Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»मनोरंजन»KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा
    मनोरंजन

    KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने क्विज शो ' कौन बनेगा करोड़पति 18 ' के दौरान अपनी पत्नी जया बच्चन को लेकर एक ऐसा मजेदार खुलासा किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े। अमिताभ ने बताया कि इतने बड़े घर में रहने के बावजूद उनके हिस्से में सिर्फ एक छोटा सा कमरा आता है, जबकि बाकी कमरे जया बच्चन के इस्तेमाल के लिए हैं।

    'KBC 18' में अमिताभ बच्चन की मुलाकात कंटेस्टेंट दीपक से हुई, जिनका पेशा दीवारों पर सुंदर कलाकृतियां बनाना है। दीपक की बनाई कलाकृति देखकर अमिताभ काफी प्रभावित हुए और उन्होंने अपने कमरे की दीवारों पर भी ऐसी पेंटिंग बनवाने की इच्छा जताई। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने मजाक में अपने घर के कमरों का किस्सा शेयर किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जया बच्चन को घर की दीवारों पर पेंटिंग करवाना काफी पसंद है।

    अमिताभ बच्चन ने कमरे की दीवार पर पेंटिंग की जताई इच्छा
    'KBC 18' के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट दीपक से बातचीत के दौरान अपने घर से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया। जब दीपक ने अपने पेशे के बारे में बताया तो अमिताभ ने कहा, 'भाईसाहब, ये जो दीवार पर जो कला है, ये बहुत ही अद्भुत है और अभी इसके बारे में हमको पता भी चल गया है। हमें भी कमरे की दीवारों पर ये करना है, तब आपको बताएंगे।'

    अमिताभ बच्चन को घर में मिलता है सिर्फ एक छोटा कमरा
    बातचीत में जब घर और कमरे का जिक्र आया तो अमिताभ को एक बड़ी ही मजेदार बात याद आई। उन्होंने अपने कमरे को लेकर मजाक करते हुए कहा, 'हम कमरा इस के लिए बोल रहे हैं, पतिदेव के लिए एक छोटा कमरा ही मिलता है और हमारे घर के सभी कमरे मैडम जी के लिए हैं।'

    जया बच्चन के लिए खाने-बैठने के लिए हैं अलग कमरे
    अमिताभ ने कमरों की बात करते हुए बताया कि जया बच्चन के पास खाना खाने के लिए अलग कमरा और बैठने के लिए अलग कमरा है। उन्होंने कहा, 'उनका एक खाने का कमरा, फिर एक बैठने के लिए कमरा और अलग-अलग कमरे हैं उनके पास, तो फिर हमारे लिए कुछ बचता ही नहीं। '

    जया बच्चन को दीवारों पर पेंटिंग करवाना है पसंद
    अमिताभ बच्चन ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि जया बच्चन को घर की दीवारों पर पेंटिंग करवाने का काफी शौक है। उन्होंने कहा कि जया ने उनके घर की बाहरी चारों दीवारों पर कलाकृतियां बनवाई हैं। इनमें खास तौर पर वारली पेंटिंग शामिल हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। अमिताभ बच्चन ने कहा, 'दूसरी बात यह है कि उन्हें दीवारों पर पेंटिंग करवाना बहुत पसंद है। उन्होंने हमारे घर की बाहरी चार दीवारों पर पेंटिंग करवाई है और वहां वारली पेंटिंग बनाई गई हैं, जो बहुत ही सुंदर लगती हैं।' शो में अमिताभ की इन बातों से उनकी और जया बच्चन की घरेलू जिंदगी की एक दिलचस्प झलक देखने को मिला। बिग बी ने जिस अंदाज में अपने छोटे से कमरे का जिक्र किया, उससे 'KBC' का माहौल भी हल्का-फुल्का हो गया।

    1973 में हुई थी अमिताभ और जया बच्चन की शादी
    अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की पहली मुलाकात फिल्मों के जरिए हुई थीं। दोनों ने 'जंजीर' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। इसके बाद 3 जून 1973 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने जया के घर पर एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी के समय दोनों ही कलाकार हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुके थे। जया बच्चन ने 'गुड्डी', 'अभिमान', 'चुपके चुपके', 'मिली' और 'सिलसिला' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग किया। वहीं, अमिताभ बच्चन भी अपने करियर में लगातार आगे बढ़ रहे थे।

    बच्चों के जन्म के बाद कम किया सिनेमा में काम
    इस जोड़े के घर साल 1974 में बेटी श्वेता बच्चन और साल 1976 में बेटे अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ। परिवार पर ध्यान देने के लिए जया ने बाद में फिल्मों में नियमित रूप से काम करना कम कर दिया। आज भी अमिताभ और जया बच्चन हिंदी सिनेमा के चर्चित जोड़ों में शामिल हैं।

     

    News Desk

    Related Posts

    ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा

    November 28, 2026

    अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया

    November 28, 2026

    नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़

    November 27, 2026

    कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

    November 27, 2026

    Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने

    November 26, 2026

    26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर

    November 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु

    November 28, 2026

    नाइट शिफ्ट करने वालों के दिल में दिखे बदलाव, 42 हजार लोगों पर हुआ अध्ययन

    November 28, 2026

    ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा

    November 28, 2026

    परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत

    November 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.