* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन कर भावना बोहरा और कांवड़ियों का बढ़ाया हौसला * मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भावना बोहरा और कांवड़ियों को फोन कर दी यात्रा की शुभकामनाएं रायपुर 21 जुलाई को पंडरिया विधायक भावना बोहरा और उनके साथ 300 से अधिक कांवड़ियों ने माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की यात्रा शुरू की जो 27 जुलाई को भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ जी की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ पूर्ण हुई। छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना हेतु यह कांवड़ यात्रा पंडरिया विधायक भावना बोहरा के…
Author: News Desk
रायपुर प्रदेश में रोज किसी न किसी जगह से धर्मांतरण की आ रही खबरों के बीच साय सरकार धर्मांतरण पर नया कानून लाने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शदाणी दरबार में आयोजित हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन में नए कानून का ड्राफ्ट तैयार होने की जानकारी देते हुए बताया कि इसे विधानसभा के अगले सत्र में पटल पर रखा जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिवेशन में कहा कि राज्य में कोई भी गाय सड़कों पर नहीं दिखनी चाहिए और इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में सवा 100 पंजीकृत गौशालाएं हैं, जिन्हें 5…
बिलासपुर बच्ची की निर्मम हत्या के बाद कई महीनों से फरार आरोपी सोहन राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर सफलता हासिल की. आोरपी को शनिचरी बाजार से दबोचा गया. यह पूरा मामला संबलपुर चौकी क्षेत्र के सोनपुरी गांव का है. जहां आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था, पुलिस ने आरोपी पर 35 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था. जानकारी के मुताबिक, सोनपुरी गांव में 16 फरवरी को 12 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई. शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया था कि वह अपनी बच्ची और पत्नी के…
रायपुर डब्ल्यूआरएस कालोनी में अवैध रूप से निर्मित भवन में प्रार्थना सभा संचालित किए जाने के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता जुटे हैं. विवाद की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में आरपीएफ और पुलिस बल तैनात की गई है. बजरंग दल के जिला संयोजक रायपुर महानगर विजेंद्र कुमार वर्मा ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में बताया कि हमें कुछ दिनों से धर्मांतरण की शिकायत स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिली थी, जिसका विरोध करने के लिए पहुंचे हैं. पता चला कि दो पहले भी इस अवैध निर्मित भवन को रेलवे…
रायपुर सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. नगर निगम और पुलिस की टीम आज भाटागांव स्थित तोमर बंधुओं के ऑफिस पहुंची और बुलडोजर कार्रवाई की. दफ्तर को बिना नक्शा और अनाधिकृत रूप से निर्माण किया गया था. बताया जा रहा है कि इसी दफ्तर से तोमर बंधु सूदखोरी का कारोबार संचालित करते थे. जानकारी के मुताबिक, फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम से दफ्तर खोल रखा था. यहीं से वह और उसका भाई वीरेंद्र तोमर अवैध रूप से ब्याज पर पैसा देने का काम करते थे. दोनों आरोपी…
दिल्ली में पप्पू,छत्तीसगढ़ में बिट्टू ,कांग्रेस परिवार तक सिमटी:पुरंदर मिश्रा 'दिल्ली में पप्पू, छत्तीसगढ़ में बिट्टू' – कांग्रेस पर पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप: पुरंदर मिश्रा बोले – पार्टी सिमट गई 'पप्पू-बिट्टू' तक तथाकथित आर्थिक नाकेबंदी में कांग्रेस द्वारा बुलाए गए मजदूरों को पेमेंट नहीं हुआ,पेमेंट करवाए सचिन पायलट:पुरंदर मिश्रा पुरंदर मिश्रा का तंज – कांग्रेस अब केवल परिवार की पार्टी रह गई रायपुर भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जाँच कार्रवाई और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के मद्देनजर आहूत कांग्रेस के आर्थिक नाकाबंदी आंदोलन…
बालोद दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेश आश्रम की नाबालिग से यौन शोषण के मामले में दूसरे आरोपी राजवीर यादव की गिरफ्तारी हो गई है. इस केस में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज है. आश्रम संचालक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. हालांकि अबतक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त के बाहर है. बता दें कि जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 20 में पाररास रोशन नगर में स्थित दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेशन आश्रम पिछले 5 साल से संचालित किया जा रहा है. आश्रम के शिष्य पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप है. लगभग पांच माह पुराने मामले से जुड़े…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर श्री विकास मरकाम, श्री नवीन मार्कण्डेय, श्री अमित चिमनानी, श्रीमती हर्षिता पांडे, श्री अमित साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ न केवल जन संवाद का एक सशक्त माध्यम है, बल्कि यह देशभर के नवाचारों, जनप्रयासों और प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाकर लोगों में नई ऊर्जा भरने का कार्य करता…
बीजापुर छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार माओवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि मौके से INSAS और SLR राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है और मुठभेड़ अभी भी जारी है। पुलिस ने बताया कि मौके से चार नक्सलियों के शव मिले हैं जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है, फिलहाल सर्चिंग भी जारी है। बीजापुर SP से मिली जानकारी के अनुसार जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के…
रायपुर: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज सरायपाली प्रवास के दौरान मा घंटेश्वरी मंदिर के समीप नवनिर्मित अटल परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अटल जी के विचारों व योगदान को स्मरण किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे, जिनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। वे विचारों के धनी, ओजस्वी वक्ता और दूरदृष्टा राजनेता थे। अटल जी ने न सिर्फ भारतीय राजनीति को…