Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»भारत ने पहली बार की इजरायल की आलोचना, गाजा पर हमले को ठहराया गलत; हमास को भी संदेश…
    विदेश

    भारत ने पहली बार की इजरायल की आलोचना, गाजा पर हमले को ठहराया गलत; हमास को भी संदेश…

    By June 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत ने पहली बार की इजरायल की आलोचना, गाजा पर हमले को ठहराया गलत; हमास को भी संदेश…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत ने पहली बार गाजा में लगातार किए जा रहे हमले को लेकर इजरायल की कड़ी आलोचना की है।

    रूस में सोमवार को एक बैठक के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में ब्रिक्स देश के विदेश मंत्रियों ने फिलिस्तीन की स्थिति बिगड़ने और विशेष रूप से गाजा पट्टी में जारी हिंसा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

    विदेश मंत्रियों ने यूएनजीए प्रस्तावों और यूएनएससी संकल्प 2720 को प्रभावी तरीके से लागू करने के साथ-साथ गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी नागरिकों को मानवीय सहायता तत्काल शुरू करने और निर्बाध तरीके से इसके वितरण का आह्वान किया है।

    आपको बता दें कि ब्रिक्स देशों में प्रमुख रूप से ब्राजील, रूस, भारत और चीन शामिल है। 

    ब्रिक्स देशों ने हमास की कार्रवाई की भी निंदा की है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि सभी बंधकों और नागरिकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई होनी चाहिए। उन्हें अवैध रूप से बंदी बनाया जा रहा है।

    आपको बता दें कि रूस वर्तमान में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों ने राफा पर इजरायल द्वारा बढ़ते हमलों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने राफा में इजरायली सैन्य कार्रवाई और इसके परिणामों की निंदा की है।

    उन्होंने फिलिस्तीनी लोगों को उनकी भूमि से जबरन विस्थापित करने के किसी भी प्रयास को गलत ठहराया है। उन्होंने मध्य पूर्व क्षेत्र के बाकी हिस्सों में तनाव बढ़ने के प्रभावों के प्रति आगाह किया।

    उन्होंने दक्षिण अफ्रीका द्वारा इजरायल के खिलाफ शुरू की गई कानूनी कार्यवाही में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के द्वारा किए जाने वाले फैसले को स्वीकार किया।

    मंत्रियों ने इजरायल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर, संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों और कोर्ट के आदेशों की निरंतर हो रही अवहेलना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

    मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन की पूर्ण सदस्यता के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की और अंतर्राष्ट्रीय कानून के आधार पर समाधान के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

    The post भारत ने पहली बार की इजरायल की आलोचना, गाजा पर हमले को ठहराया गलत; हमास को भी संदेश… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक संजीवनी, सुकमा जिले के 1 लाख 54 हजार 157 लोगों की स्वास्थ्य जांच पूरी, नियद नेल्लानार के 39 मरीजों को जिला अस्पताल में मिला बेहतर इलाज…

    May 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से मगनलाल के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

    May 10, 2026

    सुशासन तिहार 2026: सुपोषण की ओर सशक्त कदम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मिला नया संबल…..

    May 10, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल….

    May 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.