Author: News Desk

नई दिल्ली। तमिलनाडु में हिंदी भाषा को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस बीच स्टालिन सरकार ने बड़ा कदम उठा लिया है। डीएमके सरकार ने रुपये के चिन्ह को हटा दिया है। स्टालिन सरकार ने बजट में रुपए के ₹ सिंबल को हटाकर उसकी जगह ‘ரூ’ का इस्तेमाल किया है। हिंदी भाषा को लेकर केंद्र सरकार से चल रही स्टालिन की खींचतान के बीच यह एक बहुत बड़ा कदम है क्यों कि इस तरह से भारतीय रुपए के नेशनल सिंबल को ही बदल दिया गया है। बता दें कि ₹ चिन्ह को 15 जुलाई, 2010 को रुपए के राष्ट्रीय चिन्ह…

Read More

रायपुर होली से पहले ही प्रदेश में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. बीते 24 घंटे में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पश्चिमी चक्रवात और विक्षोभ के कारण प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश के कई जिलों में पारा चढ़ने लगा है. सारंगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि रायपुर और बिलासपुर में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी…

Read More

बेमेतरा होली के त्योहार से पहले बेमेतरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक परिवार त्योहार मनाने अपने घर जा रहा था, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. इस भीषण हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

Read More

भारत देश में होली का त्यौहार बड़े ही जोश के साथ मनाया जाता है और इस वर्ष ये त्यौहार 13 और 14 मार्च को मनाया जाएगा। हालांकि इस बीच एक बड़ी खगोलीय घटना भी घटना वाली है. बता दें साल का पहला चंद्र ग्रहण होली पर 14 मार्च शुक्रवार को लगने वाला है, जो कि जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। खगोलीय दृष्टि से यह बहुत ही महत्वपूर्ण घटना है क्योंकि पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर चंद्रमा को पूरी तरह से अपनी छाया में ढक लेगी। इस दौरान चंद्रमा गहरे लाल रंग में नजर आएगा, जिसे ब्लड मून भी…

Read More

इंदौर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने होली पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि रंगों का पर्व होली हमें विभिन्न संस्कृतियों और परम्पराओं को मानने वाले लोगों के बीच में सौहार्द और शांति का संदेश देता है। उन्होंने होली पर्व को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। विजयवर्गीय ने अपने संदेश में कहा होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं, आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर अपने भीतर की नकारात्मकता को जलाकर प्रेम, भाईचारे और खुशियों के रंग फैलाएं।

Read More

बीजापुर छत्तीसगढ़ सरकार के नक्सल नीति को बड़ी सफलता मिली है. गंगालूर एरिया कमेटी के डिवीजनल कमेटी मेंबर (DVCM) दिनेश मोडियाम सहित 17 नक्सलियों ने समर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 24 लाख का ईनाम है. DVCM दिनेश मोडियम का गंगालूर क्षेत्र में आतंक था. कई हत्याओं सहित अन्य घटनाओं में शामिल रहे दिनेश के साथ उसकी पत्नी ज्योति ताती ने भी समर्पण किया है. दिनेश मोडियाम पर अलग-अलग थानों में 26 अपराध एवं 82 स्थायी वारंट लंबित है. समर्पित नक्सली कमांडर दिनेश ने इस अवसर पर अपने अन्य साथियों से भी समर्पण करने की अपील की. उन्होंने…

Read More

रायपुर पूर्व CM भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें. CD कांड में CBI ने पूर्व CM बघेल पर लगाया रिवीजन पिटिशन. मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा, ‘पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ नहीं रही पैदा की जा रही है. 7 साल तक CD कांड का मामला चला फिर प्रकरण खारिज हो गया. सरकार CD कांड मामले को छोड़ नहीं रही है. विपक्ष के नेताओं को बदनाम किया जा रहा है.’ विशेष कोर्ट में मामले की सुनवाई चार अप्रैल को होगी अब इस फैसले को चुनौती देते हुए सीबीआई ने बुधवार को जिला न्यायाधीश के…

Read More

बलरामपुर विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत डुमरखोरका के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन में अनियमितता पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर द्वारा निरस्त कर दिया गया है। उक्त उचित मूल्य दुकानों को नये एजेंसी को आबंटित किया जाना है। अतः इच्छुक संस्था, स्व-सहायता समूह जो उचित मूल्य दुकान डुमरखोरका का संचालन करना चाहते हैं, तो वे निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 26 मार्च 2025 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के पश्चात् आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

Read More

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सत्य,अधर्म एवं अत्याचार पर भक्ति की जीत के प्रतीक पर्व होली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से होली की पवित्र अग्नि में सभी नकारात्मक तत्वों को समर्पित कर जीवन में मंगल और शुभता का वरदान मांगने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि होली पर हम सभी देश और समाज के प्रति अपने अमूल्य योगदान की सिद्धि का संकल्प लें।

Read More

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीं और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की. राज्यपाल डेका ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया.

Read More