Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»मक्का और मदीना में भीषण गर्मी और लू का कहर, हीट स्ट्रोक से 19 हज यात्रियों की चली गई जान…
    विदेश

    मक्का और मदीना में भीषण गर्मी और लू का कहर, हीट स्ट्रोक से 19 हज यात्रियों की चली गई जान…

    By June 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मक्का और मदीना में भीषण गर्मी और लू का कहर, हीट स्ट्रोक से 19 हज यात्रियों की चली गई जान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भीषण गर्मी का कहर सिर्फ भारत के उत्तर पश्चिमी हिस्से ही नही दुनिया के दूसरे देशों में भी इसका कहर देखने को मिल रहा है।

    हज की यात्रा पर सऊदी अरब आए 19 लोगों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि इस साल तापमान में भारी उछाल है और भीषण गर्मी का कहर जारी है। मरने वाले हज यात्री जॉर्डन और ईरान के बताए जा रहे हैं। 

    हर साल हज यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में मुस्लिम सऊदी अरब आकर मक्का और मदीना का दौरा करते हैं। हज दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक सभाओं में से एक है।

    मुस्लिम समुदाय में ऐसा कहा जाता है कि मक्का और मदीना बेहद पवित्र स्थल हैं और सभी मुसलमानों को कम से कम एक बार हज की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

    इस साल सऊदी अरब में हज यात्रियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के वक्त तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर चला जा रहा है। 

    इस साल हज यात्रा के लिए कम से कम 1.8 मिलियन मुस्लिम भाग ले रहे हैं। कई अनुष्ठान बाहर और पैदल पूरे किए जाते हैं, इससे बुजुर्गों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण कम से कम 19 हज यात्रियों की मौत की सूचना है।

    सऊदी अरब ने हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी लेकिन, जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “जॉर्डन के 14 तीर्थयात्रियों की हज यात्रा के दौरान मृत्यु हो गई और 17 अन्य लापता हो गए। हालांकि उनकी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।”

    उधर, ईरानी रेड क्रिसेंट के प्रमुख पिरहोसैन कूलिवंद ने कहा, “इस साल हज के दौरान मक्का और मदीना में अब तक पांच ईरानी तीर्थयात्रियों की जान चली गई है”। ईरान ने भी भी नहीं बताया कि उनकी मौत कैसे हुई।

    पिछली हज यात्रा में 240 की मौत
    हालांकि यह पहली बार नहीं है। विभिन्न देशों द्वारा घोषित आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल हज के दौरान कम से कम 240 लोग की मौत हो गई थी, इनमें से अधिकांश इंडोनेशिया से थे।

    तब भी मौत के कारणों की जानकारी नहीं दी गई थी। सऊदी अरब के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि पिछले साल देश में गर्मी के कारण 10000 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे। इनमें 10 फीसदी हीट स्ट्रोक के कारण थे।

    The post मक्का और मदीना में भीषण गर्मी और लू का कहर, हीट स्ट्रोक से 19 हज यात्रियों की चली गई जान… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, मातृत्व से बाल्यावस्था तक पोषण और स्वास्थ्य पर फोकस, योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक संबल…..

    September 24, 2026

    दूध नदी पर पुल और पहुंच मार्ग के लिए 16.15 करोड़ स्वीकृत, कोदाभाठ-माटवाड़ा मोदी मार्ग में बनेगा उच्च स्तरीय पुल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी…..

    September 24, 2026

    विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल, लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने ग्रामीण जीवन, स्थानीय संस्कृति और हाट-बाजार का लिया अनुभव….

    September 24, 2026

    जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य : प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन….

    September 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.