Author: News Desk

जशपुरनगर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला मुख्यालय जशपुर में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा की योग हमारे देश के लिए कोई नई विधा नहीं है। सनातन काल से योग हमारे जीवन में चला आ रहा है। हमारे ऋषि मुनियों ने इसका इजाद किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर योग की महत्ता को स्थापित किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में वर्ष 2014 में आवाज उठाई और इसे विश्व स्तर पर स्वीकृति दिलाई। वर्ष 2015 से प्रति 21 जून को विश्व योग दिवस…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान कुनकुरी रेस्ट हाउस में आमजन से आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है। योग हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई उपयोगी आसन अवश्य है। यदि हम नियमित रूप से योग करें तो बीमारियों से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि योग को हमें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शारीरिक,…

Read More

रायपुर प्रदेश में बहला-फूसलाकर मतांतरण करवाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रायपुर के रामनगर इलाके में दिशा कालेज रोड पर शनि मंदिर के पास भी मतांतरण कराए जाने का एक मामला सामने आया। जिसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और मतांतरण रुकवाया। साथ ही सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और 150 से अधिक लोगों को अनेक वाहनों से थाने ले गईं। पुलिस ने मौके से मतांतरण कराने का प्रयास कर रहे पास्टर अमित सिंह, केशव महानंद, दुर्गेश महानंद, महेंद्र महानंद को गिरफ्तार किया। जिन्हें सरस्वती नगर थाने ले जाया गया। इस दौरान बजरंगियों…

Read More

मार्च 2026 तक नक्सलवाद का जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री साय शांति और विकास राह पर बढ़ रहा है बस्तर, शासन की योजनाओं से बदली गांवों की तस्वीर : मुख्यमंत्री साय पहली बार राजधानी पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांवों के युवा, मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात कर रखी अपनी बात रायपुर इच्छाशक्ति, संवेदना और समावेशी नीति से हमने बस्तर में बदलाव की नई शुरुआत की है। बस्तर के युवाओं का आत्मबल ही हमारी प्रेरणा है और हम सब मिलकर नया बस्तर गढ़ेंगे। आप सभी ने पहली बार राजधानी रायपुर को देखा है, आप सभी का यहां स्वागत है और आपकी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025 कार्यक्रम में हुए शामिल खेल गतिविधियों और अभ्यास को निरंतर बनाए रखने तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर दी शुभकामनाएं रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में बंसल न्यूज़ द्वारा आयोजित "पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025" कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने खेल के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए बंसल न्यूज़ की पहल की सराहना की और आयोजकों एवं सम्मानित युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।…

Read More

रायपुर दुनियाभर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के हर जिले में सुबह से योग को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। योग दिवस के मौके पर आम और खास सभी योग करते दिखाई दिए। रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक दिव्यांग रीमा साहू ने बैसाखी के सहारे खड़े होकर योग किया। वहीं, सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर में योग कार्यक्रम में शिरकत की। डेप्युटी सीएम अरुण साव ने मुंगेली तो वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में योग किया। राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक भी अलग-अलग जिलों में…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ का पहला मैकेनाइज्ड कार पार्किंग राजधानी के पंडरी स्थित महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में शुरू होगी. इस सिस्टम के शुरू होते ही मार्केट के भीतर तक जाने वाली गाड़ियों को टोककर वहां ई-कार्ट को बढ़ावा देने के ब्लए नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट परियोजना लागू कर दी जाएगी. मैकेनाइज्ड हाइड्रोलिक पार्किंग के लिए नार्केट से लगे सिंधी गर्ल्स कॉलेज के ठीक सामने जगह चिन्हित करके 19 जून को विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे व सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने भूमिपूजन किया. इसे बनने में कम से कम तीन महीने लग जाएंगे. पंडरी कपड़ा मार्केट के अलावा यह सुविधा नगर निगम…

Read More

भोपाल : योग एक ऐसी दिव्य अवस्था है जब चेतना और परम चेतना का मिलन होता है। इस अवस्था को प्राप्त करने का अवसर हर जीव के पास है। योग सनातन हिन्दू धर्म और संस्कृति का सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य उपहार है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। साथ ही इस बात का समर्थन किया कि “योग जीवन के सभी पहलुओं के बीच संतुलन स्थापित करने के साथ स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है”। उन्होंने पूरी दुनिया में समग्र…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ:2028 में श्रद्धालुओं को विकसित और विस्तारित घाटों की ऐसी सुविधा उपलब्ध होगी जिससे 24 घंटे में पांच करोड़ श्रद्धालु पुण्य स्नान का लाभ ले सकेंगे। क्षिप्रा के दोनों ओर लगभग 30किलोमीटर की लम्बाई में विकसित घाटों पर सुविधाजनक ढंग से स्नान संभव होगा। यह सिंहस्थ ऐतिहासिक सिद्ध होगा। मध्यप्रदेश जल संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर देश के लिए उदाहरण बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने शुक्रवार को भारत भवन में छह दिवसीय सदानीरा समागम का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि जल संचयन और…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली…

Read More