकड़ा 319 तक पहुंच सकता है। 

    अगर DMK के 22, शरद पवार की NCP के 8 और YSR कांग्रेस के 4 सांसद भी समर्थन करें तो यह संख्या 353 हो सकती है. यानी 529 या उससे कम सांसदों के वोट करने पर सरकार दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सकती है. संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत संशोधन के लिए सदन की कुल सदस्य संख्या का बहुमत और मौजूद होकर वोट करने वाले सदस्यों का कम से कम दो-तिहाई समर्थन जरूरी है। 

    अप्रैल में पेश किए गए विधेयक में लोकसभा का आकार बढ़ाने और लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव था. इसके लिए नए परिसीमन की प्रक्रिया से इसे जोड़ा गया था. फिलहाल सभी की नजरें 30 नवंबर से शुरू होने वाली संसदीय कार्यवाही और DMK समेत दूसरे दलों के अंतिम रुख पर हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की

    November 27, 2026

    खड़गे की इमरान मसूद को दो टूक नसीहत, बोले- टीवी पर कम बोलो और काम ज्यादा करो

    November 26, 2026

    सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान

    November 26, 2026

    मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान

    November 25, 2026

    ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले

    November 25, 2026

    NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार

    November 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद

    November 27, 2026

    परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK

    November 27, 2026

    संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की

    November 27, 2026

    गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा

    November 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.