Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»भिलाई को CM विष्णुदेव की बड़ी सौगात, 241 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
    छत्तीसगढ़

    भिलाई को CM विष्णुदेव की बड़ी सौगात, 241 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भिलाई को CM विष्णुदेव की बड़ी सौगात, 241 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भिलाई 

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन के तहत रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने भिलाई में 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने नगरीय सुविधाओं के विस्तार और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए अटल विश्वास पत्र के वादों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने भिलाई नगर पालिक निगम के नए कार्यालय भवन के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा की, साथ ही डिजिटल और पारदर्शी प्रशासन के लिए अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के विस्तार की बात कही।

    मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनकी सरकार ने पिछले 20 महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया है। किसानों के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान सुनिश्चित किया गया है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता दी जा रही है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत मजदूरों को सालाना 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, रामलला दर्शन योजना के तहत 22,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या की यात्रा की है।

    नगरीय विकास के लिए 7000 करोड़ रुपये स्वीकृत

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि पिछले एक वर्ष में नगरीय निकायों के विकास के लिए 7000 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अकेले भिलाई नगर पालिक निगम को 18 महीनों में 470 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। नगरोत्थान योजना के तहत योजनाबद्ध विकास पर जोर दिया जा रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार और 20,000 से कम जनसंख्या वाले 58 शहरों को पुरस्कार मिला है। यह सरकार की स्वच्छ और सुंदर शहरों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    हितग्राहियों को प्रमाणपत्र और सहायता वितरण

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पार्षद स्मृति दोड़के को स्वच्छता वार्ड के लिए शील्ड प्रदान की। प्रधानमंत्री आवास योजना के नौ हितग्राहियों को गृह प्रवेश प्रमाणपत्र, पीएम सूर्य घर योजना के तीन हितग्राहियों को प्रमाणपत्र, और दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल व व्हीलचेयर वितरित किए गए। महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के लिए चेक और वूमेन फॉर ट्री योजना के तहत राधारानी स्व-सहायता समूह को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

    September 30, 2026

    डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

    September 30, 2026

    नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 30, 2026

    कृषि में नवाचार की असीमित संभावनाएं, स्टार्टअप्स के लिए आगे आएं युवा: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

    September 30, 2026

    पीएम स्वनिधि के लक्ष्य दो साल पहले पूरे करेगा छत्तीसगढ़, निकायों को एक्शन-प्लान बनाने के निर्देश…..

    September 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

    September 30, 2026

    डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

    September 30, 2026

    नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.