Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»व्यापार»Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह?
    व्यापार

    Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह?

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    देश में रम (Rum) का नाम आते ही सबसे पहले ओल्ड मॉन्क (Old Monk) का नाम याद आता है. दशकों से लोगों के बीच लोकप्रिय इस ब्रांड को बनाने वाली कंपनी मोहन मीकिन (Mohan Meakin) इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है. कंपनी की कमाई में बड़ी गिरावट आई है. चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में कंपनी का रेवेन्यू 64 फीसदी तक घट गया. इसकी बड़ी वजह महाराष्ट्र में ओल्ड मॉन्क के तीन वेरिएंट की बिक्री पर लगी रोक है। 

    फूड सेफ्टी रेगुलेटर ने इन उत्पादों को रम के रूप में बेचने पर सवाल उठाए हैं. मामला बॉम्बे हाई कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन कंपनी ने अपनी याचिका वापस ले ली. आइए जानते हैं ओल्ड मॉन्क के इन वेरिएंट में ऐसा क्या था, जिस पर नियामक ने आपत्ति जताई और कंपनी को कितना नुकसान हुआ?

    6 महीने में 64% गिर गई कंपनी की कमाई

    ओल्ड मॉन्क बनाने वाली कंपनी मोहन मीकिन की कमाई में इस साल बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू घटकर 288 करोड़ रुपये रह गया. पिछले साल इसी अवधि में यह 792 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी की कमाई में 64 फीसदी की गिरावट आई. सितंबर तिमाही में हालात और खराब रहे. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 77 फीसदी गिरकर 108 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 473 करोड़ रुपये था। 

    महाराष्ट्र में बंद हुआ ओल्ड मॉन्क का प्लांट
    इस गिरावट की एक बड़ी वजह महाराष्ट्र के खोपोली स्थित कंपनी के प्लांट पर लगी रोक है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने इस प्लांट का निरीक्षण किया था. इस दौरान रेगुलेटर ने ओल्ड मॉन्क के तीन वेरिएंट बनाने में इस्तेमाल होने वाले तरीके पर सवाल उठाए. दरअसल, कंपनी इन उत्पादों को बनाने के लिए न्यूट्रल स्पिरिट में रम का फ्लेवर मिलाती थी. नियामक का कहना था कि इस तरह तैयार किए गए उत्पादों को सामान्य रम के रूप में नहीं बेचा जा सकता. इन्हें रम फ्लेवर वाली स्पिरिट के तौर पर बेचना और लेबल पर इसकी जानकारी देना जरूरी है. इस कार्रवाई के बाद खोपोली प्लांट मई से बंद पड़ा है। 

    '7 साल पुरानी रम' के दावे पर भी आपत्ति
    FSSAI ने ओल्ड मॉन्क को रम बताकर बेचने पर ही सवाल नहीं उठाए, बल्कि इसके लेबल पर लिखे कुछ दावों पर भी आपत्ति जताई. इनमें '7 Years Old Blended' और 'Very Old Vatted' जैसे विवरण शामिल थे. कंपनी ने पहले सात साल पुराना होने का दावा हटाने और फ्लेवर मिलाए जाने की जानकारी को लेबल पर ज्यादा स्पष्टता से दिखाने पर सहमति जताई थी. हालांकि, रेगुलेटर का कहना था कि असली मुद्दा प्रोडक्ट के क्लासिफिकेशन का है. यानी केवल लेबल बदलने से समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। 

    कंपनी ने बॉम्बे HC से वापस ली याचिका
    FSSAI के आदेश के खिलाफ महाराष्ट्र में ओल्ड मॉन्क का निर्माण और बॉटलिंग करने वाली कंपनी मोहन रॉकी स्प्रिंगवॉटर ब्रुअरीज ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था. कंपनी ने नियामक के फैसले को चुनौती दी थी. हालांकि, 5 नवंबर को कंपनी ने अपनी याचिका वापस ले ली. कंपनी ने अदालत को बताया कि वह संशोधित लेबल सीधे रेगुलेटर के पास मंजूरी के लिए जमा करेगी. इसके बाद हाई कोर्ट ने याचिका को आगे नहीं बढ़ाए जाने के आधार पर निपटा दिया. हालांकि, अदालत ने बिक्री पर लगी रोक नहीं हटाई. यानी संबंधित तीन वेरिएंट की बिक्री पर पाबंदी अभी कायम है। 

    कंपनी का ₹50 करोड़ के नुकसान का दावा
    अक्टूबर में हुई सुनवाई के दौरान कंपनी के वकीलों ने अदालत को बताया था कि बिक्री पर रोक के कारण कंपनी को करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. कंपनी के मुताबिक, इस कार्रवाई से महाराष्ट्र सरकार को भी एक्साइज यानी आबकारी राजस्व में करीब 350 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इसके अलावा प्लांट बंद होने के कारण करीब 300 कर्मचारी काम नहीं कर पा रहे हैं। 

    ओल्ड मॉन्क की कहानी सिर्फ मौजूदा मुश्किलों तक सीमित नहीं है. करीब सात दशक पुराने इस ब्रांड की बिक्री एक समय काफी गिर गई थी. साल 2002 में इसकी बिक्री 80 लाख केस तक पहुंच गई थी, लेकिन 2013 में घटकर 41 लाख केस रह गई। 

    इसके बाद कंपनी ने ब्रांड की लोकप्रियता दोबारा बढ़ाने पर काम किया. लंबे समय तक कंपनी के चेयरमैन रहे ब्रिगेडियर कपिल मोहन का 2018 में निधन हो गया. इसके बाद कंपनी के नेतृत्व में बदलाव हुआ. धीरे-धीरे ओल्ड मॉन्क की बिक्री में सुधार आया और 2025 में इसकी बिक्री बढ़कर 1.4 करोड़ केस हो गई. दो साल पहले इसने बिक्री के मामले में यूनाइटेड स्पिरिट्स के मैकडॉवेल्स नंबर 1 सेलिब्रेशन को भी पीछे छोड़ दिया था। 

    अब संशोधित लेबल पर फैसले का इंतजार
    मोहन मीकिन लिमिटेड के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती महाराष्ट्र में बंद पड़े प्लांट और बिक्री पर लगी रोक को लेकर है. कंपनी अब संशोधित लेबल के साथ FSSAI से मंजूरी लेने की तैयारी में है. जब तक कंपनी के प्रोडक्ट के क्लासिफिकेशन और लेबल को मंजूरी नहीं मिलती, तब तक ओल्ड मॉन्क के तीनों वेरिएंट की बिक्री पर लगी पाबंदी हटने का रास्ता साफ नहीं होगा. इस पूरे मामले का असर कंपनी की कमाई और ओल्ड मॉन्क की बाजार में वापसी की कोशिशों पर पड़ सकता है। 

     

    News Desk

    Related Posts

    सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गहने बनवाने में अब लगेंगे इतने कम पैसे

    February 2, 2026

    सोमवार को राहत या आफत? जानें आज 2 फरवरी को आपके शहर में कितने का मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

    February 2, 2026

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट…

    February 1, 2026

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस

    November 20, 2026

    सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन

    November 20, 2026

    EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा

    November 20, 2026

    2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा

    November 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.