Author: News Desk

रायपुर जमीन की खरीदी-बिक्री की सोच रहे हैं, तो इंतजार मत किजिए. एक अप्रैल से रजिस्ट्री दर में 10 प्रतिशत इजाफे के आसार हैं. ऐसी स्थिति में आपके साथ-साथ दूसरे पक्ष को भी कार्रवाई के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा. दरअसल, पिछले 6 साल से गाइडलाइन दरें नहीं बढ़ाई गई है. इसके साथ ही सालभर पहले रजिस्ट्री में मिलने वाली 30 फीसदी की छूट भी खत्म कर दी गई है. अबकी बार या करें इस साल इसे करीब 10 फीसदी बढ़ाने की तैयारी है. गाइडलाइन दरें बढ़ने से जमीनों का रेट बढ़ेगा. रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ गाइडलाइन दर बढ़ने…

Read More

भोपाल: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास का प्रतीक है, जो हमें सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कामना की है कि होलिका दहन की पावन अग्नि सभी नकारात्मकता, दुख और रोगों को समाप्त करे तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। प्राकृतिक रंगों से खेलें होली:- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छता बनाए रखने और प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की अपील की। उन्होंने प्रदेशवासियों…

Read More

गरियाबंद देवभोग ब्लॉक के 40 से ज्यादा गांव के 90 से ज्यादा पेयजल स्रोत में फ्लोराइड है. इस बात का खुलासा 12 माह से जल शक्ति बोर्ड के वैज्ञानिकों द्वारा 94 गांव के 175 वाटर सेंपल की जांच से हुआ है. सैकड़ों ग्रामीण डेंटल और स्केलटल फ्लोरोसिस के पीड़ित भी हैं. लेकिन सोच ऐसी है कि इन गांव में रहने वाले फ्लोराइड रिमूवल प्लांट का साफ पानी इस्तेमाल ही नहीं करते हैं. ऐसे में अब प्रशासन जागरूकता अभियान चलाने की बात कह रहा है. जिले के देवभोग ब्लॉक में फ्लोराइड को सालों से समस्या है. जल शक्ति मंत्रालय बोर्ड के…

Read More

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया हैं। लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो वादा किया था हम उसे पूरा करेंगे। हमारी सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा है। गुरुवार को एमपी विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन रहा। सदन की कार्यवाही के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के साथ हमने बजट…

Read More

रायपुर ईडी पर ‘भगवा रंग’ चढ़ने के कांग्रेस के आरोप पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है. सीएम साय ने कहा कि कांग्रेसी इतने बुरे तरीके से सभी चुनाव में हारे हैं. इसलिए वे बौखलाए हुए हैं, उनको अभी कुछ सूझ नहीं रहा है. रात-दिन ईवीएम और भगवा रंग ही नजर आता है. दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर सिविल लाइन हेलीपैड से अपने गृह ग्राम बगिया (जशपुर) के लिए रवाना हुए हैं. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी और भाईचारे के इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की.…

Read More

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश वन्य जीवों से समृद्ध है। शेर, बाघ, चीता, सांभर, हाथी सभी यहां उपलब्ध हैं। वन्य जीवों के कल्याण के लिए सभी प्रयास किए जाएं। प्रदेश के वनों में रह रहे हाथियों के कल्याण की भी चिंता करें। इनके भोजन की व्यवस्था करें। घास के मैदान बनाएं ताकि वे भोजन की तलाश में आबादी क्षेत्रों में यहां-वहां न भटकें। इससे किसानों की फसल हानि भी रूकेगी और मानव-हाथी के बीच टकराव की स्थिति के स्थान पर साहचर्य की भावना विकसित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व…

Read More

रायपुर फर्जी सैक्स सीडी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इतनी आसानी से निजात नहीं मिलने वाली है. स्पेशल मजिस्ट्रेट द्वारा उनके खिलाफ आरोप हटाने के आदेश पर सीबीआई ने रिवीजन फाइल की है, जिसकी सुनवाई 4 अप्रैल को होगी. सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने बुधवार को रायपुर जिला न्यायाधीश की कोर्ट में रिवीजन फाइल की है, जिसे न्यायाधीश ने सीबीआई की विशेष अदालत को भेज दिया है. मामले की अगली सुनवाई सीबीआई की स्पेशल ट्रायल कोर्ट में 4 अप्रैल को होगी.

Read More

कटघोरा होली पर्व के मद्देनजर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 लीटर महुआ शराब और 100 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की है. अलग-अलग स्थानों से इस मामले में एक महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. इसके अलावा पुलिस ने होली के दौरान मुखौटे लगाकर अपराध करने की संभावनाओं को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए दुकानों में बिक्री के लिए रखे गए…

Read More

बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में होली से पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मरकटोला गांव में पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम यसोदा बाई गावड़े है, जबकि आरोपी पति का नाम आत्मा राम गावड़े बताया जा रहा है। घरेलू विवाद के चलते आत्मा राम ने गुस्से में आकर अपनी…

Read More

बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में होली से पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मरकटोला गांव में पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम यसोदा बाई गावड़े है, जबकि आरोपी पति का नाम आत्मा राम गावड़े बताया जा रहा है। घरेलू विवाद के चलते आत्मा राम ने गुस्से में आकर अपनी…

Read More