Author: News Desk

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का किया आत्मीय स्वागत रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शाम नया रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय खाद्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उल्लखेनीय है कि केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत रायपुर पहुंचे थे। इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में किसानों के हित में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी,…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पत्नी के साथ सेक्सुअल रिलेशन के एक मामले में अहम टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि किसी बालिग पत्नी के साथ सहमति के साथ या फिर उसके बिना यौन संबंध बनाने के लिए पति पर रेप या अप्राकृतिक संबंध का आरोप नहीं लगाया जा सकता है. सेक्सुअल रिलेशन बनाना या अप्राकृतिक संबंध में पत्नी की सहमति जरूरी नहीं है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को सुनाए अपने फैसले में कोर्ट ने एक शख्स पर लगाए आरोपों को खारिज कर दिया. इसके साथ ही आरोपी को आईपीसी की धारा 376, 377 और 304…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। आयकर विभाग के 8 से 10 अधिकारी अवंती विहार स्थित कंपनी के ऑफिस, संचालक धर्मेंद्र सिंह के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। आईटी अधिकारी इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी के खिलाफ जमीन खरीदी-बिक्री में भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हुई है।

Read More

रायपुर रायपुर में बीते पांच फरवरी की देर रात हुए हादसे के बाद बड़ा राजफाश हुआ है। पुलिस ने बताया कि जिस विदेशी युवती की गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था वह युवती देह व्यापार के लिए उज्बेकिस्तान से पहुंची थी। आरोपित ऑनलाइन एप के माध्यम से कस्टमर को युवतियों को पहुंचाते थे। इसके विदेशी के साथ पश्चिम बंगाल की लड़कियां शामिल हैं। दरअसल, बीते पांच फरवरी की दरम्यानी रात थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत वीआइपी रोड में शराब के नशे में धुत्त विदेशी युवती ने अपनी कार से एक्टिवा वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया गया था। घटना में एक्टिवा सवार…

Read More

रायपुर एटीएस ने तीन बांग्लादेशी सगे भाइयों के इराक भागने की कोशिश को नाकाम करते हुए मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। तीनों तीन दिन तक पुलिस की रिमांड में हैं। तीनों रायपुर में पिछले आठ वर्षों से रह रहे थे। एटीएस ने तीनों को उनकी भाषा, रहन-सहन के आधार पर लंबे अरसे से निगरानी करने के बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एटीएस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मोहम्मद इस्माइल, शेख अकबर शेख साजन ने शेख अली के माध्यम से रायपुर में अपना ठिकाना बनाया था। पहले भी कई जा चुके हैं इराक और…

Read More

रायपुर ग्राम गहिरा में विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय: सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वादग्राम गहिरा में विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय: सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित ग्राम गहिरा के संत गहिरा गुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने परम पूज्य गहिरा गुरु जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और विष्णु महायज्ञ में सम्मिलित होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने संत गहिरा गुरु जी के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शाम यहां उनके निवास कार्यालय में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा, पाटन दुर्ग के कुलपति प्रोफेसर रवि आर.सक्सेना ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कुलपति प्रोफेसर सक्सेना से चर्चा के दौरान प्रदेश में, विकासखंडवार उपजाए जाने वाले विशिष्ट फलों और सब्जियों की खेती को प्रोत्साहित करने, खेती की अत्याधुनिक तकनीकी और अनुसंधान कार्यों को किसानों तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने तथा क्षमता विकास के लिए स्किल डेवलपमेंट के कोर्स प्रारंभ करने की पहल विश्वविद्यालय द्वारा की जानी…

Read More

नई दिल्ली छत्तीसगढ़ पुलिस ने बीजापुर में एक साथ 31 नक्सलियों को मार गिराया। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से लॉन्च किए गए इस ऑपरेशन से नक्सली हक्का-बक्का रह गए। दोनों ओर से हुई भीषण गोलीबारी में दो जवान भी शहीद हो गए, जबकि दो जख्मी हो गए। रविवार को इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में एक जंगली पहाड़ी पर हुई इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में कई बेहद खूंखार और 11 महिलाएं भी शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमें नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमिटी, वेस्ट बस्तर डिवीजन और नेशल पार्क एरियार कमिटी के कैडर की मौजूदगी की सूचना मिली…

Read More

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 रायपुर राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने आज सपरिवार रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में मतदान किया।मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की।

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और राजकीय गमछा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,खनिज भंडार, वन संपदा व पर्यटन सहित अन्य विशेषताओं की जानकारी देते हुए राज्य में आर्थिक निवेश के विषय में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से आर्थिक विकास के पथ पर अग्रसर है। हमारे द्वार निवेशकों के लिए खुले हैं, यहां उद्योगों…

Read More