Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»चार अमेरिकी प्रशिक्षकों पर चाकू से हमले के मामले में संदिग्ध को हिरासत में लिया: चीन की पुलिस…
    विदेश

    चार अमेरिकी प्रशिक्षकों पर चाकू से हमले के मामले में संदिग्ध को हिरासत में लिया: चीन की पुलिस…

    By June 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चार अमेरिकी प्रशिक्षकों पर चाकू से हमले के मामले में संदिग्ध को हिरासत में लिया: चीन की पुलिस…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चीन के जिलिन शहर में चार अमेरिकी नागरिकों को चाकू मार कर घायल कर दिया हैं, जिलिन पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।

    पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया की पार्क में टहलते समय यह विवाद हुआ जिसके बाद 55 बर्षीय कुई नाम के व्यक्ति ने 4 अमेरिकी नागरिकों पर चाकू से हमला कर दिया, बीच-बचाव करने आए एक चीनी नागरिक को भी चाकू लगा है।

    अमेरिकी स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि कॉर्नेल कॉलेज के प्रशिक्षक चीन के बीहुआ विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे थे। दरअसल कार्नेल और बीहुआ विश्वविद्यालयों में आपसी संबंध के तहत यह वहां पढ़ाने के लिए गए हुए थे। जहां पर इनके साथ यह घटना हुई।

    वहीं इंस्टाग्राम पर एक पीड़ित के भाई ने लिखा,” मैंने कुछ देर पहले ही डेविड से बात की थी, वह अपनी चोटों से उभर रहा है और अच्छा महसूस कर रहा है।” 

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है और किसी की हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मानना है कि जिलिन शहर के बेइशान पार्क में हुआ हमला एक अलग घटना थी। 

    वहीं चीनी गृह विभाग ने एक बयान में बताया कि वह चाकू मारने की खबरों से अवगत है और स्थिति पर नजर रख रहा है।

    यह हमला ऐसे समय पर हुआ जब बीजिंग और वाशिंगटन दोनों ही व्यापार और ताइवान, दक्षिण चीन सागर और यूक्रेन युद्ध जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर तनाव के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए जनसंपर्क को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

    इस घटना की खबर को चीनी मीडिया ने तवज्जो नहीं दी जहां सरकार ऐसी किसी भी सामग्री पर नियंत्रण रखती है जिसे वह संवेदनशील मानती है।

    समाचार मीडिया प्रतिष्ठानों ने घटना की खबर नहीं दी। कुछ सोशल मीडिया खातों ने हमले के बारे में विदेशी मीडिया की खबर पोस्ट की, लेकिन एक लोकप्रिय पोर्टल पर इसके बारे में हैशटैग ब्लॉक कर दिया गया।

    The post चार अमेरिकी प्रशिक्षकों पर चाकू से हमले के मामले में संदिग्ध को हिरासत में लिया: चीन की पुलिस… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….

    June 23, 2026

    साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….

    June 23, 2026

    राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..

    June 23, 2026

    सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….

    June 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.