इंदौर: इंदौर से लगातार कई शहरों के लिए सीधी उड़ान सुविधा शुरू की जा रही है। दो महीने बाद शुरू हो रहे समर सीजन में इंदौर से भुवनेश्वर और नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू की जा सकती है। इसके लिए एयरलाइंस ने इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन से संपर्क किया है। इससे इंदौर और आसपास के शहरों से ओडिशा और नोएडा जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा और उनका समय भी बचेगा। हालांकि अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन एयरलाइंस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से फिलहाल रोजाना 86 फ्लाइट का…
Author: News Desk
रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अलग-अलग मामलों में रायपुर सेंट्रल जेल में कैद वरिष्ठ नेता कवासी लखमा और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि हमारे विधायक साथी कवासी लखमा और देवेंद्र यादव, दोनों से मेरी मुलाकात हुई. उन्होंने कहा कि कवासी लखमा और देवेंद्र यादव को जबरदस्ती फंसाया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने तय कर रखा है कि उनके खिलाफ जो आवाज उठाएगा, उसका मुंह बंद कराना है. कवासी लखमा का कोई दोष तो है नहीं, उसको जबरदस्ती अंदर कर दिए हैं. चुनाव आया…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज भोपाल को मिली 154 करोड़ रूपये की लागत के फ्लाई-ओवर की सौगात नगर के विकास को गति देगी। यह नव निर्मित फ्लाई-ओवर हमारे महान देशभक्त और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जायेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल, देश का दिल है। यह देश की सुंदरतम राजधानी है। वर्ष 1956 में जब मध्यप्रदेश का गठन हुआ था, उस समय भोपाल एक छोटा सा गांव था। लंबे समय तक इसका विकास रुका रहा। हमारी सरकारों ने इसका विकास किया। अब भोपाल का तेज गति से विकास…
रायपुर नगरीय निकाय चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है. चुनाव के मुद्दों से लेकर प्रत्याशियों के चयन तक राजनीतिक दलों में मंथन का दौर जारी है. घोषणा पत्र तैयार करने कांग्रेस-भाजपा में जिम्मेदारी सौंप दी गई है. इस बीच भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस ने जनता से कन्नी काट ली है. कांग्रेस ने घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव नहीं मांगे. दीपक बैज बताए जनता से इतना क्यों डर रहे हैं? भाजपा ने पोस्टर किया जारी…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहयोग क्रीड़ा मंडल द्वारा गोटेगांव में आयोजित ऑल इंडिया प्रो- कबड्डी टूर्नामेंट को संबोधित कर कहा कि देश के खिलाड़ियों ने बल, पराक्रम, कौशल एवं बुद्धि से पूरे विश्व में पहचान बनाई है। विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है। प्रत्येक आयोजन में कबड्डी एवं कुश्ती के खिलाड़ियों ने निश्चित रूप से पदक प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का समय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों एवं खेल विधाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। नवीन शिक्षा नीति…
बीजापुर नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर सुरक्षा बलों ने पानी फेर दिया है. बासागुड़ा थाना क्षेत्र के डीआरजी, बीडीएस, सीआरपीएफ 168 बटालियन की टीम ने दुर्गा मंदिर से लगभग 50 किलो का IED बरामद कर निष्क्रिय किया. नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बासागुड़ा- तिम्मापुर रोड़ पर 50 किलो का IED लगा रखा था. सुरक्षा बलों के जवानों ने सूझबूझ तरीके से IED को बरामद कर सुरक्षित स्थान पर निष्क्रिय किया. अरनपुर क्षेत्र में भी 2 किलो का आईईडी और एक डमी आईईडी बरामद दंतेवाड़ा. अरनपुर क्षेत्र में भी सुरक्षा बलों ने 02 किलो का आईईडी…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के वीर सपूत, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर अरेरा कालोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित नेताजी का जीवन युवाओं को राष्ट्र सेवा की सदैव प्रेरणा देता रहेगा। भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेना की सुभाष चंद्र बोस ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, अंग्रेजों के खिलाफ लडने के लिए जापान के सहयोग से आज़ाद…
इंदौर: वाहन की नंबर प्लेट हटाकर या छिपाकर अपराध करने वाले अपराधी अब पुलिस की तीसरी आंख से बच नहीं पाएंगे। नाकाबंदी से पहले पुलिस के ई-नाके उनकी पहचान कर अफसरों को अलर्ट मैसेज जारी करेंगे। वारदात के बाद वाहन जिस रूट से गुजरेगा उसका पूरा नक्शा कुछ देर बाद अफसरों के मोबाइल पर आ जाएगा। इस हाईटेक सिस्टम के लिए शहर में खास लोकेशन पर एआई आधारित कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो अपराधियों पर नजर रखने के साथ ही उनकी लाइव लोकेशन भी पुलिस को भेजेंगे। इसलिए शहर को हाईटेक सर्विलांस की जरूरत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार…
रायपुर आचार संहिता लगने के बाद दावेदार प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है। दिनभर जहां अपने क्षेत्रों में लोगों के साथ मिलना शुरू कर दिए हैं। वहीं, शादी पार्टियों में देर तक जनसंपर्क भी किया जा रहा है। हालांकि, टिकट मिलेगा या नहीं यह मामला संशय में है। मगर, अपनी ओर से सभी दावेदार किसी भी प्रकार से कमी नहीं रख रहे हैं। खासकर बड़े नेता जिन आयोजनों में जा रहे हैं। उन जगहों पर वार्डों के दावेदार भी पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, प्रत्येक वार्ड से शीर्ष नेतृत्व ने अधिकतम तीन नाम मंगाए हैं। ऐसे में…
मुंगेली छह लाख रुपये लूट की घटना फर्जी निकली। मामले में मुनीम ने षड़यंत्र रचा था। पुलिस ने मास्टरमाइंड शुभम ठाकुर एवं उसके साथी महावीर सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथी महावीर सोनी के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक घटना को अंजाम दिया। पुलिस 24 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके विरूद्ध धारा 309(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, 21 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे आहत राइस मिल के मुनीम शुभम सिंह द्वारा उसके साथ गर्ल्स स्कूल मुंगेली…