Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»GST 2.0 से बढ़ेगी रफ्तार: आर्थिक विकास और जनता दोनों को मिलेगा फायदा
    छत्तीसगढ़

    GST 2.0 से बढ़ेगी रफ्तार: आर्थिक विकास और जनता दोनों को मिलेगा फायदा

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    GST 2.0 से बढ़ेगी रफ्तार: आर्थिक विकास और जनता दोनों को मिलेगा फायदा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर GST 2.0 लाने की घोषणा की है. छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे देश के मध्यमवर्गीय और निम्नवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत पहुंचाने वाला फैसला बताया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले इनकम टैक्स के स्लैब को ऐतिहासिक रूप से 12 लाख बढ़ा करके देश के मध्यमवर्गीय निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों को बहुत बड़ी राहत दी. लाखों करोड़ रुपए की राहत पहुंचाई और आज उनकी बचत क्षमता बढ़ी है. इकॉनमी में कंजम्पशन बढ़ा है, इकॉनमी की ग्रोथ मिल रही है और देश तेजी से आगे बढ़ रहा है.

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने इनकम टैक्स में भारत सरकार की आय को कम करते हुए बड़ा क्रांतिकारी निर्णय लिया था. इसी कड़ी में उन्होंने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीएसटी 2.0 के माध्यम से बहुत बड़े रिफॉर्म की घोषणा देश की जनता के हित में किया है. इससे बहुत सारे आइटम्स में रेट रेशनलाइजेशन की भी कवायद चल रही है. अभी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठकों में भी मैं सम्मिलित रहा. उनमें भी इसी दिशा में बहुत सारे सकारात्मक कार्य हो रहे हैं. बहुत सारे कमोडिटी के, बहुत सारे वस्तुओं के, बहुत सारी सेवाओं के के दाम में कीमत में बहुत तेजी से कमी लाने की दिशा में प्रधानमंत्री के निर्देश पर भारत सरकार और जीएसटी काउंसिल सब लोग आगे बढ़ने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इससे जीएसटी की दरों में कमी होने से रेट रेशनलाइजेशन होने से मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और बहुत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलने जा रही है.

    मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि यह देश के लिए, देश की इकॉनमी के लिए, देश के लोगों के लिए बहुत बड़ी बात होगी. इसके साथ ही जो कंप्लायंस है, उसको बढ़ाने की दिशा में, स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स की दिशा में, सिंप्लिफिकेशन की दिशा में पंजीयन एकदम आसान हो, इनपुट लेना आसान हो, इन सभी दिशा में टेक्नोलॉजी का उपयोग करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके इस दिशा में बहुत तेजी से रिफॉर्म्स की दिशा में आगे बढ़ रही है और इससे निश्चित रूप से देश की इकॉनमी में लोगों को फायदा होगा, लोगों की बचत क्षमता बढ़ेगी, लोगों के कंजंक्शन क्षमता बढ़ेगी और आर्थिक विकास की दर में बहुत तीव्रता के साथ वृद्धि होगी.

    वित्त मंत्री कहा कि कई लोग बोलते हैं कि इससे अभी मुझे किसी ने सवाल किया कि छत्तीसगढ़ के जीएसटी पर क्या कमी आएगी? इस तरह की बातें, इस तरह के सवाल पूछे गए. मैं बताना चाहूंगा मैं जो मेरी अर्थव्यवस्था की सीमित समझ के आधार पर जो मेरी समझ है, उसके आधार पर मैं बताना चाहूंगा कि कोई भी अर्थव्यवस्था में जब टैक्स के रेट कम होते हैं, टैक्स के प्रोसेस का सिंप्लिफिकेशन होता है, रिफॉर्म होता है तो टैक्स के रेट कम होने से एक बार के लिए तो लग सकता है कि इतना राजस्व कम हुआ या ऐसा हुआ. लेकिन इकॉनमी में कंजंक्शन क्षमता बढ़ती है, बचत क्षमता बढ़ती है और उसके कारण लॉन्ग टर्म इकोनॉमिक ग्रोथ को बूस्ट मिलता है और दीर्घकालिक आर्थिक विकास के कारण राजस्व में भी वृद्धि होती है. और और इस दृष्टिकोण से आर्थिक विकास की दृष्टि से गरीबों, निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों, मध्यम वर्गीय परिवारों सभी के दृष्टिकोण से यह ऐतिहासिक क्रांतिकारी कदम इनकम टैक्स के 1200000 की छूट के बाद होने जा रहा है. इससे निश्चित रूप से देश की जनता और देश की अर्थव्यवस्था लाभान्वित होगी.

    News Desk

    Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल रमेन डेका…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई….

    June 10, 2026

    नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन….

    June 9, 2026

    आवास एवं पर्यावरण श्रीओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…..

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन, सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता: मंत्री लखन लाल देवांगन….

    June 9, 2026

    नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – सांसद बृजमोहन अग्रवाल….

    June 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल रमेन डेका…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई….

    June 10, 2026

    नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन….

    June 9, 2026

    आवास एवं पर्यावरण श्रीओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…..

    June 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.