Author: News Desk

एमसीबी छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर के परिपालन छत्तीसगढ़ नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 अधीन निर्वाचन की तारीख से 15 दिवस के भीतर तथा छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 55 के अधीन निर्वाचन के अधिसूचना की तारीख से एक माह के भीतर निर्वाचित महापौर, अध्यक्ष, पार्षद का शपथ ग्रहण व प्रथम सम्मिलन हेतु कलेक्टर ने आदेश जारी कर जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत हेतु प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया जाता है। प्राधिकृत अधिकारी एवं संबंधित नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत इस प्रकार…

Read More

एमसीबी/ मनेंद्रगढ़ कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खरे व जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सोनी के मार्गदर्शन में कोटपा एक्ट 2003 के नियमों के पालन हेतु विकासखंड मनेंद्रगढ़ अंतर्गत बस स्टैंड के स्कूलों के आसपास में पान दुकानों, थोक किराना स्टोर्स आदि में धारा 4 व 6 के तहत कुल 11 चालानी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। सिगरेट/तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। कोटपा नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई। दल का प्रतिनिधित्व डॉ. कीर्ति चौहान (जिला नोडल अधिकारी एनटीपीसी)…

Read More

एमसीबी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन की महान खोज ‘रमन प्रभाव’ की याद में मनाया जाता है। उनकी इस खोज ने विज्ञान की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाया और भारत को वैश्विक वैज्ञानिक मंच पर पहचान दिलाई। विज्ञान का उद्देश्य तर्क, प्रयोग और अनुसंधान के माध्यम से सत्य की खोज करना है, जबकि धर्म नैतिकता, विश्वास और परंपराओं पर आधारित होता है। भारत में विज्ञान और धर्म दोनों की गहरी जड़ें हैं, लेकिन जब धर्म अंधविश्वास का रूप ले लेता है, तो यह समाज के लिए हानिकारक…

Read More

एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 1 मार्च 2025 से बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ किया जा रहा है। एमसीबी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 1 मार्च 2025 से प्रारम्भ बोर्ड परीक्षा हेतु 46 केन्द्र निर्धारित किया गया है तथा जिले में कक्षा 10 वीं के 5153 छात्र/छात्राओं तथा कक्षा 12 वीं के 3913 कुल 9066 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि पूर्व में माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा गोपनीय सामग्री का वितरण कर नजदीकी पुलिस थानों में सुरक्षित रखा दिया गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला…

Read More

रायपुर प्रदेशभर में आज ईडी के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया. बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आज गार्डन चौक में कांग्रेसियों ने भाजपा व ईडी का पुतला दहन कर ईडी की कार्रवाई का विरोध किया. कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को भाजपा डराना चाहती है पर हम डरने वाले लोगों में से नहीं है. अभी भाजपा बस्तर में लोहा निकालने फैक्ट्री लगवाने जा रही है, जिसका विरोध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा, दीपक बैज सहित अन्य नेताओं ने किया तो भाजपा ने ईडी का सहारा लेकर…

Read More

रायपुर ईडी की जांच कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक पहुंचने के बाद सियासत गर्म है. कांग्रेस ने सरकार पर ईडी का दुरूपयोग कर डराने का आरोप लगाया है. वहीं इस मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जिस प्रकार से निकाय का परिणाम आया है, उसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है. कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा हुई है. कांग्रेस ईवीएम में भी पराजित हुई और मत पत्र में भी पराजित हुई . अब हार को छिपाने का कोई बहाना नहीं बचा है, इसलिए ED के नाम पर जनता में भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं. ईडी साक्ष्य और…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है. बीते दिन राजधानी रायपुर सबसे गर्म 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है. वहीं अन्य जिलों में भी पारा 35 के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में दिन में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ रात में हल्की ठंडक बनी रह सकती है. आने वाले 3 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. बीते दिन प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम तापमान (डिग्री) …

Read More

रायपुर रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है. वर्तमान कुलपति बल्देव भाई शर्मा का कार्यकाल 4 मार्च को पूर्ण होने के बाद रायपुर संभागायुक्त पदभार ग्रहण करेंगे. राज्यपाल सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना ने छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की ओर से आदेश जारी किया है. रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ 5 मार्च से आगामी आदेश तक अथवा अधिकतम छह माह की अवधि तक के लिये…

Read More

बेमेतरा शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं. लेकिन साजा ब्लॉक के ग्राम संबलपुर में एक ऐसा शिक्षक भी है, जो विगत एक साल से स्कूल केवल हस्ताक्षर करने आता है, और चला जाता है. जब स्कूल आता है तब शराब के नशे में चूर रहता है. उच्चाधिकारियों को इन सब बातों की जानकारी होने के बाद भी शिक्षक के खिलाफ आज पर्यंत तक कार्रवाई नहीं हुई है. स्कूल प्रबंध के समिति के अध्यक्ष अनिल बंजारे ने बताया कि हमारे बच्चों के लिए एक मात्र शासकीय प्राथमिक शाला है, जहां 125 बच्चे पहली से पांचवी तक की पढ़ाई करते हैं. सालभर…

Read More

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम में शनिवार की सुबह नक्सली व जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सली और जवानों के बीच रुक रुककर गोलीबारी चल रही है। घटना को देखते हुए इलाके में सर्चिंग शुरू कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, हथियार भी बरामद हुए हैं। तलाशी अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के लीडर की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियों की सूचना पर निकली डीआरजी और कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। जिसके…

Read More