Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»रूस की सिक्योरिटी एजेंसी को आशंका डर्टी बम का होगा इस्तेमाल
    विदेश

    रूस की सिक्योरिटी एजेंसी को आशंका डर्टी बम का होगा इस्तेमाल

    By August 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रूस की सिक्योरिटी एजेंसी को आशंका डर्टी बम का होगा इस्तेमाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मास्को। रूस को डर है कि यूक्रेन उसके कुस्र्क और जेपोरोझी न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला कर सकता है। रूस की सिक्योरिटी एजेंसी को आशंका है कि यूक्रेन ऐसे हथियारों का इस्तेमाल करेगा, जिसका वॉरहेड रेडियोएक्टिव हो सकता है। अगर ऐसे हथियार का इस्तेमाल न्यूक्लियर पावर प्लांट्स पर किया गया तो भयानक तबाही मचेगी। रूस के डिफेंस अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन के देनप्रोपेट्रोवस्क इलाके के झोल्तिए वोदी में ये हथियार पहुंच गए हैं। यह जानकारी रूसी सिक्योरिटी अधिकारियों ने स्पुतनिक मीडिया संस्थान को बताया। खारकोव इलाके में मिलिट्री-सिविल एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि यूक्रेन रूसी न्यूक्लियर फैसिलिटी को उड़ा सकता है।
    उधर, यूक्रेन का दावा है कि रूसी खुद सेल्फ फायरिंग करेंगे और मामले को बढ़ावा देंगे। रूस ने यह दावा किया है कि उसे यह जानकारी पकड़े गए यूक्रेनी युद्धबंदियों से मिली है। यूक्रेन द्वारा न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमले की प्लानिंग पश्चिमी देशों की है। इसमें ब्रिटेन मुख्यत: शामिल है। प्रो-रूसी लीडर सर्गेई लेबेदेव ने कहा कि सुमी और जेपोरोझी इलाके में कई पश्चिमी देशों के मीडिया पर्सनल पहुंच चुके हैं। ताकि हमले को लाइव कवर कर सकें।
    आशंका जताई जा रही है कि यूक्रेन अब डर्टी बम  का इस्तेमाल करेगा। इन डर्टी बमों का इस्तेमाल कुस्र्क और जेपोरोझी न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ही किया जाएगा। डर्टी बम का मतलब होता है ऐसा हथियार जिसमें रेडियोएक्टिव पदार्थ मौजूद हों लेकिन वो पूरी तरह से न्यूक्लियर बम नहीं होता। यानी परमाणु बम। इस बात की जानकारी रूसी की इंटेलिजेंस एजेंसी ने भी दी है कि नाटो और यूक्रेन मिलकर डर्टी बम का इस्तेमाल करना चाहते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, कि इस तरह के हथियार का इस्तेमाल होगा या नहीं। ये खबरें सिर्फ चल रही हैं। लेकिन इसकी वजह से यूक्रेन, रूस और यूरोप में डर का माहौल बना हुआ है।
    दूसरी तरफ रूस ने इन खबरों के बीच अपनी न्यूक्लियर मिसाइल फोर्स को एक्टिवेट कर लिया है। जमीन, हवा और पानी से हमला करने वाली परमाणु मिसाइलें किसी भी तरह के हमले का जवाब देने के लिए तैयार कर ली गई है। रूस की ये तैयारी है कि अगर पश्चिमी देशों ने, नाटो ने हमला किया तो वो कई बड़े शहरों को अपनी मिसाइलों को निशाना बना सकता है। इसमें इंग्लैंड के शहर, अमेरिकी शहर भी शामिल हैं। एक बात तो क्लियर है कि अगर रूस की न्यूक्लियर सबमरीन ने अपनी 4500 किलोमीटर रेंज वाली परमाणु मिसाइल कैलिबर-एम को फ्लोरिडा के तट के पास से दाग दिया तो वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क को कोई बचा नहीं पाएगा। अमेरिका का एयर डिफेंस सिस्टम भी कैलिबर मिसाइल को बर्बाद नहीं कर पाएगा। न ही नाटो का कोई सिस्टम इन मिसाइलों को हवा में रोक पाएगा न ही ध्वस्त कर पाएगा।  

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.