Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्य सचिव विकासशील ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा….
    छत्तीसगढ़

    मुख्य सचिव विकासशील ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा….

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्य सचिव विकासशील ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय में राजस्व प्रशासन, प्रदेश में की जा रही धान खरीदी, सुशासन एवं अभिशरण विभाग में संबंधित कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने नागरिकों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग में रिफार्म के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से विचार-विमर्श कर जानकारी ली। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में की जा रही धान खरीदी की समीक्षा करते हुए सहकारी समितियों में धान संग्रहण के साथ बनाये उपार्जन केन्द्रों में संग्रहण और आवश्यकतानुसार उप संग्रहण केन्द्र बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

    मुख्य सचिव ने धान बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान, बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था, उपार्जन केन्द्रों में धान का सुरक्षित भंडारण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने समितियों में धान के भौतिक सत्यापन कर धान के उठाव के संबंध में अधिकारियों को निर्देशानुसार कार्यवाही करने के लिए कहा। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को धान खरीदी व्यवस्था की लगातार मानिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

    श्री विकासशील ने सीएम हेल्प लाइन से शिकायतों के आसान एवं तेजी से निराकरण के लिए की जा रही नई व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री एवं सुशासन एवं अभिशरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत ने कहा कि अब शिकायतकर्ता नागरिकों की संबंधित अधिकारी से सीधा संवाद करने की व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी।

    बैठक में गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, राजस्व विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं संभागायुक्त तथा जिलों के कलेक्टर शामिल हुए।

    News Desk

    Related Posts

    करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात…..

    November 27, 2026

    श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं सचिव ने विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा…..

    November 27, 2026

    बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न….

    November 27, 2026

    धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी….

    November 27, 2026

    बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े……

    November 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति?

    November 27, 2026

    मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार

    November 27, 2026

    विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत

    November 27, 2026

    करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात…..

    November 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.