Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»बांग्लादेश में एक और संकट, भीषण बाढ़ से अब तक 54 लोगों की मौत; 20 लाख बच्चों को लेकर चेतावनी…
    विदेश

    बांग्लादेश में एक और संकट, भीषण बाढ़ से अब तक 54 लोगों की मौत; 20 लाख बच्चों को लेकर चेतावनी…

    By August 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश में एक और संकट, भीषण बाढ़ से अब तक 54 लोगों की मौत; 20 लाख बच्चों को लेकर चेतावनी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट होने के बाद एक और संकट आ गया है।

    पड़ोसी देश में बाढ़ की वजह से अब तक 54 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि यूनिसेफ ने भी शुक्रवार को चेतावनी दी है कि 20 लाख से ज्यादा बच्चे खतरे में हैं।

    आपदा प्रबंधन मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 19 मौतें फेनी जिले में हुई हैं। मृतकों में छह महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं।

    भारी बारिश और उफनती नदियों के कारण आई बाढ़ ने पूर्वी बांग्लादेश के 11 जिलों को तबाह कर दिया है, जिससे 50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

    बाढ़ प्रभावित इलाकों के 64 उप-जिलों में दस लाख से ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं। बाढ़ से प्रभावित 11 जिलों में फेनी, कमिला, नोआखली, ब्राह्मणबारिया, चटगांव, कॉक्स बाजार, सिलहट और हबीगंज शामिल हैं।

    मंत्रालय ने बताया कि शायलेट, होबिगंज और चटगांव में बाढ़ की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। यूनिसेफ ने चेतावनी दी है कि बाढ़ के कारण घरों, स्कूलों और गांवों में 20 लाख से अधिक बच्चे खतरे में हैं।

    यूनिसेफ ने एक बयान में कहा, “पूर्वी बांग्लादेश में 34 वर्षों में आई सबसे भीषण बाढ़ ने कुल मिलाकर 56 लाख लोगों को प्रभावित किया है।”

    इसने कहा कि लाखों बच्चे और परिवार भोजन और इमरजेंसी राहत आपूर्ति के बिना फंसे हुए हैं। सरकारी कर्मचारी और वॉलेंटियर्स बचाव अभियान चला रहे हैं, हालांकि कुछ क्षेत्रों में पहुंच अब भी मुश्किल है। आगे कहा गया कि आने वाले दिनों में, मॉनसून के मौसम के चलते और अधिक लोग प्रभावित होंगे।

    यूनिसेफ बांग्लादेश की उप-प्रतिनिधि एम्मा ब्रिघम ने कहा, “बांग्लादेश के पूर्वी हिस्सों में आई विनाशकारी बाढ़ चरम मौसम की घटनाओं और जलवायु संकट के बच्चों पर लगातार पड़ने वाले प्रभाव की दुखद याद दिलाती है। बहुत से बच्चों ने अपने प्रियजनों, अपने घरों, स्कूलों को खो दिया है और अब वे पूरी तरह से बेसहारा हैं।” बयान में कहा गया है कि यूनिसेफ जल शोधन गोलियां और अन्य आवश्यक आपूर्ति प्रदान कर रहा है, लेकिन इन बच्चों तक पहुंचने और उनके भविष्य पर और भी अधिक विनाशकारी प्रभाव को रोकने के लिए और अधिक पैसे की आवश्यकता है।”

    वहीं, आपात स्थितियों के जवाब में, यूनिसेफ ने कहा कि उसे बच्चों और गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण, जीवन रक्षक और बहु-क्षेत्रीय हस्तक्षेपों के लिए तत्काल 35.3 मिलियन डॉलर की आवश्यकता है।

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अभूतपूर्व बाढ़ के साथ-साथ अस्थिर कानून और व्यवस्था की स्थिति और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रही है। पिछली सरकार को हटाने से जुड़े विरोध प्रदर्शनों और हिंसा में 600 से अधिक लोग मारे गए।

    The post बांग्लादेश में एक और संकट, भीषण बाढ़ से अब तक 54 लोगों की मौत; 20 लाख बच्चों को लेकर चेतावनी… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..

    July 5, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 5, 2026

    बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर, गांव-गांव में लबालब भर रही हैं आजीविका डबरियां और नवा तरिया, जल संरक्षण को मिलेगा और विस्तार…..

    July 5, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, बिजली बिल हुआ शून्य, हर माह लगभग एक हजार रुपये की बचत…

    July 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.