Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»इजरायली सैनिकों ने मस्जिद में जलाए कुरान, भड़का हमास; मुस्लिम देशों से लगाई गुहार…
    विदेश

    इजरायली सैनिकों ने मस्जिद में जलाए कुरान, भड़का हमास; मुस्लिम देशों से लगाई गुहार…

    By August 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायली सैनिकों ने मस्जिद में जलाए कुरान, भड़का हमास; मुस्लिम देशों से लगाई गुहार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायली सैनिकों ने गाजा की एक मस्जिद में रखी कुरान की प्रतियां जाला दी।

    हमास ने इसकी शिकायत अरब और मुस्लिम देशों के संगठनों से की है। साथ ही इस घटना की निंदा की। हमास ने मुस्लिम देशों से इस मुद्दे पर आक्रेश प्रकट करने का आह्वान किया है।

    हमास ने शनिवार को एक बयान में कहा, “कुरान की प्रतियां जलाना तथा मस्जिदों को अपवित्र करना और नष्ट करना इजरायल के सैनिकों के घृणा से भरे और आपराधिक की पुष्टि करता है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।”

    अल जजीरा अरबी ने इजरायली सैनिकों के कैमरों से प्राप्त फुटेज भी प्रसारित की है। वायरल वीडिये में वे मुस्लिमों के पवित्र ग्रंथ कुरान को फाड़ते और उसे उत्तरी गाजा में बनी सालेह मस्जिद में जलाते हुए दिख रहे हैं।

    इसी चैनल ने खान यूनिस में ऐतिहासिक ग्रैंड मस्जिद पर बमबारी करते हुए इजरायली ड्रोन से लिया गया एक वीडियो भी प्रकाशित किया है।

    गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय के अनुसार, इजरायल ने पिछले 10 महीनों में गाजा में 610 मस्जिदों तथा तीन चर्चों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।

    शनिवार को हमास ने दुनिया के स्वतंत्र लोगों से फिलिस्तीन में मुस्लिम और ईसाई पवित्र स्थलों की रक्षा करने और गाजा पट्टी के खिलाफ युद्ध को समाप्त करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

    आपको बता दें कि अब तक इजरायली हमले में 40,200 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। फिलिस्तीन के बड़े हिस्से मलबे में बदल गए हैं।

    काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस ने कहा कि कुरान की प्रतियों का अपमान और गाजा में मस्जिदों को निशाना बनाना साबित करता है कि इजरायल का गाजा में फिलिस्तीनी लोगों पर युद्ध भी इस्लाम के खिलाफ युद्ध है।

    इस समूह ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से इजरायल के दुर्व्यवहार की निंदा करने का भी आह्वान किया।

    CAIR के कार्यकारी निदेशक निहाद अवाद ने एक बयान में कहा, “बिडेन प्रशासन को इस धार्मिक अपमान की निंदा करनी चाहिए और गाजा में नरसंहार और भुखमरी के अपने अभियान को समाप्त करने के लिए इजरायल सरकार को हथियारों के हस्तांतरण को निलंबित करना चाहिए।”

    पिछले महीने उत्तरी गाजा में शाति शरणार्थी शिविर में एक नष्ट मस्जिद के पास नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हुए लोगों पर इजरायल ने हमला कर दिया था। इस हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए थे।

    इजरायली सैनिकों पर बार-बार मुस्लिम पवित्र स्थलों को अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। पिछले साल दिसंबर में इजरायली सैनिकों ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में जेनिन में एक मस्जिद के मंच से यहूदी प्रार्थनाएं और हनुक्काह गीत पढ़े थे।

    The post इजरायली सैनिकों ने मस्जिद में जलाए कुरान, भड़का हमास; मुस्लिम देशों से लगाई गुहार… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..

    May 12, 2026

    ’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

    May 12, 2026

    सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

    May 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.