Vijay Hazare Trophy: वरुण चक्रवर्ती ने विजय हजारे ट्रॉफी के प्री-क्वार्टर फाइनल में कमाल की गेंदबाजी करते हुए राजस्थान की पारी को सिर्फ 267 रनों पर समेट दिया. एक समय राजस्थान की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी लेकिन चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन के आगे ये टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई. वरुण चक्रवर्ती ने अकेले ही राजस्थान की आधी टीम को निपटा दिया. दाएं हाथ के इस स्पिनर ने सिर्फ 52 रन देकर 5 विकेट झटके. वरुण ने बेहतरीन गेंदबाजी के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी खेलने की दावेदारी ठोक दी है. वरुण का ‘चक्रवर्ती’ प्रदर्शन वरुण चक्रवर्ती ने…
Author: News Desk
सुकमा: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और पड़ोसी सुकमा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ घंटों से बीजापुर और सुकमा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों और डीआरजी, कोबरा बटालियन, एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है. जवानों ने नक्सलियों के कोर एरिया में धावा बोला है. इस मुठभेड़ में बल के जवानों ने नक्सलियों पर काबू पा लिया है और जवानों को बड़ी सफलता मिली है. हालांकि मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस भव्य कार्यक्रम में दुनिया भर से आए हजारों प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने एक पर्यटक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासी समुदाय की अद्वितीय भूमिका और उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में प्रवासी भारतीयों को भारत का राष्ट्रदूत बताया और कहा कि उन्होंने अपने परिश्रम और मूल्यों के माध्यम से विश्व मंच पर भारत का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने यह…
Basit Ali: ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से सीरीज हारने के साथ ही टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं, कंगारू टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया का सामना अब 11 जून से लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम WTC के पिछले दो फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, इस बार टीम इंडिया का प्रदर्शन थोड़ा खराब क्या हुआ, पाकिस्तान की ओर से बयानबाजी चालू हो गई है। पाकिस्तान की टीम तीन WTC चक्र में शीर्ष तीन में भी नहीं पहुंच सकी और उनके पूर्व क्रिकेटर्स अब भारतीय टीम…
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार इस बार शराब नीति में बदलाव करेगी। अब तक दुकानों के समूह बनाकर नीलामी की जाती थी, लेकिन वर्ष 2025-26 के लिए एकल दुकानों की नीलामी की जाएगी। इससे प्रतिस्पर्धा पैदा होगी और राजस्व में वृद्धि होगी। प्रदेश में 3,605 कंपोजिट शराब दुकानें हैं, जिनकी नीलामी 1,100 समूह बनाकर की गई। तय किया गया है कि आदिवासी क्षेत्रों में ग्राम सभा की अनुमति से ही शराब की दुकानें खोली जाएंगी। धार्मिक स्थलों के पास स्थित कुछ दुकानें बंद भी की जाएंगी। 2025-26 के लिए प्रस्तावित नीति जल्द ही कैबिनेट में पेश की जा सकती है। दुकानों…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और पड़ोसी जिले सुकमा की सरहद पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ घंटों से बीजापुर व सुकमा की सरहद वाले इलाके में डीआरजी, कोबरा बटालियन, एसटीएफ़ व सीआरपीएफ जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके में धावा बोला है। इस मुठभेड़ में फोर्स के जवान नक्सलियों पर भारी पड़े हैं, और जवानों को बड़ी सफलता मिली है। हालांकि मुठभेड़ की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कि गई।
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर, जिनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने फिल्म आशिकी 2 में बेहद पसंद किया था। क्या फिर से साथ नजर आएगी श्रद्धा-आदित्य की ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड की सबसे मशहूर ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। उनकी फिल्में आशिकी 2 और ओके जानू ने उनकी जादुई रोमांटिक केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता। कथित तौर पर श्रद्धा और आदित्य एक रोमांटिक फिल्म के लिए फिर से साथ आ सकते हैं। जर आ सकते हैं श्र्द्धा और आदित्य? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार फिर से श्रद्धा कपूर और आदित्या…
भिलाई: सुपेला थाना पुलिस ने फेडरल बैंक के 105 खातों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक साइबर जालसाजों ने इन खातों से 1 करोड़ 5 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया है। इन खातों की जांच की जा रही है। सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि देशभर में साइबर जालसाज सक्रिय हैं। उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र का साइबर पोर्टल है, जिसके जरिए साइबर जालसाजों के खातों पर नजर रखी जाती है। इसी कड़ी में गृह मंत्रालय के आदेश पर फेडरेशन बैंक के 105 बैंक खाते संदिग्ध पाए गए। जिनमें अलग-अलग…
कर्नाटक: कर्नाटक के श्रीक्षेत्र धर्मस्थल में श्री मंजूनाथ मंदिर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई कतार प्रणाली का उद्घाटन किया। इस दौरान जगदीप धनखड़ ने मंदिरों में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि – 'वीआईपी संस्कृति समानता के सिद्धांतों के खिलाफ है। खासकर धार्मिक स्थलों पर इसका कोई स्थान नहीं होना चाहिए।' भारत में हो रहे राजनीतिक बदलावों पर जताई चिंता अपने मुख्य भाषण में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आज के राजनीतिक माहौल में व्याप्त प्रवृत्ति की आलोचना की, जहां लोग संवाद करने के बजाय लोकतांत्रिक मूल्यों को बाधित करते हैं। उनके अनुसार, भारत में हो…
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी आगामी फिल्म 'आजाद' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले ही, अभिनेत्री अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। ऐसी खबरें हैं कि राशा इन दिनों एक भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। उनकी डेटिंग की अफवाहें तब से शुरू हुईं जब टीम इंडिया के इस क्रिकेटर ने उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो किया और उनकी तस्वीरें लाइक की। इस क्रिकेटर के साथ जुड़ा राशा का नाम अभिनेत्री राशा थडानी के साथ जिस क्रिकेटर का…