Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»अमेरिका में इस 22 मंजिला इमारत को सरकार ने बम से क्यों उड़ाया? 15 सेकंड में बन गया मलबे का ढेर; देखें वीडियो…
    विदेश

    अमेरिका में इस 22 मंजिला इमारत को सरकार ने बम से क्यों उड़ाया? 15 सेकंड में बन गया मलबे का ढेर; देखें वीडियो…

    By September 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिका में इस 22 मंजिला इमारत को सरकार ने बम से क्यों उड़ाया? 15 सेकंड में बन गया मलबे का ढेर; देखें वीडियो…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के लूसियाना स्टेट में सरकार ने 22 मंजिला हर्ट्ज टॉवर को बम लगाकर उड़ा दिया गया।

    महज 15 सेकंड में यह खूबसूरत गगनचुंबी इमारत पांच मंजिला मलबे के ढेर में बदल गई। कुछ वर्षों से इस इमारत को बचाने के प्रयास किए जा रहे थे लेकिन, शनिवार को इमारत के ध्वस्त होते ही इसे बचाने की सभी मुहिम धरी की धरी रह गई।

    रिपोर्ट के अनुसार, चार साल पहले शहर में आए चक्रवाती तूफान लॉरा के कारण इमारत को काफी नुकसान पहुंचा था और तब से ये इमारत पूरी तरह के खाली थी।

    शनिवार को लूसियाना स्टेट के लेक चार्ल्स शहर में कैल्केसियू नदी के किनारे स्थित 22 मंजिला इमारत हर्ट्ज टॉवर को बम लगाकर उड़ा दिया गया।

    शहर के मेयर निक हंटर की मौजूदगी में इमारत को ध्वस्त किया गया। पिछले चार वर्षों से यह इमारत पूरी तरह से खाली थी।

    इसके ध्वस्तीकरण के लिए इमारत के मालिकों और रियल एस्टेट फर्म हर्ट्ज इन्वेस्टमेंट ग्रुप के बीच भरपाई की रकम को लेकर अदालत में विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में समझौते के बाद अदालत ने इस इमारत को गिराने का आदेश दिया।

    शनिवार को टीम इमारत के अंदर बम लगाकर इसे उड़ा दिया। हर्ट्ज टॉवर महज 15 सेकंड में 5 मंजिल ऊंचे ढेर में बदल गया।

    इस इमारत को पहले कैपिटल वन टॉवर के नाम से जाना जाता था। चार दशकों से अधिक समय से यह इमारत लेक चार्ल्स शहर में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही लेकिन, 2020 में दक्षिण-पश्चिम लुइसियाना में आए चक्रवाती तूफानों के कारण इमारत को काफी नुकसान पहुंचा था। इसकी खिड़कियां टूट गईं थीं और यह तिरपाल से ढकीं गईं थी।

    #Breaking: 🇺🇸Hurricane-damaged Louisiana skyscraper is imploded

    Source: Associated Press pic.twitter.com/zAP4bEVFLi

    — Md.Sakib Ali (@iamsakibali1) September 7, 2024

    द एडवोकेट की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार वर्षों से अदालत में इमारत के मालिकों और लॉस एंजिल्स स्थित रियल एस्टेट फर्म हर्ट्ज़ इन्वेस्टमेंट ग्रुप के बीच इमारत के सौदे को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही थी।

    इमारत के मालिक इसके 167 मिलियन डॉलर मान रहे थे। आख़िरकार, दोनों पक्षों के बीच एक समझौता हुआ। रिपोर्ट में समझौते की राशि का उल्लेख नहीं किया गया है।

    इमारत को बचाने के कई प्रयास हुए

    लेक चार्ल्स शहर के मेयर निक हंटर ने इमारत के विस्फोट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। विस्फोट से पहले हंटर ने कहा, “मैं जानता हूं कि शहर ने इसे बचाने के लिए बहुत मेहनत की, लेकिन अंततः… यह बहुत कठिन काम कर लिया गया है।।

    ” 2020 में जब चक्रवाती तूफान आया तो वो कार्यालय में ही थे। इमारत को ध्वस्त करने के अलावा और कोई चारा नहीं था।”

    The post अमेरिका में इस 22 मंजिला इमारत को सरकार ने बम से क्यों उड़ाया? 15 सेकंड में बन गया मलबे का ढेर; देखें वीडियो… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

    September 21, 2026

    सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

    September 21, 2026

    ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

    September 21, 2026

    पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..

    September 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.