Author: News Desk

रायपुर मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो चुका है. कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. रायपुर में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की बात कही है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज रायपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेसवार्ता आयोजित की. इस दौरान उन्होंने 21 जून को योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि कल शनिवार 21 जून 2025 को पूरी दुनिया “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” की थीम के साथ 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रही है. गत दस वर्षों में भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को दुनिया में अपना उचित स्थान मिला है. चौधरी ने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि…

Read More

लोरमी भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही. लोरमी क्षेत्र में बिलासपुर एसीबी टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार जूनियर इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता को बिजली विभाग के दफ्तर से कुछ ही दूरी पर ACB की टीम ने पकड़ा है. भ्रष्टाचार करने वालों को इस बात की भी तनिक परवाह नहीं कि वे किस इलाके में पदस्थ हैं, कहां काम कर रहे हैं. शायद सीधे तौर पर सरकार को चुनौती देकर भ्रष्टाचार को अंजाम देने में विश्वास रखते हैं. तभी तो केंद्रीय…

Read More

मार्च 2026 तक नक्सलवाद का जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री साय रायपुर, इच्छाशक्ति, संवेदना और समावेशी नीति से हमने बस्तर में बदलाव की नई शुरुआत की है। बस्तर के युवाओं का आत्मबल ही हमारी प्रेरणा है और हम सब मिलकर नया बस्तर गढ़ेंगे। आप सभी ने पहली बार राजधानी रायपुर को देखा है, आप सभी का यहां स्वागत है और आपकी यह यात्रा सुखद और चिरस्मरणीय हो। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने निवास में प्रदेश के सुदूर और नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के नियद नेल्ला नार ग्राम पंचायतों के 96 युवक-युवतियों के दल से आत्मीय संवाद कर रहे…

Read More

बालोद, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश एवं दुनिया में सनातन संस्कृति एवं आस्था के प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल में स्थित पाटेश्वर आश्रम में भव्य एवं विशाल कौशल्या धाम बनाने का परिकल्पना शीघ्र साकार होने वाला है। पाटेश्वर सेवा संस्थान के संचालक श्री राम बालकदास महात्यागी ने बताया कि कौशल्या धाम का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। उन्होंने कहा कि माता कौशल्या धाम के निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद 2026 में इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। संत श्री राम बालकदास ने बताया कि समाज के सभी वर्गों के…

Read More

बालोद: छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश एवं दुनिया में सनातन संस्कृति एवं आस्था के प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल में स्थित पाटेश्वर आश्रम में भव्य एवं विशाल कौशल्या धाम बनाने का परिकल्पना शीघ्र साकार होने वाला है। पाटेश्वर सेवा संस्थान के संचालक श्री राम बालकदास महात्यागी ने बताया कि कौशल्या धाम का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। उन्होंने कहा कि माता कौशल्या धाम के निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद 2026 में इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। संत श्री राम बालकदास ने बताया कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग…

Read More

कोरबा जिला एवं अपर सत्र न्यायालय (पाक्सो) कोरबा द्वारा गैंगरेप और तीन हत्या के मामले में पांच आरोपितों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। उच्च न्यायालय ने आरोपितों की सजा उम्रकैद में बदल दिया है। रेयरेस्ट ऑफ रेयर का मामला नहीं उच्च न्यायालय का कहना है कि, भले ही यह केस समाज को झकझोरने वाला है, फिर भी तथ्यों और परिस्थितियों में आरोपियों को मृत्युदंड की कठोर सजा देना उचित नहीं है। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि, यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर का मामला नहीं है। जिसमें…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सवेरे अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की। श्री साय ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों जरूरी निर्देश दिए। बैठक में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सर्व श्री राहुल भगत, श्री पी. दयानंद, डॉ. बसव राजू एस तथा प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज निगम मुख्यालय, नवा रायपुर में संचालक मंडल की 95वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम कर्मचारियों के हित में कई निर्णय लिए गए। वर्षों से लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के विषय पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करते हुए निगम के पांच दिवंगत सेवायुक्तों के आश्रित परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय संबंधित परिवारों के लिए न केवल राहत का माध्यम बनेगा, बल्कि उनके जीवन को स्थायित्व देने वाला भी सिद्ध होगा। बैठक में…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक 21 जून को इस बार ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री द्वय, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास में मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है। राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 21 जून को राजधानी रायपुर…

Read More