रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ सभी नगरीय निकायों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित समिति कक्ष में आयोजित बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव के साथ नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक आर. एक्का भी बैठक में मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में सभी नगरीय निकायों को केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में अच्छी…
Author: News Desk
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका का आज जन्मदिन है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. राज्यपाल के रूप में आपके मार्गदर्शन में हमारी सरकार संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है. मां कामाख्या से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय…
सुकमा प्रधानमंत्री आवास योजना ने ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पक्के आवास का सपना साकार किया है। कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव के निर्देशन और जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में पीएम आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्थायी घर मिल रहे हैं जो उनकी जीवनशैली में सुधार और सम्मान लेकर आ रहा है। पक्का मकान बनाने का सपना हुआ साकार छिन्दगढ़ विकासखंड के छिंदगढ़ पंचायत की निवासी श्रीमती मकमइन रैनी जो पहले अपने घास-फूस एवं मिट्टी से बने घर में रहते थे, अब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है। मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि पढ़ाई के घंटे। मुख्यमंत्री ने माता-पिता और शिक्षकों से…
रायपुर छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है और इस साल इसमें और भी तेज़ी देखने को मिलेगी. हाल ही में राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, इस साल छत्तीसगढ़ की आर्थिक वृद्धि दर 7.51% रहने का अनुमान है. इसका मतलब है कि व्यापार, उद्योग और खेती से होने वाली आमदनी में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों की आमदनी और जीवन स्तर बेहतर होगा. सकल राज्य घरेलू उत्पाद छत्तीसगढ़ की कुल आर्थिक उत्पादन यानी सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) में इस साल अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. पिछले साल राज्य…
रायपुर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सड़कों पर जन्मदिन मनाने, पंडाल लगाने, भंडारा आयोजित करने की प्रवृतियों को हतोत्साहित करने एवं सार्वजनिक यातायात को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक मार्गों पर अवरोध पर कठोर कार्रवाई मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति यदि सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करने वालों पर एंटी-एन्क्रोचमेंट एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, नगर पालिका…
रायपुर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ईडी की दबिश के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है. ED के खिलाफ कांग्रेस आज जिला स्तर पर प्रदर्शन कर पुतला दहन करेगी. वहीं 3 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. यह निर्णय आज की बैठक में सीनियर नेताओं से चर्चा कर लिया गया. प्रदर्शन का ऐलान कांग्रेस की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया. जानिए पूरा मामला बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम मंगलवार को रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंची थी. एक समन जारी कर सुकमा-कोंटा में बने कांग्रेस कार्यालय…
सुकमा बस्तर में लगातार नक्सली संगठन को झटका लग रहा. सुकमा क्षेत्र में पीएलजीए बटालियन नंबर एक में सक्रिय एक नक्सली दंपति सहित 7 हार्डकोर नक्सलियों ने फिर आत्मसमर्पण किया है. इन आत्मसमर्पित नक्सलियों पर शासन ने कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. छत्तीसगढ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति व “नियद नेला नोर योजना से प्रभावित होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इनमें 2 पुरुष एवं 01 महिला नक्सली पर 08-08 लाख, 01 महिला एवं 03 पुरुष पर 02 लाख, कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था. नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने…
खैरागढ़ छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है. आमलीपाड़ा ड्रग रोड में बीती रात भीषण सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, मृतक सड़क पार कर रहा था, तभी दुर्ग की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. व्यक्ति ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और कई मीटर तक घसीटता चला गया. इससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो…
रायपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजीव भवन में अहम बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई. इस बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत समेत कई नेता मौजूद रहे. चुनाव के दौरान अपने ही पार्टी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा पर अब कार्रवाई की तैयारी है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में शराब घोटाले के संबंध में ईडी की कार्रवाई और पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर पर रेकी मामले को लेकर चर्चा. आज विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद आगे की रणनीति को लेकर बातचीत की…