Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में इस साल 71 मुठभेड़ में 123 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में इस साल 71 मुठभेड़ में 123 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

    By June 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में इस साल 71 मुठभेड़ में 123 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जगदलपुर/बस्तर.

    छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। साल 2024 बस्तर पुलिस के लिए काफी अच्छा जा रहा है। जिसमें पुलिस ने इन पांच माह के अंतराल में पुलिस और नक्सलियों के बीच 71 बार मुठभेड़ हुआ। जिसमें पुलिस टीम हर बार नक्सलियों के ऊपर भारी पड़ी। पुलिस ने इन पांच माह में 123 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। जबकि 136 के लगभग हथियार जब्त हुए हैं। इन सभी बातों को बस्तर रेंज आईजी पी सुंदरराज ने शनिवार को पत्रवार्ता के दौरान जानकारी दी।

    आईजी सुंदरराज पी ने आगे बताया कि छह जून को जिला नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, बस्तर एवं कोन्डागांव के सीमावर्ती क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन के नक्सली कैडर एवं PLGA  कंपनी नंम्बर 6 के नक्सली कैडरों की सूचना पर टीम भेजा गया था। सात जून की दोपहर भटबेड़ा- बट्टेकाल और छोटेटोंडेबेड़ा के जंगल में नक्सलियों द्वारा जवानों के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस पार्टी भी फायरिंग करने लगी, रूक-रूक कर अलग-अलग टीमों के साथ दिन भर मुठभेड़ हुई। खुद को घिरता देखकर नक्सली जान बचाकर घने जंगलों और पहाड़ियों की आड़ लेकर भाग निकले। फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों ने अपने-अपने दिये गये क्षेत्र में सर्चिंग करने पर घटनास्थल से अलग-अलग स्थानो से कुल छह वर्दीधारी नक्सलियो का शव और शव के पास से 2 नग 303 रायफल, (1 मैग्जीन 4 राउण्ड चार्जर सहित 10 कुल 14 ) 1 नग 315 बोर रायफल, 1 नग बीजीएल लांचर, 3 नग 12 बोर रायफल तथा 10 नग बीजीएल सेल, 12 बोर का पोच 2 नग, तथा एसएलआर मैग्जीन 1 ,एसएलआर राउण्ड 2 नग,  जिंदा कुकर बम लगभग डेढ किलो वजनी 100 मीटर वायर सहित , 5 नग पिट्ठू बैग, मल्टीमीटर 1 नग, प्लास्टिक विस्फोटक एवं भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, दवाईयां सहित अन्य नक्सली सामान बरामद किया।

    मारे गये नक्सलियों के नाम –
    – मसिया उर्फ मेसिया मंडावी, जो थाना किस्टाराम के मरकागुड़ेम का रहने वाला था। 8 लाख का इनाम था।
    – रमेश कोर्राम उर्फ बोंजा, जो तोयर थाना मारडूम हाल मंदोड़ा करलाभाट थाना छोटेडोंगर का रहने वाला था। जिसके ऊपर 8 लाख का इनाम था।
    – सन्नी उर्फ सुंदरी, जो वट्टेकाल दक्षिण बस्तर का रहने वाला था। इसके ऊपर भी पुलिस ने 8 लाख का इनाम रखा था।
    – सजन्ती पोयाम, निवासी वट्टेकाल दक्षिण बस्तर, 8 लाख का इनाम था।
    – जयलाल सलाम उर्फ सैता, जो छोटे फरसगांव का रहने वाला था। सिर पर 5 लाख का इनाम था।
    – जननी उर्फ जन्नी जो आदेरबेड़ा के थाना ओरछा का रहने वाला था। एक लाख का इनाम था।

    ये जवान हुए मुठभेड़ में घायल –
    – एएसआई कचरू राम कोर्राम, उम्र 45 साल
    – आरक्षक मंगलू राम कुमेटी उम्र 47 साल
    – आरक्षक भारत सिंह धरल 2

    5 माह के है ये आंकड़े –
    बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पी द्वारा बताया गया कि बस्तर संभाग में पांच माह में कुल 71 बार मुठभेड़ हुई। इस दौरान 123 नक्सलियों के शव और 136 हथियार बरामद हुए हैं।  पांच माह में अब तक 399 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

    Related Posts

    सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….

    May 9, 2026

    अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026

    चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर….

    May 9, 2026

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….

    May 9, 2026

    अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026

    चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.