Author: News Desk

महासमुंद के तीन खिलाड़ियों का पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन रायपुर। दुबई में 6 से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ग्रांट फिक्स 2025 में महासमुंद जिले के फॉर्च्यून नेत्रहीन हायर सेकेंडरी स्कूल, करमापटपर बागबाहरा खुर्द के तीन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। सुखदेव केवट ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। इससे पहले, 23वें नेशनल पैरा एथलेटिक्स 2025, चेन्नई (17-20 फरवरी) में उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और 400 मीटर दौड़…

Read More

मुख्यमंत्री ने एमएसएमई एवं स्टार्ट-अप सत्र को किया संबोधित भोपाल। दो दिवसीय ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के दूसरे दिन सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम तथा स्टार्ट-अप समिट सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी का अभिवादन करते हुए संबोधन में कहा कि यह दो दिवसीय समिट सकारात्मक भावना और योजनाबद्ध तरीके से आयोजित की गई है। संभागवार रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन कर हमने प्रदेश में एक सकारात्मक औद्योगिक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया है। जिससे व्यापक संवाद हुआ है, और इसके उत्साहजनक परिणाम एमएसएमई क्षेत्र में देखने को मिले है। उन्होंने कहा कि उद्योग और निवेश को प्रोत्साहित…

Read More

मुख्यमंत्री ने सहकारिता के थीमेटिक सेशन को किया संबोधित मप्र का सीपीपीपी मॉडल देश की सहकारिता में नई क्रांति लायेगा: सहकारिता मंत्री श्री सारंग सीपीपीपी मॉडल की म.प्र. में शुरूआत भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि व्यापार-व्यवसाय में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। दुग्ध क्षेत्र, पर्यटन, एमएसएमई सहित हर क्षेत्र में सहकारिता का अलग ही महत्व है। सहकारिता के बिना कुछ भी संभव नहीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जीआईएस के दूसरे दिन थीमेटिक सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से आश्वासन दिया कि जिस क्षेत्र में भी इन्वेस्टर काम करना चाहते हैं, म.प्र.…

Read More

प्रदेश से लगाव, मध्यप्रदेश की सामूहिक शक्ति का प्रतीक प्रवासी भारतीयों को मध्यप्रदेश की विकास यात्रा में सहभागिता के लिए किया आमंत्रित सेक्टर वाइज समिट का होगा आयोजन, शुरुआत कृषि से भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के प्रवासी भारतीयों का स्वागत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश तेज गति से आगे बढ़ता हुआ राज्य है। विकास के सभी क्षेत्रों में निवेश की नई संभावनाएँ उभरकर सामने आई हैं। प्रदेश के प्रत्येक भू-भाग में विकास और निवेश संभावनाओं को तलाशने के लिये रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया। भोपाल में हो रही जीआईएस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, का 8वाँ संस्करण है।…

Read More

पटना। लैंड फॉर जॉब मामले में राजद प्रमुख लालू यादव को समन भेजा गया है। मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार को बड़ा झटका देते हुए 11 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है। सीबीआई की तरफ से दाखिल फाइनल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए लालू यादव और उनके बेटे-बेटियों को समन भेजा गया। सीबीआई ने इस केस में लालू यादव समेत 78 अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। लैंड फॉर जॉब मामले में 20 जनवरी 2024 को लालू-तेजस्वी से पूछताछ हुई थी। ईडी की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारियों ने 10…

Read More

देवी सती के आत्मदाह के बाद भगवान शिव एक वैरागी जीवन जी रहे थे, जिसका अंत माता पार्वती के विवाह के साथ हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। भगवान शिव तो सभी के आराध्य है जिसके चलते सभी उनकी शादी में शामिल होना चाहते थे, इसलिए चाहे वो देव हो, दानव हो, पशु हो या मनुष्य। ऐसे में कोई भी इनकी बारात का हिस्सा होने का मौक़ा कैसे गँवा सकता था और भगवान शिव भी अपने ही भक्तों को आने से कैसे मना कर सकते थे। माता पार्वती ने…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में मंगलवार को सहकारिता और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीते दो दिनों में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2025 में लगभग 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपये के MoU साइन हुए हैं और जिस प्रकार की कार्ययोजना मध्य प्रदेश सरकार ने बनाई है, उसके तहत अधिकतम MoU जल्द ही जमीन पर भी उतरेंगे। बड़ी इंडस्ट्री के साथ बाकी क्षेत्रों को भी मध्य प्रदेश सरकार की मुहिम में शामिल किया जाएगा। इस समिट में 200 से ज्यादा भारतीय कंपनियां सहित 50 देशों से ज्यादा प्रतिनिधि आए। इस बार मध्य प्रदेश ने नया प्रयोग किया…

Read More

नई दिल्ली। 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सजा सुनाया है। पीड़ित परिवार ने सज्जन कुमार के लिए मौत की सजा मांगी थी। 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सरस्वती विहार मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार आरोपी हैं। ये मामला 1 नवंबर 1984 का है, जिसमें पश्चिमी दिल्ली के राज नगर इलाके में पिता-पुत्र, सरदार जसवंत सिंह और सरदार तरुण दीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। शाम में करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच दंगाइयों…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। सबसे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के साथ ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद दिल्ली सरकार ने कैग रिपोर्ट को पेश किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में शराब नीति से जुड़ी कैग रिपोर्ट को विधानसभा में रखा। 14 कैग रिपोर्ट में से आज पहली कैग रिपोर्ट रखी गई है। नई शराब नीति से दिल्ली सरकार को करीब 2000 हजार करोड़ का घाटा लगा। नई शराब नीति में पहले के एक व्यक्ति को एक लाइसेंस मिलता था। लेकिन नई नीति में एक शख्स को दो दर्जन से…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ब्रह्म भोज एवं स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सत्संग और ध्यान के माध्यम से मन में शुभ संकल्पों की जागृति होती है, और जब हम इन्हें अपने जीवन में अपनाते हैं, तो समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्थान केवल आध्यात्मिकता का प्रसार ही नहीं कर रहा, बल्कि यह एक सशक्त राष्ट्र निर्माण…

Read More