Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव से पीछे क्यों हटे जो बाइडेन, फैसला लेने पर कैसे हुए मजबूर?…
    विदेश

    अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव से पीछे क्यों हटे जो बाइडेन, फैसला लेने पर कैसे हुए मजबूर?…

    By July 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव से पीछे क्यों हटे जो बाइडेन, फैसला लेने पर कैसे हुए मजबूर?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को घोषणा की है कि वह राष्ट्रपति पद का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

    इसके साथ ही, उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया है।

    बाइडेन ने भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला हैरिस के नाम की सिफारिश ऐसे वक्त की है, जब वह जून के अंत में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बहस में खराब प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के कई नेताओं का दबाव झेल रहे थे।

    कई डेमोक्रेट्स पिछले कुछ हफ्तों से बाइडेन पर राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का दबाव बना रहे थे।

    बाइडेन ने कल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैं कमला हैरिस को इस साल हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देना चाहता हूं। डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एकजुट होकर ट्रंप को हराने का समय आ गया है।’’ उधर, बाइडेन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने की घोषणा के कुछ ही मिनट बाद ट्रंप ने ‘CNN’ से बातचीत में जो बाइडेन को ‘‘अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे खराब राष्ट्रपति’’ बताया।

    चुनाव से पीछे हटने के ऐलान से पहले क्या-क्या?
    वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद के चुनाव से हटने के बारे में सबसे पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को बताया।  

    इसके बाद जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ जेफ जिएंट्स और अपने चुनाव अभियान के प्रमुख जेन ओ’मैली डिलन के साथ एक-एक कर मीटिंग कीं।

    इसके बाद जिएंट्स ने जो बाइडेन के चुनाव अभियान के स्टाफ और व्हाइट हाउस के स्टाफ की दोपहर 1:45 बजे बैठक बुलाई, ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति उन्हें अपने फैसले के बारे में जानकारी दे सकें। चीफ ऑफ स्टाफ ने रविवार को दोपहर करीब 2:30 बजे पूरे व्हाइट हाउस स्टाफ के सामने इस बारे में औपचारिक घोषणा की।

    इतना ही नहीं, सत्तारूढ़ डेमोक्रेट्स सांसदों ने बाइडेन के फिर से चुनाव लड़ने पर असंतोष जताते हुए कहा कि उन्हें डर है कि अगर बाइडेन फिर से राष्ट्रपति चुने जाते हैं, तो इस बात की आशंका है कि न केवल व्हाइट हाउस बल्कि संसद पर भी वह नियंत्रण भी खो सकते हैं।

    सूत्रों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि बाइडेन ने आखिरी समय में अपने अपना मन बदल लिया क्योंकि शनिवार रात तक उनका दौड़ से बाहर होने का कोई इरादा नहीं था।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने शीर्ष सलाहकारों के साथ कई बैठकों के बाद रविवार दोपहर को इसका ऐलान कर दिया।

    The post अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव से पीछे क्यों हटे जो बाइडेन, फैसला लेने पर कैसे हुए मजबूर?… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..

    May 12, 2026

    ’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

    May 12, 2026

    सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

    May 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.