Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»भारत के सामने पाकिस्तान के सरेंडर को दिखाती मूर्ति को तोड़ा, बांग्लादेश में जारी है बवाल…
    विदेश

    भारत के सामने पाकिस्तान के सरेंडर को दिखाती मूर्ति को तोड़ा, बांग्लादेश में जारी है बवाल…

    By August 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत के सामने पाकिस्तान के सरेंडर को दिखाती मूर्ति को तोड़ा, बांग्लादेश में जारी है बवाल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश की आजादी और 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के सरेंडर को दिखाती प्रतिमा को तोड़ दिया गया।

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस घटना की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कहा, ‘भारत विरोधी उपद्रवियों’ ने प्रतिमा को तोड़ दिया।

    बीते सप्ताह से ही बांग्लादेश हिंसा की आग में जल रहा है। इस दौरान 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं।

    थरूर ने लिखा, ‘मुजीबनगर में 1971 शहीद मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में भारत विरोधी उपद्रवियों ने प्रतिमाओं को तबाह कर दिया। इन्हें ऐसे देखने बेहद दुखद है।

    इससे पहले कई स्थानों पर भारतीय संस्कृति केंद्र, मंदिरों और हिंदुओं के घरों पर हमले भी हुए हैं।

    ये सब ऐसे समय पर भी हो रहा है, जब खबरें आ रही हैं कि कुछ मुस्लिम नागरिक अन्य अल्पसंख्यकों के घरों और पूजा स्थलों की रक्षा कर रहे हैं।’

    उन्होंने आगे लिखा, ‘कुछ आंदोलनकारियों का एजेंडा एकदम साफ है। मोहम्मद यूनुस और उनकी अंतरिम सरकार के लिए जरूरी है कि हर धर्म के सभी बांग्लादेशियों के हितों के लिए कानून और व्यवस्था बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

    भारत इस उथल-पुथल के समय में बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ा है लेकिन इस तरह की अराजकता के लिए कोई माफी नहीं हो सकती।’

    जब आजाद हुआ बांग्लादेश

    साल 1971 में हुए युद्ध के बाद बांग्लादेश के आजादी मिल गई थी। इतना ही नहीं उस युद्ध में पाकिस्तान को करारी हार का सामना भी करना पड़ा था।

    खास बात है कि यह प्रतिमा पाकिस्तान के सरेंडर को भी दर्शाती थी। उस दौरान आर्मी मेजर जनरल आमिर अब्दुल्लाह खान नियाजी ने अपने 93 हजार सैनिकों के साथ लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोरा के सामने सरेंडर कर दिया था।

    तब अरोरा भारत की पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। खास बात है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद दूसरा मौका था, जब किसी सेना ने इतने बड़े स्तर पर आत्मसमर्पण किया था।

    The post भारत के सामने पाकिस्तान के सरेंडर को दिखाती मूर्ति को तोड़ा, बांग्लादेश में जारी है बवाल… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन….

    June 9, 2026

    आवास एवं पर्यावरण श्रीओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…..

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन, सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता: मंत्री लखन लाल देवांगन….

    June 9, 2026

    नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – सांसद बृजमोहन अग्रवाल….

    June 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.