Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
    छत्तीसगढ़

    दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ वनांचलों और अंतिम छोर पर बसे गांवों तक विकास का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास की मुख्यधारा से कोई गांव और कोई परिवार वंचित न रहे।

    मुख्यमंत्री श्री साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकारी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं सेतु विभाग के अंतर्गत 29 करोड़ 32 लाख 84 हजार रुपये की लागत के पांच विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी। इनमें 6 करोड़ 55 लाख 53 हजार रुपये की लागत के एक कार्य का लोकार्पण तथा 22 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत के चार कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को विशेष प्राथमिकता दे रही है। दूरस्थ गांवों में बेहतर सड़क संपर्क और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति से न केवल लोगों का दैनिक जीवन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में भी नए अवसर उपलब्ध होंगे।

    4.45 करोड़ रुपये के दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण, 19 गांव होंगे लाभान्वित

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अंतर्गत ग्राम काईकछार एवं बालाछापर में कुल 4 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। इन उपकेंद्रों के प्रारंभ होने से क्षेत्र के 19 गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

    काईकछार विद्युत उपकेंद्र से काईकछार, चांपा टोली, रामबंध, बरपानी, ढारेन, जामपानी, सालामाली, केंदपानी और टेढ़ा पहाड़ सहित 9 गांवों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

    इसी प्रकार बालाछापर विद्युत उपकेंद्र से बालाछापर, पुरनानगर, सिटोंगा, कनमोरा, रेंगोला, रायकोना, जबला, जोगीमारा, बढ़ईखाना और रजौटी सहित 10 गांवों में विद्युत आपूर्ति बेहतर होगी।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जोकारी में 29.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    इन दोनों उपकेंद्रों के संचालन से क्षेत्र में विद्युत वितरण व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ कृषि एवं अन्य ग्रामीण गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा।

    सामाजिक भवन, महतारी सदन और खेल सुविधाओं की मिली सौगात

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने क्षेत्रवासियों की मांग पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने ग्राम बनकम्बो में चीक समाज के लिए 50 लाख रुपये की लागत से सामाजिक भवन निर्माण की घोषणा की। इस भवन से समाज के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

    मुख्यमंत्री ने ग्राम जोकारी में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन निर्माण की घोषणा की। महतारी सदन महिलाओं की सामूहिक गतिविधियों, बैठकों और सामाजिक सहभागिता के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जोकारी में मिनी स्टेडियम एवं खेल मैदान निर्माण की घोषणा करते हुए क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है। खेल मैदान और मिनी स्टेडियम से स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने तथा विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

    गांवों की समृद्धि से ही सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अधोसंरचना निर्माण के साथ सामाजिक सुविधाओं का विस्तार, महिलाओं का सशक्तिकरण और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

    उन्होंने कहा कि जोकारी और आसपास के गांवों को मिली इन विकास कार्यों की सौगात से क्षेत्र की प्रगति को नई गति मिलेगी। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक गांव में विकास की सुविधाएं पहुंचें और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों की खुशहाली और समृद्धि ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….

    November 28, 2026

    राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब, रामसर साइट के रूप में विकसित करने तेज हुए प्रयास …..

    November 28, 2026

    रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    November 28, 2026

    गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    November 28, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की…

    November 28, 2026

    किताबी ज्ञान से रोजगारपरक दक्षता की ओर बढ़ते कदम, युवाओं के भविष्य को संवारेगी इंटर्नशिप नीति-2026…

    November 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….

    November 28, 2026

    राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब, रामसर साइट के रूप में विकसित करने तेज हुए प्रयास …..

    November 28, 2026

    रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    November 28, 2026

    गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    November 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.