Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»लेबनान में इजरायल ने की बड़े अटैक की तैयारी, एयरस्ट्राइक के बाद अब जमीन पर करेगा मार…
    विदेश

    लेबनान में इजरायल ने की बड़े अटैक की तैयारी, एयरस्ट्राइक के बाद अब जमीन पर करेगा मार…

    By September 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लेबनान में इजरायल ने की बड़े अटैक की तैयारी, एयरस्ट्राइक के बाद अब जमीन पर करेगा मार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिजबुल्ला के खिलाफ लेबनान के कई इलाकों में एयरस्ट्राइक के बाद अब इजरायल जमीन पर भी बड़े अटैक को अंजाम दे सकता है।

    कहा जा रहा है कि इजरायली सेना जमीन पर हमले की तैयारी कर रही है। इजरायली सेना प्रमुख ने बुधवार को कहा कि बल लेबनान में संभावित जमीनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

    देश की उत्तरी सीमा पर सैनिकों को संबोधित करते हुए थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल हेर्जी हालेवी ने कहा कि हालिया हवाई हमला लेबनान में दाखिल होने के लिए जमीन तैयार करने और हिजबुल्ला को नेस्तानाबूत करने के लक्ष्य को सामने रख कर किया गया।

    उन्होंने कहा कि उत्तरी इजरायल के विस्थापित नागरिकों को उनके घरों में वापस भेजने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, ‘हम एक युद्धाभ्यास की प्रक्रिया तैयार कर रहे हैं।’

    लेबनान में संभावित हमले की तैयारी

    दक्षिण इजरायली शहर ईलात के बंदरगाह पर बुधवार को एक ड्रोन से हमला किया गया और दूसरे ड्रोन को रोक लिया गया।

    इजरायली सेना ने यह जानकारी दी। इजरायल की बचाव सेवाओं ने कहा कि इस हमले में दो लोगों को मामूली चोट आई हैं। इजरायली मीडिया पर प्रसारित फुटेज में बंदरगाह क्षेत्र में धुएं का गुबार और कम से कम एक क्षतिग्रस्त इमारत दिखाई गई।

    खुद को इराक में ‘इस्लामिक रजिस्टेंस’ कहने वाले एक समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जो ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया का एक ‘अम्ब्रेला’ समूह है।

    इस समूह ने अक्सर इजरायल पर हमले करने का दावा किया है। सेना ने कहा कि ड्रोनों को ‘पूर्व दिशा की ओर से आते हुए’ देखा था।

    बाइडेन ने इजरायल, हिजबुल्ला के बीच युद्ध छिड़ने की आशंका जताई

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि इजरायल और हिजबुल्ला के बीच तनाव बढ़ने के कारण बड़े पैमाने पर युद्ध छिड़ने की आशंका है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे रक्तपात को रोकने के लिए कोई रास्ता निकाला जा सकता है।

    बाइडेन ने चैनल ‘एबीसी’ पर एक साक्षात्कार के दौरान यह बात कही। उनकी यह टिप्पणी लेबनान में इजरायल और ईरान समर्थित हिजबुल्ला आतंकवादियों के बीच कई दिनों से जारी गोलाबारी के बीच आई है।

    हिंसा में सैकड़ों लोग मारे गए हैं और पश्चिम एशिया में फिर से व्यापक युद्ध की आशंका पैदा हो गई है।

    The post लेबनान में इजरायल ने की बड़े अटैक की तैयारी, एयरस्ट्राइक के बाद अब जमीन पर करेगा मार… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….

    August 4, 2026

    स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..

    August 4, 2026

    इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण, वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना….

    August 4, 2026

    खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान….

    August 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.