Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»वीडियोः शख्स को चप्पल से पीटने लगे पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान, मांगी माफी…
    विदेश

    वीडियोः शख्स को चप्पल से पीटने लगे पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान, मांगी माफी…

    By January 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वीडियोः शख्स को चप्पल से पीटने लगे पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान, मांगी माफी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बॉलिवुड के लिए कई शानदार गाने गा चुके पाकिस्तान गायक राहत फतेह अली खान के एक ‘शर्मनाक’ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    वीडियो में वह अपने ही नौकर की चप्पलों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

    यूजर्स का कहना है कि राहत शराब की बोतल को लेकर नौकर पर नाराज हो गए और उसके बाद उसे चप्पलों से पीटने लगे। वह बार-बार कह रहे हैं कि मेरी बोतल कहां है।

    राहत के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। 

    राहत फतेह अली खान ने दी सफाई
    राहत फतेह अली खान ने घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अपनी सफाई भी पेश की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो  पोस्ट करते हुए इसके लिए माफी भी मांगी।

    वह वीडियो में दो लोगों के साथ खड़े हैं। वह कहते हैं कि यह वही शख्स है जिसकी पिटाई हुई थी। राहत ने कहा, ये जो वीडियो आप देख रहे हैं।

    यह एक उस्ताद और एक शागिर्द के आपसी मामले की बात है। यह मेरा वह शागिर्द है और ये उनके वालिद  हैं। जब कोई शागिर्द अच्छा काम करता है तो हम उतना ही प्यार भी देते हैं। और जब गलती करता है तो पनिश्मेंट भी देते हैं। 

    इसके बाद साथ खड़ा शख्स कहता है, वो जिस बोतल की बात हो रही है वह एक पाक पानी की बोतल थी जिसे मैं रखकर भूल गया था। ये मेरे उस्ताद हैं।

    ये मुझे प्यार भी बहुत करते हैं। ये जिसने भी वीडियो वायरल की है यह केवल इनको बदनाम करने की साजिश की है। ये मुझे बहुत प्यार करते हैं।

    इसके बाद राहत फतेह अली खान कहते हैं, मैंने उसी वक्त अपने शागिर्द से माफी भी मांगी थी। 

    https://www.instagram.com/reel/C2nDDZ9MNjE/?utm_source=ig_embed&ig_rid=984cd651-bec2-4879-92bc-809e9122f236

    राहत ने सफाई देते हुए कहा, ये मेरे ड्राइवर हैं। इनसे पूछिए कि कभी मैंने डाटा भी हो। इसके बाद कथित ड्राइवर कहता है, इन्होंने मुझे कभी गाली भी नहीं दी और आप मारने की बात करते हो।

    वहीं राहत के इस वीडियो पर भी कई सोशळ मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि वह झूठ बोल रहे हैं। 

    वीडियो में क्या था
    वीडियो में देखा जा सकता है कि राहत एक शख्स के बाल पकड़ते हैं और फिर चप्पलों से पीटने लगते हैं। कुछ लोग उन्हें रोकने की कोशिश भी करते हैं।

    शख्स चुप रहता है। राहत उसे दोबारा पकड़ते हैं और वह खुद मारते-मारते गिर जाते हैं। वहां मौजूद लोग उन्हें उठाते हैं। हालांकि वह चिल्लाते रहते हैं और उसे पीटते रहते हैं। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना…..

    June 10, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल रमेन डेका…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई….

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.