Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»व्यापार»तमिलनाडु में ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग, Royal Enfield और TVS करेंगी 3,000 करोड़ का निवेश
    व्यापार

    तमिलनाडु में ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग, Royal Enfield और TVS करेंगी 3,000 करोड़ का निवेश

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तमिलनाडु में ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग, Royal Enfield और TVS करेंगी 3,000 करोड़ का निवेश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
    भारत में टू-व्हीलर की रेस अब सड़क और शोरूम से निकलकर फैक्ट्रियों तक पहुंच गई है. कंपनियों को समझ आ गया है कि आने वाले कल का बाजार जीतना है तो आज ही अपनी जमीन मजबूत करनी होगी. इसी तैयारी में Royal Enfield और TVS ने तमिलनाडु पर बड़ा दांव लगाया है. या यूं कहें कि, दोनों कंपनियों ने तमिलनाडु के लिए अपना खजाना खोल दिया है। 

    एक कंपनी 1,000 करोड़ रुपये लगाएगी, दूसरी 2,000 करोड़ रुपये. कुल 3,000 करोड़ रुपये का निवेश. यह सिर्फ दो कंपनियों का कारोबारी फैसला नहीं, बल्कि इस बात का संकेत है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की अगली बड़ी लड़ाई में भारत के दो दिग्गज कितनी गंभीरता से उतर रहे हैं। 

    रॉयन एनफील्ड अगले 7 सालों में तमिलनाडु में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी ने इस प्रस्तावित निवेश को लेकर तमिलनाडु सरकार के साथ एक  समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस निवेश का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों के डेवलपेंट, नई तकनीक को बेहतर बनाने और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा. कंपनी का अनुमान है कि इससे राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 500 लोगों तक को रोजगार मिल सकता है। 

    आयशर मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और Royal Enfield के CEO बी. गोविंदराजन ने कहा कि तमिलनाडु कंपनी के लिए इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख केंद्र बना रहेगा. इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कारोबार को बढ़ाने में भी राज्य की अहम भूमिका होगी. उन्होंने कहा कि यह निवेश कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल कैपेबिलिटी को बढ़ाने और लोकल लेवल पर अपने कामकाज को मजबूत करने में मदद करेगा। 

    Royal Enfield की 4 फैक्ट्रियां
    तमिलनाडु में रॉयल एनफील्ड की पहले से ही चार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं. इसके अलावा कंपनी का हेडक्वॉटर और टेक्निकल सेंटर भी इसी राज्य में स्थित है. कंपनी का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड Flying Flea भी तमिलनाडु में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है. इसके लिए वल्लम वडागल में EV इनोवेशन लैब और मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी ऑपरेट की जा रही है। 

    रॉयल एनफील्ड का नया निवेश आयशर मोटर्स की फरवरी 2026 में की गई घोषणा के बाद आया है. उस समय कंपनी ने तमिलनाडु के चेय्यार प्लांट में मौजूदा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 958 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया था. इस एक्सपेंसन के पूरा होने के बाद रॉयल एनफील्ड की कुल सालाना उत्पादन क्षमता बढ़कर 20 लाख मोटरसाइकिल होने की उम्मीद है। 

    TVS Motor भी लगाएगी 2,000 करोड़ रुपये
    रॉयल एनफील्ड के अलावा टीवीएस मोटर कंपनी भी तमिलनाडु में बड़ा निवेश करने की तैयारी की है. कंपनी अगले 4 सालों में राज्य में 2,000 करोड़ रुपये लगाएगी. इस संबंध में 25 नवंबर 2026 को तमिलनाडु सरकार की नोडल एजेंसी Guidance के माध्यम से एक  MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं. TVS Motor ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में इस निवेश की जानकारी दी है। 

    कंपनी के मुताबिक इस निवेश से करीब 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. इस समझौते के तहत तमिलनाडु सरकार कंपनी को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और नियमों से जुड़ी प्रक्रियाओं में मदद करेगी.  हालांकि, कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि 2,000 करोड़ रुपये का निवेश किन खास प्रोजेक्टस या मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पर खर्च किया जाएगा. इसके अलावा साल-दर-साल निवेश की जाने वाली रकम का ब्योरा भी साझा नहीं किया गया है। 

    रॉयल एनफील्ड और टीवीएस मोटर के इन्वेस्टमेंट प्लान को मिलाकर देखें तो तमिलनाडु में अगले कुछ सालों में तकरीबन 3,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है. इससे स्टेट में EV टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी एक्टिविटीज को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. साथ ही करीब 1,500 लोगों के लिए रोजगार का मौका भी मिलेगा. साफ है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की होड़ अब कंपनियों को निवेश के मोर्चे पर भी आमने-सामने ला रही है। 

    News Desk

    Related Posts

    Swiggy में छंटनी की तैयारी, Instamart से 340 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI पर फोकस

    November 28, 2026

    शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा

    November 27, 2026

    सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा

    November 27, 2026

    PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन

    November 26, 2026

    Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव

    November 26, 2026

    टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती

    November 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Swiggy में छंटनी की तैयारी, Instamart से 340 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI पर फोकस

    November 28, 2026

    8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ₹18,000 बेसिक वालों को मिल सकता है ₹2.06 लाख एरियर

    November 28, 2026

    तमिलनाडु में ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग, Royal Enfield और TVS करेंगी 3,000 करोड़ का निवेश

    November 28, 2026

    परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति?

    November 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.